
4.5 ओवर (1 रन) ये बेहतर लेंथ!! धीमी गति से ऊपर डाली गई गेंद पर सीधे बल्ले से सामने की तरफ खेला|एक ही रन मिला|
4.4 ओवर (4 रन) चौका! क्लासिकल शॉट जमान द्वारा| मिडिल और लेग स्टम्प की गेंद पर रूम बनाकर कट शॉट खेला पॉइंट की दिशा में और दो फील्डर्स के बीच से गैप हासिल कर लिया|
4.3 ओवर (0 रन) छोटी लेंथ की गेंद, बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रहकर डिफेंड कर दिया, गेंदबाज़ ने खुद ही गेंद को फील्ड किया|
4.2 ओवर (1 रन) सिंगल, मिड विकेट की ओर खेला गया पुल शॉट, एक रन मिला|
4.1 ओवर (4 रन) चौका! बाउंड्री के साथ हार्दिक का स्वागत किया गया| इस बार पुल शॉट का इस्तेमाल करते हुए बल्लेबाज़ ने स्क्वायर लेग से एक बाउंड्री बटोरी|
एक और बार रोहित ने गेंदबाज़ी में बदले किया, हार्दिक पंड्या के हाथ में दी गई गेंद...
3.6 ओवर (0 रन) डॉट गेंद!!! इसी के साथ हुई एक सफ़ल ओवर की समाप्ति!!! ऊपर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने सामने की ओर खेला| गेंदबाज़ ने उसे ख़ुद ही पकड़ा| रन नहीं मिल सका|
3.5 ओवर (0 रन) आगे डाली गई स्पिन गेंद पर बल्लेबाज़ ने डिफेंड किया| रन का मौका नहीं बन सका|
फखर जमान बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आए...
3.4 ओवर (0 रन) आउट!! कैच आउट!! कॉट रोहित शर्मा बोल्ड रवि बिश्नोई| बाबर का फ्लॉप शो जारी| कप्तान ने पकड़ा कप्तान का कैच| कैचिंग मिड विकेट पर रोहित द्वारा एक आसान सा कैच पकड़ा गया| गुगली गेंद को बैकफुट से लेग साइड पर फ्लिक करने गए| नीचे नहीं रख पाए गेंद को और हवा में चली गई बॉल जहाँ से हिटमैन द्वारा कैच लपक लिया गया| बिश्नोई को जिस काम के लिए लाया गया था वो करके अपने कप्तान को दे दिया| 22/1 पाकिस्तान, लक्ष्य से 160 रन दूर|
3.3 ओवर (0 रन) क्रीज़ में रह कर गेंद को फ्लिक किया लेकिन गैप नहीं हासिल कर सके| कोई रन नहीं|
3.2 ओवर (2 रन) बढ़िया फील्डिंग लॉन्ग ऑफ़ पर राहुल द्वारा| फुल टॉस गेंद पर ड्राइव किया था| गैप में गई थी गेंद जहाँ से राहुल ने चेज़ करते हुए गेंद को रोका| दो ही रन मिला|
3.1 ओवर (1 रन) गुगली गेंद!! पैड्स की गेंद को स्क्वायर लेग की दिशा में खेला| एक ही रन मिल सका|
गेंदबाज़ी में बदलाव, रवि बिश्नोई के हाथ में बॉल थमाई गई...
2.6 ओवर (4 रन) चौका! बाउंड्री के साथ हुई ओवर की समाप्ति| जैसे ही पटकी हुई गेंद देखी उसपर पुल शॉट लगाया| मिड विकेट की तरफ गई गेंद जहाँ से गैप हासिल हो गया| 3 के बाद 19/0 पाकिस्तान| एक शानदार शुरुआत कही जा सकती है|
2.5 ओवर (2 रन) इस बार पैरों की गेंद को लेग साइड पर खेला| गैप से दो भाग लिए|
2.4 ओवर (1 रन) क्विक सिंगल!!! ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद| टैप किया उसे मिड ऑफ़ की ओर, तेज़ी से भागे रन और सिंगल पूरा किया|
2.3 ओवर (0 रन) इस बार स्क्वायर कट शॉट खेला लेकिन फील्डर को भेद नहीं पाए| कोई रन नहीं हो सका|
2.2 ओवर (0 रन) अरे वाह!!! पड़कर काँटा बदला गेंद ने और बल्लेबाज़ को चारो खाने चित कर दिया| बाहरी किनारे को छोड़ती हुई कीपर के दस्तानो में प्रस्थान कर गई गेंद|
2.1 ओवर (1 रन) पैड्स पर डाली गई गेंद, बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की दिशा में खेला, फील्डर गेंद पर आये लेकिन सिंगल से नहीं रोक पाए|
1.6 ओवर (0 रन) ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने इसे पॉइंट की दिशा में खेला, फील्डर वहां तैनात, रन नहीं मिल पाएगा| बढ़िया गेंदबाजी, महज़ दो ही रन इस ओवर से आये| 11/0 पाकिस्तान|
1.5 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, आगे आकर बल्लेबाज़ ने ऑफ ड्राइव किया लेकिन ये एक डॉट बॉल हुई|
1.4 ओवर (1 रन) अच्छा कवर ड्राइव लेकिन बढ़िया फील्डिंग राहुल द्वारा मिड ऑफ़ पर| अपने बाएँ ओर फुल लेंथ डाईव लगाकर गेंद को चौका जाने से रोक दिया| एक ही रन मिल सका|
1.3 ओवर (1 रन) बाउंसर की कोशिश!! पुल किया, नीचे रखा शॉट, डीप में फील्डर तैनात, एक ही रन मिला|
1.2 ओवर (0 रन) सीधे बल्ले से सामने की तरफ गेंद को पंच किया| बोलर अर्शदीप ने उसे रोक दिया| बल्लेबाज़ सही समय में क्रीज़ में वापिस लौटे|
1.1 ओवर (0 रन) कवर ड्राइव किया गया लेकिन रन का मौका नही बन सका| कोई रन नहीं हो सका|
दूसरे छोर से गेंद लेकर अर्शदीप सिंह आये हैं...
0.6 ओवर (0 रन) लेंथ में छोटी डाली गई गेंद, बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रहकर डिफेंड कर दिया, मिड ऑफ फील्डर ने गेंद को फील्ड किया| पहले ओवर से आये 9 रन|
0.5 ओवर (4 रन) चौका! बाउंड्री के साथ बाबर ने भी खोला अपना खाता| बेहतरीन टाइमिंग का इस्तेमाल करते हुए फ्लिक किया बाउंड्री लाइन की ओर| चार रन मिला गया|
0.4 ओवर (0 रन) अरे वाह!!! पड़कर काँटा बदला गेंद ने और बल्लेबाज़ को चारो खाने चित कर दिया| बाहरी किनारे को छोड़ती हुई कीपर के दस्तानो में प्रस्थान कर गई गेंद|
0.3 ओवर (1 रन) क्विक सिंगल!! डायरेक्ट हिट की दरकार थी हार्दिक द्वारा लेकिन चूक गए| बल्लेबाज़ आखिरकार सुरक्षित रहे| ऊपर की गेंद को मिड ऑफ़ की दिशा में खेला और तेज़ी से रन भाग लिए| अगर थ्रो लगता तो काम तमाम हो जाता|
0.2 ओवर (0 रन) फुल लेंथ गेंद को पुश तो किया लेकिन गैप में नहीं मार सके| कोई रन नहीं हो सका|
0.1 ओवर (4 रन) चौका! बाउंड्री के साथ हुई रन चेज़ की शुरुआत| एक बढ़िया कट शॉट लगाया चार रनों के लिए| शरीर के पास गेंद को आने दिया और आँखों के सामने खेला शॉट!! पॉइंट और कवर्स फील्डर के बीच से, गेंद गई सीमा रेखा के पार चार रन के लिए|
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
4.6 ओवर (4 रन) चौका! इसी गेंद पर पिछली बार आउट हुए थे लेकिन इस बार समझदारी से खेला| बाउंसर गेंद को शॉर्ट थर्ड मैन की दिशा में खेला| चहल को बीट करते हुए चार रन हासिल किया| 5 के बाद 36/1 पाकिस्तान|