विज्ञापन
This Article is From Oct 23, 2022

पाकिस्तान बनाम भारत लाइव स्कोर, ओवर 6 से 10 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

भारत और पाकिस्तान के बीच मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (एमसीजी), मेलबर्न में खेले जा रहे मैच की कमेंट्री और फुल स्कोरकार्ड देखें.

पाकिस्तान बनाम भारत लाइव स्कोर, ओवर 6 से 10 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट
पाकिस्तान बनाम भारत लेटेस्ट स्कोर

9.6 ओवर (1 रन) ऊपर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने सामने की ओर शॉट लगाया| गेंदबाज़ के हाथों पर लगकर बॉल लॉन्ग ऑन की ओर गई जहाँ से एक रन मिल गया| 10 ओवर के बाद 45/4 भारत|

9.5 ओवर (0 रन) बैक फुट से सामने की ओर बल्लेबाज़ ने पंच किया| गेंदबाज़ के हाथ में गई बॉल, रन नहीं आ सका|

9.4 ओवर (0 रन) ऑफ स्टंप पर डाली गई स्पिन गेंद पर बल्लेबाज़ ने ड्राइव करने का प्रयास किया| बल्ले का बाहरी किनारा लेकर गेंद शॉर्ट थर्ड मैन की ओर गई जहाँ से रन नहीं मिल सका|

9.3 ओवर (2 रन) ऊपर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने हलके हाथों से मिड विकेट की ओर पुश करते हुए 2 रन बटोरा|

9.2 ओवर (1 रन) बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रह कर मिड विकेट की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|

9.1 ओवर (0 रन) ऊपर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने सामने की ओर खेला| गेंदबाज़ ने उसे ख़ुद ही पकड़ा|

8.6 ओवर (1 रन) ओवरपिच गेंद पर कोहली ने लॉन्ग ऑन की ओर खेलकर एक रन हासिल किया|

8.5 ओवर (0 रन) फ्रंट फुट पर आकर गेंद को सॉलिड तरीके से डिफेंड किया|

8.4 ओवर (0 रन) विकेट लाइन की गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड ऑन की ओर पुश किया| फील्डर वहां मौजूद, रन नहीं आ सका|

8.3 ओवर (0 रन) हल्का सा गेंद को पुश किया लेकिन गैप नहीं मिला|

8.2 ओवर (1 रन) बैक फुट से गेंद को पंच किया, एक रन मिल गया|

8.1 ओवर (1 रन) पुश किया गेंद को और सिंगल हासिल किया|

7.6 ओवर (1 रन) लॉन्ग ऑफ की ओर गेंद को कोहली ने खेलकर एक रन लिया|

7.5 ओवर (1 रन) ऊपर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर फ्लिक करते हुए एक रन हासिल किया|

7.4 ओवर (1 रन) आगे डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑन की ओर खेलकर एक रन निकाला|

7.3 ओवर (1 रन) इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल करते हुए पंच किया एक रन के लिए|

7.2 ओवर (0 रन) हल्का सा गेंद को पुश किया लेकिन गैप नहीं मिला|

7.1 ओवर (1 रन) बैक फुट से फ्लिक करते हुए एक रन लिया|

6.6 ओवर (0 रन) डॉट बॉल के साथ हुई एक सफल ओवर की समाप्ति जहाँ से रन आउट का विकेट आया| इस बार आगे डाली गई थी गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर समझदारी दिखाते हुए डिफेंड कर दिया| कोई रन नहीं| 33/4 भारत|

6.5 ओवर (1 रन) सिंगल ही मिल पायेगा यहाँ पर| ऑफ़ साइड पर पुश किया गेंद को और सिंगल हासिल किया|

6.4 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, पुश तो किया गेंद को लेकिन गैप में नहीं मार सके|

6.3 ओवर (1 रन) सिंगल, इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ के अंदर जाकर गेंद को पंच किया और एक रन हासिल किया|

6.2 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, बेहतरीन टाइमिंग के साथ गेंद को पंच किया लेकिन गैप नहीं मिला|

हार्दिक पंड्या नए बल्लेबाज़...

6.1 ओवर (0 रन) आउट!!! रन आउट!!! ये क्या हो गया!!! सिंगल की तलाश में भारतीय टीम ने गंवाया अपना एक और विकेट यहाँ पर!!! अक्षर पटेल 2 रन बनाकर पवेलियन लौटे| लेग स्टंप पर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर हलके हाथों से खेला फिर रन लेने दोनों ही बल्लेबाज़ क्रीज़ से बाहर आए| फील्डर गेंद को पकड़ने आए तो कोहली ने अक्षर को रन लेने से मना किया| अक्षर क्रीज़ की ओर वापिस लौटे| फील्डर ने गेंद को कीपर की ओर थ्रो किया| बल्लेबाज़ ने डाईव लगाई और क्रीज़ के अंदर जाने लगे| इसी बीच कीपर ने गेंद को पकड़ने का प्रयास किया लेकिन बॉल उनके हाथ को लगकर स्टंप्स पर जा लगी| रन आउट की हुई अपील| अम्पायर ने लिया थर्ड अम्पायर का सहारा| जिसके बाद रिप्ले में देखने से पता लगा कि जब बॉल स्टंप्स पर लगी थी तो बल्लेबाज़ी क्रीज़ के बाहर रह गए थे| आउट आया थर्ड अम्पायर का फ़ैसला| 31/4 भारत| भारत vs पाकिस्तान: Super 12 - Match 4: WICKET! Axar Patel run out (Babar Azam / Mohammad Rizwan) 2 (3b, 0x4, 0x6). IND 31/4 (6.1 Ov). Target: 160; RRR: 9.33

पॉवर प्ले की हुई समाप्ति!! 6 ओवर के बाद 31/3 भारत, लक्ष्य से अभी भी 129 रन दूर| एक जुझारू भरी शुरुआत देखने को मिली है हमें इस रन चेज़ में यहाँ पर टीम इंडिया के बल्लेबाजों द्वारा| रोहित, स्काई और राहुल तीनों ही बल्लेबाज़ पवेलियन लौट चुके हैं लेकिन अभी भी उनके पास ऐसे-ऐसे बल्लेबाज़ हैं जो इस रन चेज़ को हासिल करने में सक्षम हैं|

5.6 ओवर (2 रन) पैड्स लाइन की गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर फ्लिक करते हुए 2 रन ले लिया|

5.5 ओवर (1 रन) लेग बाई का एक रन आया| पैड्स से लगकर ऑन साइड पर गई गेंद जहाँ से बल्लेबाजों ने रन भाग लिया|

5.4 ओवर (2 रन) दुग्गी!! इस बार बैक फुट से गेंद को पंच किया ऑफ़ साइड पर, दो रन मिल गया|

अक्षर पटेल अगले बल्लेबाज़...

5.3 ओवर (0 रन) आउट!!! कैच आउट!!! भारत को लगा तीसरा सबसे बड़ा झटका!! हारिस रऊफ के हाथ लगी दूसरी विकेट| सूर्यकुमार यादव 15 रन बनाकर पवेलियन लौटे| लेंथ में छोटी डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने अपर कट शॉट लगाने का प्रयास किया| गति और अतिरिक्त उछाल से चकमा खा गए स्काई| बल्ले का बाहरी किनारा लेकर गेंद कीपर की ओर हवा में गई जहाँ से मोहम्मद रिजवान ने हवा में उछलकर एक शानदार कैच पकड़ा| गेंदबाज़ ने विकेट लेने के बाद अपने अंदाज़ में मनाया जश्न| बल्लेबाज़ निराश होकर पवेलियन लौटे| 26/3 भारत| भारत vs पाकिस्तान: Super 12 - Match 4: WICKET! Suryakumar Yadav c Mohammad Rizwan b Haris Rauf 15 (10b, 2x4, 0x6). IND 26/3 (5.3 Ov). Target: 160; RRR: 9.24

5.2 ओवर (4 रन) चौका!!! शॉर्टपिच गेंद नहीं छोड़ते बल्लेबाज़!! जिस गेंद का इंतज़ार कर रहे थे स्काई वहीँ उन्हें मिल भी गई और उसका फ़ायदा उठाते हुए उन्होंने बाउंड्री हासिल कर लिया| पटकी हुई गेंद पर मिड विकेट की ओर शॉट लगाया| गैप में गई बॉल सीधा चार रनों के लिए| भारत vs पाकिस्तान: Super 12 - Match 4: Suryakumar Yadav hits Haris Rauf for a 4! IND 26/2 (5.2 Ov). Target: 160; RRR: 9.14

5.1 ओवर (0 रन) लेंथ में छोटी डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने पॉइंट की ओर पुश किया| फील्डर वहां मौजूद, रन नहीं हो सका|

मैच रिपोर्ट

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com