9.5 ओवर (1 रन) सिंगल यहाँ भी मिलेगा| पुश किया गेंद को और गैप से सिंगल हासिल किया|
9.4 ओवर (0 रन) एक और डॉट गेंद| मिड ऑन की दिशा में खेला लेकिन गैप नहीं मिला|
9.3 ओवर (1 रन) सिंगल, फ्रंटफुट से गेंद को डिफेंड किया जहाँ से एक रन मिल गया|
9.2 ओवर (0 रन) फ्रंट फुट पर आकर गेंद को सॉलिड तरीके से डिफेंड किया|
ड्रिंक्स का इशारा अम्पायर द्वारा किया गया!!! रिषभ पंत के आउट होने के बाद श्रेयस अय्यर का साथ देने मैदान पर अब बल्लेबाज़ी करने आयेंगे हार्दिक पंड्या...
9.1 ओवर (0 रन) आउट!! कैच आउट!! कॉट रैसी वैन डर डुसेन बोल्ड केशव महाराज| पहली ही गेंद पर केशव ने बड़ी विकेट हासिल कर ली| कप्तान पन्त को अपने जाल में फंसा लिया| 5 रन बनाकर पन्त लौटे पवेलियन| इस गेंदबाद पर पहली ही गेंद पर ओवर स्टेप करते हुए बड़ा शॉट लगाने गए| केशव ने ये देखते हुए ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाल दी गेंद और बल्लेबाज़ को दूर से शॉट लगाने के लिए मजबूर कर दिया| ऋषभ ने कवर्स की तरफ शॉट तो लगाया लेकिन एलिवेशन नही हासिल कर सके| हवा में गई गेंद और फील्डर ने आगे की तरफ आकर एक आसान सा कैच पकड़ लिया| पन्त खुद से काफी निराश होकर पवेलियन लौट गए| 68/3 भारत|
गेंदबाज़ी में बदलाव, केशव महाराज को थमाई गई बॉल...
8.6 ओवर (6 रन) छक्का! बिलकुल सामने की तरफ| मोमेंटम बरकरार एक छोर से रखते हुए श्रेयस| क़दमों का इस्तेमाल करते हुए गेंद की पिच तक पहुंचे और गेंदबाज़ के सर के ऊपर से उठाकर मार दिया और छह रन बटोरे| 68/2 भारत|
8.5 ओवर (4 रन) चौका! डाउन द ट्रैक!! एक बार फिर से शम्सी पर हावी होते हुए अय्यर| आगे आकर मिड विकेट की दिशा में खेला गेंद को और बराबर गैप हासिल किया| फील्डर थे वहां पर लेकिन बॉल उनसे काफी दूर और चौका मिल गया|
8.5 ओवर (1 रन) वाइड! लेग स्टम्प के काफी बाहर थी ये गेंद और अम्पायर का मानना कि ये वाइड है|
8.4 ओवर (1 रन) इस बार टर्न होती गेंद को पन्त ने बैकफुट पर जाकर कवर्स की दिशा में खेला| डीप से सिंगल हासिल किया|
8.3 ओवर (0 रन) आगे डाली गई थी गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर डिफेंड कर दिया| कोई रन नहीं|
8.2 ओवर (1 रन) क़दमों का इस्तेमाल करते हुए अय्यर ने गेंद को मिड विकेट की दिशा में खेला| सिंगल से संतुष्ट हुए बल्लेबाज़|
8.1 ओवर (1 रन) सिंगल इस गेंद पर आता हुआ| बैक फुट से गेंद को पंच किया, एक रन मिल गया|
7.6 ओवर (0 रन) स्विंग एंड मिस!! ऑफ़ स्टम्प के बाहर की गेंद पर बल्ला तो चलाया लेकिन बीट हुए अय्यर| कोई रन नहीं हुआ| 54/2 भारत|
7.5 ओवर (1 रन) बैकफुट पंच!! कवर्स की दिशा में खेला गेंद को और सिंगल हासिल किया|
7.4 ओवर (1 रन) इस बार अय्यर के पैड्स पर डाली गई थी गेंद जिसे उन्होंने मिड विकेट की दिशा में खेला| डीप से एक रन बटोर लिया|
7.3 ओवर (1 रन) गुड लेंथ से पड़कर अंदर की तरफ आई गेंद| पन्त ने इसे पॉइंट की दिशा में खेला| डीप में फील्डर तैनात, एक ही रन मिला|
7.2 ओवर (1 रन) सिंगल, बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रह कर स्क्वायर लेग की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
7.1 ओवर (0 रन) स्विंग एंड मिस! काफी ज़ोर से बल्लेबाज़ ने अपना बल्ला घुमाया लेकिन गेंद से कोई संपर्क नहीं हुआ|
6.6 ओवर (1 रन) लेग स्टंप के बाहर डाली गई गेंद पर अय्यर ने पुल लगाने का प्रयास किया| ग्लव्स को लगकर गेंद कीपर के पास एक टप्पा खाकर गई| कीपर ने गेंद को पकड़ने का प्रयास किया लेकिन बॉल हाथ को लगकर शॉर्ट थर्ड मैन की ओर गई जहाँ से एक रन मिल गया|
6.5 ओवर (1 रन) सिंगल!!! इसी के साथ रिषभ पंत ने अपना खाता खोला!!! लेंथ में छोटी डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने मिड ऑन की ओर खेलकर एक रन लिया|
रिषभ पंत बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आए...
6.4 ओवर (0 रन) आउट!! कैच आउट!!! कॉट रैसी वैन डर डुसेन बोल्ड एनरिक नॉर्तजे| 34 रन पर ईशान की एक ताबड़तोड़ पारी का हुआ अंत| नॉर्तजे को उनकी गति के चलते मिल गई विकेट| अबतक पुल शॉट अच्छा लगा रहे थे ईशान लेकिन इस बार गति और उछाल के ऊपर नहीं आ सके| पटकी हुई गेंद पर पुल तो लगाया लेकिन दूरी नहीं हासिल कर सके| हवा में थी गेंद, स्क्वायर लेग पर फील्डर तैनात थे और बॉल सीधा उनके हाथों में चली गई जहाँ एक आसान सा कैच पकड़ा गया| 48/2 भारत|
6.3 ओवर (4 रन) चौका! लेट खेला इस शॉट को और काफी फाइन भी| अब तक लेग साइड पर लगातार प्रहार हो रहा था लेकिन इस बार ऑफ़ साइड को निशाना बनाया गया| पॉइंट की दिशा में खेला और चार रन बटोरे|
6.2 ओवर (1 रन) अय्यर द्वारा समझदारी भरा सिंगल लिया गया| इस गेंद को बैक फुट से फाइन लेग की तरफ फ्लिक करते हुए एक रन लिया|
6.1 ओवर (1 रन) गुड लेंथ गेंद पर सामने की तरफ बड़ा शॉट लगाना चाहा| बल्ले का निचला हिस्सा लेकर फाइन लेग की तरफ गई बॉल| डीप में फील्डर तैनात, एक ही रन मिला|
पॉवर प्ले की हुई समाप्ति!!! 6 ओवर के बाद 42/1 भारत| फ़िलहाल क्रीज़ पर श्रेयस अय्यर के साथ ईशान किशन तबाड़तोड़ अंदाज़ में बल्लेबाज़ कर रहे हैं...
5.6 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, फ्लिक शॉट खेला गया लेकिन बॉल सीधा फील्डर के पास गई|
5.5 ओवर (1 रन) बेहतरीन फील्डिंग मिड ऑन पर पार्नेल द्वारा| अपने दाएं ओर फुल लेंथ डाईव लगाकर गेंद को सीमा रेखा के पार जाने से रोक दिया| हालांकि हवा में थी बॉल लेकिन ये एक नामुमकिन कैच था जिसे हाफ स्टॉप करते हुए सिंगल में तब्दील किया गया|
5.4 ओवर (2 रन) रूम बनाने की कोशिश| पैड्स पर डाली गई गेंद| स्क्वायर लेग की दिशा में फ्लिक शॉट खेला| पीछे फील्डर तैनात| थ्रो काफी वाइड आया इस वजह से दूसरा रन भी मिल गया|
5.3 ओवर (1 रन) क्विक सिंगल!!! ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद| टैप किया उसे मिड ऑफ़ की ओर, तेज़ी से भागे रन और सिंगल पूरा किया|
5.2 ओवर (1 रन) इस बार चतुराई भरा सिंगल| फिर से पुल शॉट लगाया और एक रन हासिल कर लिया|
5.1 ओवर (6 रन) छक्का! पहली ही गेंद पर बड़ा शॉट लगाकर बोलर को दबाव में लाया गया| छोटी लेंथ की गेंद| पुल शॉट का इस्तेमाल मिड विकेट की तरफ और गेंद सीधा दर्शकों के बीच गई|
मैच रिपोर्ट
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
9.6 ओवर (1 रन) सिंगल के साथ हुई एक सफल ओवर की समाप्ति| बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रह कर स्क्वायर लेग की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया| 71/3 भारत|