
...रन चेज़...
जिसके बाद मैदान पर आए सूर्यकुमार यादव (61) ने ताबड़तोड़ अंदाज़ बल्लेबाज़ी करते हुए अपना महज़ 18 गेंदों पर अर्धशतक पूरा किया और कोहली के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए 102 रनों की साझेदारी कर दी| हालाँकि स्काई एक रन लेने के प्रयास में रन आउट हो गए| वहीँ अंत में किंग कोहली (49) ने शानदार बल्लेबाज़ी का नमूना पेश किया और दिनेश कार्तिक (17) के साथ मिलकर टीम के स्कोर को 237 रनों तक पहुँचाया| इसी बीच अफ़्रीकी टीम के कप्तान टेम्बा बवुमा ने कुल 6 गेंदबाजों का इस्तेमाल किया जिसमे से उन्हें केशव महाराज ने 2 विकेट निकालकर दिया| वहीँ और किसी भी गेंदबाज़ के हाथ सफ़लता नहीं लग सकी| ऐसे में अब देखना होगा कि क्या अफ़्रीकी टीम इस 238 रनों के विशाल लक्ष्य को हासिल करने में कामयाब हो पाएगी? या फिर भारतीय टीम 237 रनों को डिफेंड करते हुए सीरीज़ पर अपना कब्ज़ा जमाते हुए इतिहास रच देगी| इन सभी सवालों के जवाब हमें रन चेज़ में मिल जायेंगे|
चार भारतीय बल्लेबाजों ने आज दिखाया अपना कमाल!! पहले रोहित और राहुल ने किया ताबड़तोड़ शुरुआत!! तो अंत में कोहली और स्काई ने लगाया चौके और छक्के की बौछार!!! इसी बीच भारत ने दक्षिण अफ्रीका के सामने 238 रनों का विशाल लक्ष्य खड़ा किया!! टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आई भारतीय टीम ने शुरुआत में ही अपने इरादे साफ़ कर दिए थे और छक्के और चौके लगा रहे थे| दोनों सलामी बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए 96 रन जोड़े| हालाँकि इसी दौरान कप्तान रोहित शर्मा (43) एक बड़ा शॉट लगाने के प्रयास में अपना विकेट दे बैठे| वहीँ एक तरफ से केएल राहुल (57) ने अपनी पारी को बरकरार रखा और अर्धशतक जड़ दिया| ऐसे में अभी सब कुछ सही चल ही रहा था कि राहुल का शिकार महाराज ने कर लिया|
19.6 ओवर (1 रन) बाई के रूप में आखिरी गेंद पर आया सिंगल| इसी साथ टीम इंडिया ने बोर्ड पर लगाए 237 रन्स यानी अफ्रीका के लिए 238 रनों का विशाल लक्ष्य रखा गया है| ऑफ़ स्टम्प के बाहर की गेंद को कवर्स की तरफ मारने गए लेकिन बीट हुए| कीपर के पास गई गेंद जहाँ से भारतीय बल्लेबाजों ने बाई का रन भाग लिया|
19.5 ओवर (6 रन) ओहोहो!! ये लीजिये एक और छक्का! कार्तिक द फिनिशर!! काफी शानदार शॉट| बल्लेबाज़ कार्तिक ने महज़ इसे अपनी टाइमिंग के साथ लॉफ्ट किया और गेंद सीमा रेखा के पार जा गिरी छह रनों के लिए| 236 के स्कोर पर अब पहुँच गया है भारत|
19.4 ओवर (6 रन) छक्का! यही तो है कार्तिक का काम| इस बार भी ऑफ़ स्टम्प के बाहर से गेंद को लपेट दिया लेग साइड पर| बल्ले से लगने के बाद बॉल सीधा स्टैंड्स में जाकर गिरी छह रनों के लिए|
19.4 ओवर (1 रन) वाइड! ऑफ़ साइड के काफी बाहर थी गेंद जिसे जाने दिया कीपर की तरफ| अम्पायर ने इसे वाइड दे दिया|
19.3 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, ओहो!!! रिवर्स स्वीप खेला गया लेकिन सीधा फील्डर की ओर|
19.2 ओवर (4 रन) चौका! कार्तिक द्वारा ऑफ़ स्टम्प के बाहर से लपेट दिया गया| पुल शॉट का इस्तेमाल करते हुए बल्लेबाज़ ने बाउंड्री बटोरी| फिनिशर ऑन फायर|
19.1 ओवर (0 रन) प्ले एंड मिस!! ऑफ़ स्टम्प की गेंद को लेग साइड पर मारने गए लेकिन बल्ले से संपर्क नहीं हुआ| कोई रन नहीं|
18.6 ओवर (0 रन) एक बढ़िया डॉट गेंद!! बढ़िया यॉर्कर से बल्लेबाज़ को बांधकर रख दिया| ब्लॉक कर दिया विराट ने और बोलर ने उसे रोक दिया| कोई रन नहीं| 219/3 भारत|
18.5 ओवर (4 रन) चौका! अब इस बाउंड्री के साथ 49 रनों पर पहुँच गए विराट| बेहतरीन टाइमिंग का इस्तेमाल करते हुए फ्लिक किया बाउंड्री लाइन की ओर| गैप था इस वजह से चार रन मिला|
18.4 ओवर (4 रन) चौका! चीकी शॉट विराट द्वारा!! बल्ले का मुंह खोलते हुए हलके हाथों से खेला गया शॉट| बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रहकर गेंद को अपने तक आने दिया, आखिरी समय में उसे थर्ड मैन की तरफ गाइड करते हुए चौका बटोरा|
18.3 ओवर (1 रन) एक और सिंगल यहाँ पर आता हुआ| बल्लेबाज़ ने आगे आकर एक रन के लिए ऑफ़ ड्राइव किया|
18.2 ओवर (1 रन) सिंगल, हलके हाथों से पुश करते हुए एक रन बटोरा|
18.1 ओवर (0 रन) आउट!! रन आउट!!! निराशाजनक रन आउट हो गए स्काई| 61 रनों की पारी का हुआ अंत| फुल बॉल थी ऑफ़ स्टम्प पर जिसे कोहली ने पॉइंट की तरफ खेला| स्काई दूसरे छोर से रन के लिए भाग गए| फील्डर ने बोलर की तरफ थ्रो कर दिया जहाँ बेल्स उड़ाते ही रन आउट कर दिया| थर्ड अम्पायर तक जाने की ज़रुरत नहीं समझी और फील्ड अम्पायर ने इसे आउट करार दिया|
17.6 ओवर (6 रन) छक्का! इसी के साथ दोनों बल्लेबाजों के बीच शतकीय साझेदारी भी पूरी हुई| पैर पर गेंद तो हवाई सैर पर गेंद!! पैरों पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की दिशा में खेला| शॉट लगते ही पता चल गया कि ये स्टैंड्स में जाकर रुकेगी| 18 के बाद 209/2 भारत, अभी भी 12 गेंद शेष| कितना स्कोर बनना चाहिए?
17.5 ओवर (0 रन) एक और प्ले एंड मिस! आउट साइड ऑफ़ राखी गई गेंद पर बल्ला चलाया लेकिन बीट हो गए| कोई रन नहीं मिलेगा|
17.4 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, स्क्वायर कट शॉट खेला लेकिन फील्डर को भेद नहीं पाए|
17.3 ओवर (1 रन) सिंगल!! ये भी वाइड हो जाती अगर कोहली इसे छोड़ देते तो| आउट साइड ऑफ़ डाली गई फुल गेंद पर हलके हाथों से पुश करते हुए एक रन बटोरा|
17.3 ओवर (1 रन) वाइड! फ्री हिट अभी भी जारी!! आउटसाइड ऑफ़ थी गेंद, बल्लेबाज़ ने इसे जाने दिया कीपर की तरफ|
17.3 ओवर (3 रन) नो बॉल!! एक और हाई फुल टॉस!! कोहली ने लेग साइड पर घुमाकर मारा| गैप में गिरी गेंद जहाँ से दो रन्स भी भाग लिए| इसी के साथ भारत का 200 रन भी पूरा हुआ| अगली गेंद फ्री हिट|
17.2 ओवर (4 रन) चौका! एक और फुल टॉस!! ऑन साइड पर खेला गया पुल शॉट| बॉल तेज़ी से सीमा रेखा पार कर गई चार रनों के लिए|
17.1 ओवर (0 रन) स्विंग एंड मिस! ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई गेंद पर विराट ने आगे आकर बड़ा शॉट लगाना चाहा लेकिन बीट हुए| कोई रन नहीं हुआ|
16.6 ओवर (1 रन) सिंगल, हलके हाथों से पुश करते हुए एक रन बटोरा| 194/2 भारत|
16.5 ओवर (4 रन) एक और फुल टॉस, एक और चौका बल्लेबाज़ ने बटोरा! इस बार ऑफ़ स्टम्प पर शफल करते हुए बेहतरीन टाइमिंग का इस्तेमाल करते हुए फ्लिक किया बाउंड्री लाइन की ओर| चार रन मिला|
16.4 ओवर (0 रन) एक रेयर डॉट बॉल| कोई रन नहीं, हल्का सा गेंद को पुश किया लेकिन गैप नहीं मिला|
16.3 ओवर (4 रन) चौका! फिर से फुल टॉस!! सामने की तरफ हवा में गेंद को लॉफ्ट किया| बॉल सीमा रेखा पार कर गई चार रनों के लिए| काफी महंगा ओवर गुज़रता हुआ|
16.2 ओवर (6 रन) छक्का! एक और फुल टॉस!! आज वेन के हाथों से लगातार छूट रही हा गेंद| काफी ज्यादा ऊपर हवा में गेंद को खिला दिया| संपर्क इतना शानदार कि गेंद सीमा रेखा के बाहर जा गिरी छह रनों के लिए|
16.1 ओवर (1 रन) फ्री हिट का फायदा नहीं उठा सके स्काई और मिड विकेट पर कैच थमा बैठे लेकिन फ्री हिट की वजह से आउट नहीं होंगे और एक रन मिल जाएगा| लो फुल टॉस गेंद को लेग साइड पर हीव किया था लेकिन दूरी नहीं हासिल कर पाए|
16.1 ओवर (7 रन) नो बॉल और छक्का! यानी 7 रन और एक भी गेंद नहीं हुई| अगली बॉल फ्री हिट होगी| इसी के साथ स्काई का एक और अर्धशतक पूरा हो गया| वाह जी वाह| 18 गेंदों पर जड़ दिया है पचास| शरीर पर आई हाई फुल टॉस गेंद को डीप पॉइंट बाउंड्री की तरफ खेला| बल्ले से लगने के बाद गेंद सीमा रेखा के पार जाकर गिरी छह रनों के लिए|
15.6 ओवर (2 रन) बढ़िया रनिंग विकटों के बीच| इस ओवर से आये 14 रन| धीमी गति की गेंद को सामने की तरफ खेला| पहला रन तेज़ी से भागे, दूसरे की मांग की और फील्डर का थ्रो आते आते उसे भी पूरा कर लिया| कमाल का क्रिकेट भारतीय बल्लेबाजों द्वारा खेला जा रहा है| 171/2 भारत, 24 गेंद शेष, कितना स्कोर बनना चाहिए?
15.5 ओवर (1 रन) ये बढ़िया गेंद!! कवर्स की ओर गेंद को ड्राइव करते हुए सिंगल लिया|
15.4 ओवर (4 रन) चौका! निकल गई येन गेंद चार रनों के लिए डीप पॉइंट बाउंड्री की तरफ| ऑफ़ स्टम्प के बाहर की गेंद को पॉइंट की दिशा में खेला और गैप से चौका बटोर लिया| स्काई ऑन फायर!!
15.3 ओवर (2 रन) कट किया इसे पॉइंट की तरफ| फील्डर का हाफ स्टॉप, गैप में गई गेंद जहाँ से दो रन्स मिलो गए|
15.2 ओवर (6 रन) छक्का! एक और लो फुल टॉस लेकिन इस बार बल्लेबाज़ के पाले में आई| पुल किया उसे मिड विकेट बाउंड्री की तरफ| 81 मीटर दूर जाकर छह रनों के लिए गई गेंद|
15.1 ओवर (1 रन) लो फुल टॉस गेंद को मिड ऑन की तरफ से खेलते हुए एक रन हासिल किया|
मैच रिपोर्ट
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
स्वागत