
...रन चेज़...
हालाँकि अभी साझेदारी पनपनी शुरू ही हुई थी कि मार्करम के विकेट ने अफ़्रीकी टीम को बैक फुट पर लाकर खड़ा कर दिया| वहीँ एक छोर से फिर वेन पार्नेल (24) ने रन गति को बढ़ने की कोशिश की लेकिन वो भी अपना विकेट गंवा बैठे| इसी बीच कुछ देर केशव महाराज (41) ने अपनी समझेदारी दिखाकर क्रीज़ पर समय बिताया और अंतिम के ओवरों में कुछ बाउंड्री लगाते हुए टीम के स्कोर को 100 के पार ले गए| इसी तरह से करते हुए पूरी अफ़्रीकी टीम ने 20 ओवर खेलकर 106 बना लिया| हालाँकि भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने कुल 5 गेंदबाजों का इस्तेमाल किया जिसमे से उन्हें अर्शदीप सिंह ने 3 विकेट निकालकर दिया जबकि हर्षल पटेल और दीपक चाहर के हाथ 2-2 विकेट आई| वहीँ अक्षर पटेल ने भी 1 विकेट हासिल किया| ऐसे में अब देखना होगा कि भारतीय टीम कितनी जल्दी इस 107 रनों के लक्ष्य को हासिल कर लेती है? या फिर अफ़्रीकी गेंदबाज़ कुछ करिश्मा दिखाते हुए 106 रनों को डिफेंड करने में कामयाब हो जाते हैं? तो इन सभी सवालों को जानने के लिए बने रहिए रन चेज़ में हमारे साथ|
बेहतरीन गेंदबाज़ी आज भारतीय गेंदबाजों के द्वारा हमें देखने को मिली!!! शुरुआती ओवरों में वैसे तो पॉवर प्ले बल्लेबाजों के लिए होता है लेकिन यहाँ गेंदबाजों ने उसे अपना बना लिया!! मार्करम, पार्नेल और केशव के द्वारा खेली गई छोटी-छोटी पारियों के दम पर दक्षिण अफ्रीका की टीम ने भारत के सामने 107 रनों का लक्ष्य खड़ा किया| टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाज़ी करने आई अफ़्रीकी टीम ने 9 रनों के स्कोर पर ही अपने टॉप पांच बल्लेबाजों को गंवा दिया था| जिसके बाद एडेन मार्करम (25) ने पार्नेल के साथ मिलकर पारी को आगे की ओर बढ़ाया और दोनों के बीच छठे विकेट के लिए 33 रनों की साझेदारी हुई|
19.6 ओवर (1 रन) सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति यानी बोर्ड पर 106 रन्स अफ्रीका ने लगाए| भारत के सामने 107 रनों का लक्ष्य रखा गया है| जड़ में डाली गेंद को लेग साइड पर खेलना चाहा| बल्ले का अंदरूनी किनारा लेकर पैड्स से टकराई बॉल और लेग साइड पर गई जहाँ से एक रन का ही मौका बन पाया|
19.5 ओवर (1 रन) डाउन द ग्राउंड!! शॉट अच्छा है लेकिन फील्डर पीछे मौजूद विराट| रन एक ही मिलेगा|
19.4 ओवर (1 रन) सिंगल ही मिल पायेगा यहाँ पर| बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रह कर मिड विकेट की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
19.3 ओवर (0 रन) प्ले एंड मिस!! डॉट गेंद!! गेंद को खेलने गए लेकिन पूरी तरह से बीट हो गए| कोई रन नहीं हुआ|
19.3 ओवर (1 रन) वाइड!!! ऑफ़ स्टम्प के बाहर निकल गई स्विंग होती हुई गेंद| एक अतिरिक्त रन मिला टीम को यहाँ पर|
19.2 ओवर (1 रन) सिंगल, पुल शॉट लगाया और एक रन हासिल कर लिया|
19.1 ओवर (0 रन) आउट!!! क्लीन्ड अप! बल्लेबाज़ के पास इस स्लोवर यॉर्कर गेंद का कोई जवाब नहीं था और सीधा लेग स्टम्प उड़ा गई गेंद| 41 रनों की बेहतरीन पारी का हुआ अंत| ये हर्षल की ताक़त है और उसी पर बल्लेबाज़ को चारो खाने चित कर दिया| रूम बनाकर ऑफ़ साइड पर खेलने गए थे लेकिन बॉल डिप हुई इस वजह से बल्ले से लग नहीं पाई और स्टम्प्स से जा टकराई| 101/8 अफ्रीका|
19.1 ओवर (1 रन) वाइड! ऑफ़ स्टम्प के काफी बाहर की गेंद जिसे अम्पायर ने वाइड करार दिया|
18.6 ओवर (1 रन) सिंगल के साथ अफ्रीकी टीम के 100 रन भी पूरे हो गए| इस बार जड़ में डाली गई गेंद को मिड ऑफ़ की दिशा में खेला| फील्डर के आगे से रन चुराते हुए स्ट्राइक अपने पास रखी| 100/7 अफ्रीका, महज़ 6 गेंद शेष, कितना स्कोर बनेगा?
18.5 ओवर (4 रन) चौका! लाजवाब शॉट! बल्लेबाज़ ने आगे आकर कवर्स की तरफ गेंद को ड्राइव किया| गेंद सीधा सीमा रेखा पार कर गई| महत्वपूर्ण रन्स अफ्रीका के लिए आते हुए| रोहित खुश नहीं दिखे|
18.4 ओवर (1 रन) इस बार लो फुल टॉस गेंद को मिड विकेट की दिशा में खेला| डीप में फील्डर तैनात, एक ही रन मिला|
18.3 ओवर (1 रन) जड़ में डाली गई गेंद को हलके हाथों से मिड ऑफ़ पर पुश करते हुए एक रन बटोरा|
18.2 ओवर (6 रन) छक्का! ओहोहो!! देर आये दुरुस्त आये!! कमाल का शॉट! बल्लेबाज़ ने इसे काफी लेट खेला थर्ड मैन के ऊपर से निकल गेंद गई सीधा सीमा रेखा के पार छह रनों के लिए| गेंदबाज़ की गति का इस्तेमाल करते हुए शॉट लगाया| बहुमूल्य रन्स अपनी टीम के लिए लगाते हुए महाराज|
18.1 ओवर (4 रन) चौका! कलात्मक बल्लेबाज़ी केशव द्वारा!! जितनी आसानी से खेला वो काबिले तारीफ़ है| इस शॉट के लिए आप फील्डर नहीं तैनात कर सकते| थर्ड मैन के ऊपर से स्कूप करते हुए बाउंड्री अर्जित की|
17.6 ओवर (0 रन) लेग साइड पर बड़ा शॉट लगाने गए लेकिन पैरों पर खा बैठे गेंद| कोई रन नहीं| 83/7 अफ्रीका|
17.5 ओवर (1 रन) सिंगल, इस बार गेंद को एंगल बल्ले से थर्ड मैन की दिशा में खेला| गैप से एक रन पूरा कर लिया|
17.4 ओवर (1 रन) इस बार मिड विकेट की दिशा में गेंद को खेला जहाँ से एक रन ही हासिल हुआ|
17.3 ओवर (0 रन) ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने इसे पॉइंट की दिशा में खेला, फील्डर वहां तैनात, रन नहीं मिल पाएगा|
17.2 ओवर (1 रन) इस बार उठाकर तो मारा गेंद को लेकिन एलिवेशन नहीं मिल सका| पॉइंट फील्डर ने भागते हुए उसे फील्ड किया, एक ही रन मिला|
17.1 ओवर (1 रन) इस बार ऊपर डाली गई गेंद को मिड विकेट की दिशा में खेला| सिंगल हासिल कर लिया|
16.6 ओवर (0 रन) जड़ में डाली गई गेंद!! हल्का सा उसको पुश किया लेकिन गैप नहीं मिला| कोई रन नहीं हुआ| 79/7 अफ्रीका|
16.5 ओवर (4 रन) चौका! एक और बढ़िया गेंद केशव द्वारा| लो फुल टॉस गेंद को स्क्वायर लेग की दिशा में खेला| फील्डर को बीट करते हुए चार रन्स बटोर लिए|
16.4 ओवर (1 रन) फ्लिक किया पैड्स की गेंद को स्क्वायर लेग बाउंड्री की तरफ| हवा में थी लेकिन नो मेंस लैंड में गिरी जहाँ से एक ही रन मिल पाया|
16.3 ओवर (0 रन) प्ले एंड मिस!! ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद| खेलने का प्रयास, स्विंग से चकमा खा गए बल्लेबाज़| कीपर की तरफ गई गेंद|
16.2 ओवर (1 रन) क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल| गाइड किया इसे थर्ड मैन की तरफ, एक ही रन मिल पाया|
16.1 ओवर (1 रन) बैक फुट से फ्लिक करते हुए एक रन लिया|
15.6 ओवर (4 रन) चौका!!! केशव के खाते में जाता हुआ रन!!! गुड लेंथ पर डाली गई तेज़ गई की स्पिन गेंद पर बल्लेबाज़ ने बैक फुट से डिफेंड करने का मन बनाया| गेंद टप्पा खाकर अंदर की ओर आई और बल्ले का अंदरूनी किनारा लेकर कीपर के बाँए ओर से गई फाइन लेग बाउंड्री के बाहर कव्हर रनों के लिए|
कगिसो रबाडा बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आए...
15.5 ओवर (0 रन) आउट!! कैच आउट!! कॉट सूर्यकुमार यादव बोल्ड अक्षर पटेल| 26 रनों की अहम साझेदारी का हुआ अंत| 24 रन बनाकर पार्नेल लौटे पवेलियन| इस बार थोड़ा धीमी गति से डाली गई गेंद जिसे लेग साइड पर हीव कर दिया| बल्ले से तो लगी लेकिन दूरी हासिल नहीं हो सकी| मिड विकेट की तरफ हवा में गई गेंद जहाँ स्काई बॉल के नीचे आये| दो बार गेंद को फम्बल भी किया लेकिन तीसरी बार में उसे लपक ही लिया| 68/7 अफ्रीका|
15.5 ओवर (1 रन) वाइड! डाउन द लेग साइड!! कीपर ने उसे रोका, अम्पायर द्वारा वाइड करार दिया गया|
15.4 ओवर (4 रन) चौका! इस बार छोटी गेंद को लेग साइड पर पुल किया| काफी देर से इस शॉट का इंतज़ार कर रहे थे और अब जाकर वो लगा| गैप मिला और गेंद बड़ी आसानी से सीमा रेखा के पार निकल गई चार रनों के लिए|
15.3 ओवर (0 रन) प्ले एंड मिस!! ऑफ़ स्टम्प के बाहर से गेंद को मारने गए लेकिन लाइन से बीट हो गए| कोई रन नहीं हुआ|
15.2 ओवर (0 रन) इस बार पुल शॉट लगाने गए लेकिन शरीर पर खा बैठे गेंद| कोई रन नहीं हुआ|
15.1 ओवर (0 रन) ऊपर डाली गई गेंद को सीधे बल्ले से गेंदबाज़ की तरफ खेला गया शॉट जिसे रोक दिया गया|
मैच रिपोर्ट
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
स्वागत