विज्ञापन
This Article is From Sep 28, 2022

दक्षिण अफ्रीका बनाम भारत लाइव स्कोर, ओवर 6 से 10 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम, तिरुवनंतपुरम में खेले जा रहे मैच की कमेंट्री और फुल स्कोरकार्ड देखें.

दक्षिण अफ्रीका बनाम भारत लाइव स्कोर, ओवर 6 से 10 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट
दक्षिण अफ्रीका बनाम भारत लेटेस्ट स्कोर

9.6 ओवर (6 रन) छक्का! कमाल का पिक अप शॉट!! पिछली गेंद पर कैच छूटा और इस गेंद पर उसका पूरा बदला वसूल लिया| पैरों पर डाली गई फुल गेंद को पिक करते हुए मिड विकेट की तरफ खेला और छह रनों के लिए भेज दिया| 47/2 भारत| भारत vs दक्षिण अफ्रीका: 1st T20I: It's a SIX! KL Rahul hits Anrich Nortje. IND 47/2 (10.0 Ov). Target: 107; RRR: 6

9.5 ओवर (0 रन) कैच ड्रॉप!!! बड़ा जीवनदान यहाँ पर 15 रनों के स्कोर पर केएल राहुल को मिलता हुआ!!

9.4 ओवर (0 रन) फुल लेंथ की गेंद पर बल्लेबाज़ ने कवर की ओर ड्राइव किया| फील्डर वहां मौजूद, रन नहीं हुआ|

9.3 ओवर (0 रन) शॉर्टपिच गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड ऑफ की ओर पुश किया| फील्डर वहां मौजूद, रन नहीं हुआ|

9.2 ओवर (0 रन) स्विंग एंड मिस! काफी ज़ोर से बल्लेबाज़ ने अपना बल्ला घुमाया लेकिन गेंद से कोई संपर्क नहीं हुआ|

इसी बीच ड्रिंक्स ब्रेक ले लिया गया है| 9.1 ओवर की समाप्ति के बाद 41/2 है भारत| लक्ष्य से अभी भी 66 रन दूर| गेंद और बल्ले के बीच मुकाबला शानदार होता हुआ|

कीपिंग के दौरान एक बार फिर से डी कॉक की उँगलियों पर लगी गेंद| फिजियो उसपर स्प्रे लगाते हुए नज़र आ रहे हैं...

9.2 ओवर (2 रन) वाइड!!! इसी के साथ बाई के रूप में भी एक रन बल्लेबाजों ने ले लिया!! लेग स्टंप के बाहर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने फ्लिक करना चाहा| बल्ले पर नहीं आई गेंद सीधा कीपर के बाँए ओर गई| कीपर डी कॉक ने बाँए तरफ डाईव लगाया और गेंद को पकड़ने की कोशिश किया| इसी बीच गेंद उनके उँगलियों पर लगाकर लेग साइड की ओर गई जहाँ से बल्लेबाजों ने भागकर एक रन ले लिया|

9.1 ओवर (1 रन) एलबीडबल्यू की अपील, अम्पायर ने नकारा!! साथ ही रन आउट का भी मौका बन सकता था लेकिन गेंद स्टंप्स को मिस करती हुई निकल गई!!! गुड लेंथ पर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ डिफेंड करने गए| गेंद टप्पा खाकर अंदर की ओर आई और बल्ले का अंदरूनी किनारा लेकर शरीर से टकराई और शॉर्ट थर्ड मैन की ओर गई| गेंदबाज़ ने इसी बीच अपील की लेकिन अम्पायर सहमत नही दिखें| स्काई रन लेने भागे तभी राहुल ने भी दौड़ लगाई| फील्डर ने गेंद उठाकर नॉन स्ट्राइकर एंड की ओर थ्रो किया लेकिन गेंद स्टंप्स को मिस करती हुई निकल गई| इसी बीच बल्लेबाजों ने तेज़ी से एक रन ले लिया|

8.6 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, ड्राइव किया गेंद को कवर्स की और लेकिन रन नही हुआ|

8.5 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, स्क्वायर कट शॉट खेला लेकिन फील्डर को भेद नहीं पाए|

8.4 ओवर (2 रन) शानदार फील्डिंग यहाँ पर रबाडा ने किया!!! अपनी टीम के लिए दो रन बचाने ने कामयाब हो गए!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने पॉइंट की ओर कट शॉट लगाया| फील्डर से वहां पर हुई मिसफील्ड जिसके बाद बॉल डीप पॉइंट बाउंड्री की ओर गई| वहां पर भागकर आए रबाडा ने अपने बाँए ओर डाईव लगाकर गेंद को सीमा रेखा के बाहर जाने से रोका| इसी बीच बल्लेबाजों ने दो रन ले लिया|

8.3 ओवर (1 रन) बैक फुट से गेंद को पंच किया, एक रन मिल गया|

8.2 ओवर (0 रन) डॉट गेंद!! सामने की ओर राहुल ने गेंद को खेला| गेंदबाज़ ने खुद ही बॉल को फील्ड किया|

8.1 ओवर (1 रन) एक बार फिर से कवर ड्राइव स्काई ने किया और एक रन ले लिया|

7.6 ओवर (0 रन) ऊपर डाली हुई गेंद पर बल्लेबाज़ ने कवर की ओर पुश किया| फील्डर वहां मौजूद, रन नहीं मिल सका|

7.5 ओवर (1 रन) आगे डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑफ की ओर खेलकर एक रन ले लिया|

7.4 ओवर (1 रन) कवर की ओर गेंद को खेला| रन नहीं बन सका|

7.3 ओवर (1 रन) लेग साइड की ओर गेंद को खेलकर सिंगल ले लिया|

7.3 ओवर (1 रन) वाइड!! लेग स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को अम्पायर ने वाइड करार दिया|

7.2 ओवर (0 रन) ऊपर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने सामने की ओर खेला| गेंदबाज़ ने उसे ख़ुद ही पकड़ा| कोई रन नहीं हुआ|

7.1 ओवर (1 रन) क्रीज़ में रह कर मिड विकेट की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|

6.6 ओवर (0 रन) डॉट गेंद!!! इसी के साथ हुई एक सफ़ल ओवर की समाप्ति!! ऑफ साइड की ओर गेंद को खेला| फील्डर वहां मौजूद, रन नहीं आ सका|

6.5 ओवर (0 रन) नॉट आउट!! अफ्रीकी टीम ने अपने दोनों रिव्यु यहाँ पर गंवा दिए हैं| इन साइड एज ने स्काई को बचा लिया| जिस समय खेला था शॉट उसी वक़्त दो आवाज़ आई थी लेकिन फील्डिंग कप्तान ने रिव्यु लेकर जोखिम उठाया जो उनके पक्ष में नहीं गया| अल्ट्रा एज ने भी इसे साफ़ कर दिया| ऑफ़ स्टम्प के बाहर से जाकर लेग साइड पर गेंद को खेलने गए थे जहाँ एज लगने के बाद पैड्स से टकराई थी गेंद|

6.4 ओवर (6 रन) एक और छक्का! बैक टू बैक सिक्स!! ये तो स्काई का पका पकाया शॉट है| शानदार फ्लिक शॉट| फ्लिक किया गेंद को स्क्वायर लेग की ओर स्टैंड में छह रनों के लिए| पहले टियर से जाकर टकराई ये गेंद| भारत vs दक्षिण अफ्रीका: 1st T20I: It's a SIX! Suryakumar Yadav hits Anrich Nortje. IND 29/2 (6.4 Ov). Target: 107; RRR: 5.85

6.3 ओवर (6 रन) छक्का! मिस टाइम पिक अप शॉट लेकिन गेंदबाजी की गति के कारण ये बॉल थर्ड मैन फील्डर के ऊपर से निकल गई काफी दूर छह रनों के लिए| किस्मत का साथ बल्लेबाज़ को मिला| लेग साइड पर खेलना चाहते थे लेकिन ऑफ़ साइड पर गई ये गेंद| भारत vs दक्षिण अफ्रीका: 1st T20I: It's a SIX! Suryakumar Yadav hits Anrich Nortje. IND 23/2 (6.3 Ov). Target: 107; RRR: 6.22

6.2 ओवर (0 रन) ओह!! इस बार पड़कर अंदर की तरफ आई गेंद और स्काई ने इसे जैसे तैसे रोका| कोई रन नहीं|

स्काई होंगे अगले बल्लेबाज़...

6.1 ओवर (0 रन) आउट!! कैच आउट!! भारत को लगा दूसरा बड़ा झटका!!! एनरिक नॉर्तजे ने गेंदबाज़ी में आते के साथ ही पहली ही बॉल पर किया बड़ा शिकार| विराट कोहली 3 रन बनाकर पवेलियन लौटे| ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई शॉर्टपिच गेंद पर बल्लेबाज़ ने ऑफ़ साइड की ओर शॉट लगाने का प्रयास किया| गेंद की गति और उछाल को परख नहीं सके कोहली और बल्ले का बाहरी किनारा दे बैठे| बॉल कीपर की ओर हवा में गई जहाँ से क्विंटन डी कॉक ने कोई गलती नहीं करते हुए पकड़ा आसान सा कैच| बल्लेबाज़ निराश होकर पवेलियन की ओर लौटे| गेंदबाज़ ने इसी बीच मनाया विकेट का जश्न| 17/2 भारत| भारत vs दक्षिण अफ्रीका: 1st T20I: WICKET! Virat Kohli c Quinton de Kock b Anrich Nortje 3 (9b, 0x4, 0x6). IND 17/2 (6.1 Ov). Target: 107; RRR: 6.51

पॉवर प्ले की हुई समाप्ति!!! 6 ओवर के बाद 17/1 भारत, लक्ष्य से अभी भी 90 रन दूर| एक समझदारी भरी शुरुआत देखने को मिली है हमें इस रन चेज़ में यहाँ पर टीम इंडिया के बल्लेबाजों द्वारा लेकिन इसी बीच रोहित का बहुमूल्य विकेट भी गंवा दिया है| गेंद और बल्ले के बीच एक बढ़िया जंग देखने को मिल रही है हमें यहाँ पर| मुकाबला अभी भी पूरी तरह से रोमांचक बना हुआ है|

5.6 ओवर (0 रन) लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को सामने की ओर खेला| गेंदबाज़ ने खुद ही बॉल को पकड़ा|

5.5 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, कवर ड्राइव किया गया लेकिन रन का मौका नही बन सका|

5.4 ओवर (1 रन) लेग स्टंप पर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने फाइन लेग की ओर फ्लिक करते हुए एक रन लिया|

5.3 ओवर (0 रन) छोटी डाली गई गेंद को लीव करना सही सोच यहाँ पर बल्लेबाज़ द्वारा|

5.2 ओवर (0 रन) क्रीज़ में रहकर गेंद को ब्लॉक कर दिया|

5.1 ओवर (0 रन) पैड्स लाइन की गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर पुश किया| फील्डर वहां मौजूद, रन नहीं हुआ|

मैच रिपोर्ट

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com