14.5 ओवर (1 रन) सिंगल ही मिल पायेगा यहाँ पर| पुश किया गेंद को और सिंगल हासिल किया|
14.4 ओवर (4 रन) चौका!! क़दमों का इस्तेमाल करते हुए गेंदबाज़ को दिशा से भटकाया| बल्लेबाज़ ने दशा खराब कर दी| फाइन लेग ऊपर रखकर आप पैरों पर गेंद नहीं डाल सकते| अगर डालेंगे तो ऐसे ही फ्लिक शॉट्स पर चौके खाते जायेंगे|
14.3 ओवर (1 रन) स्क्वायर बाउंड्री का इस्तेमाल करते हुए गेंदबाज़| धीमी गति की छोटी गेंद| मिड विकेट की तरफ खेला पुल शॉट| एक ही रन मिला|
14.2 ओवर (1 रन) सिंगल!! इस बार मिड विकेट की ओर खेला गया पुल शॉट, एक रन मिला|
14.1 ओवर (2 रन) द्ग्गी, तेज़ी से भागकर दो रन्स पूरे कर लिए यहाँ पर| फ्लिक किया और मिड विकेट से दो रन हासिल गया|
13.6 ओवर (1 रन) सिंगल मिल जाएगा यहाँ पर, स्लॉग किया इस बार मिड विकेट की ओर एक रन के लिए|
13.5 ओवर (0 रन) रन चाहते थे कोहली लेकिन हार्दिक ने मना कर दिया| सही समय पर बल्लेबाज़ को वापिस भेजा| थ्रो काफी तेज़ी से आया लेकिन बल्लेबाज़ अंदर आ गए थे|
13.4 ओवर (1 रन) इस बार सिंगल मिल जाएगा| बैक फुट से फ्लिक करते हुए एक रन लिया|
13.3 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, बैक फुट से पंच तो किया लेकिन गैप हासिल नहीं कर पाए|
13.2 ओवर (1 रन) सिंगल, बल्लेबाज़ ने आगे आकर एक रन के लिए ऑफ़ ड्राइव किया|
13.1 ओवर (4 रन) चौका! कोहली बराबर तरीक से गैप ढून्ढ रहे हैं| एक शानदार स्क्वायर कट शॉट| बॉल तेज़ी से सीमा रेखा की तरफ जा रही थी| फील्डर ने उसपर डाईव लगाई लेकिन गेंद को रोक नहीं पाए| चौका मिल गया|
12.6 ओवर (0 रन) बेहतरीन यॉर्कर के साथ हुई ओवर की समाप्ति| फ्रंट फुट पर आकर गेंद को सॉलिड तरीके से डिफेंड किया| रन का कोई मौका नहीं बन सका| 42 गेंदों पर 77 रनों की दरकार|
12.5 ओवर (1 रन) सिंगल, इस गेंद को लॉफ्ट करते हुए सिंगल हासिल किया|
12.4 ओवर (4 रन) चौका! इसी के साथ दोनों बल्लेबाजों के बीच 50 रनों की साझेदारी पूरी हुई| शरीर पर डाली गई गेंद| क्रीज़ के अंदर रहकर गेंद का इंतज़ार किया| फ्लिक किया स्क्वायर लेग की तरफ और चार रन हासिल किया|
12.3 ओवर (1 रन) सिंगल!! इस बार कवर्स की ओर गेंद को ड्राइव करते हुए सिंगल लिया| फील्डर द्वारा हाफ स्टॉप हुआ, एक ही रन मिल पाया|
ओह!!! इसी बीच हलकी हलकी बारिश भी देखने को मिल रही है...
12.2 ओवर (2 रन) तेज़ी से भागते हुए दो रन चुरा लिए गए| कलाईयों का इस्तेमाल करते हुए 2 रन लिया|
12.1 ओवर (1 रन) आगे आकर शॉट खेलना चाहा| बाहर डाली गई गेंद| किनारा लेकर थर्ड मैन की तरफ गई बॉल| एक रन का मौका बन गया|
11.6 ओवर (6 रन) तीसरा छक्का! झन्नाटेदार शॉट| इसी ओवर की तलाश थी टीम इंडिया को यहाँ पर| अब भारत को यहाँ से इस मोमेंटम को आगे लेकर जाना होगा| बल्लेबाज़ हार्दिक ने महज़ इसे अपनी टाइमिंग के साथ लॉफ्ट किया और गेंद सीमा रेखा के पार जा गिरी छह रन के लिए|
11.5 ओवर (1 रन) सिंगल!! बैक फुट से लेग साइड पर गेंद को फ्लिक करते हुए एक रन लिया|
11.4 ओवर (6 रन) छक्का!!!! कोहली के बल्ले से आता हुआ बड़ा शॉट यहाँ पर!!! आगे आकार गेंद को लॉन्ग ऑन बाउंड्री की ओर खेला| बीच बल्ले को लगकर बॉल गई सीधा स्टैंड्स में छह रनों के लिए|
11.3 ओवर (0 रन) नॉट आउट!! फील्डिंग टीम का रिव्यु बर्बाद हो गया!! बाल-बाल बच गये बल्लेबाज़ कोहली यहाँ पर| कैच की अपील थी जिसपर अम्पायर सहमत नहीं दिखे| फील्डिंग टीम ने काफी देर सोचने के बाद रिव्यु लेने का इरादा किया और लिया| रिप्ले में देखने पर पता चला कि गेंद और बल्ले का कोई संपर्क नहीं हुआ था और अल्ट्रा एज ने भी इसे साफ़ कर दिया| पैड्स से लगकर हवा में गई थी गेंद| इस वजह से नॉट आउट करार दिए गए|
11.2 ओवर (1 रन) इस बार रूम बनाकर सामने की तरफ गेंद को खेला| डीप से एक ही रन मिल पाया|
11.1 ओवर (6 रन) छक्का! जी हाँ कुछ ऐसे शॉट्स लगाने होंगे| अपने लिए रूम बनाया| पैरों पर डाल बैठे गेंद| लेग साइड पर उसे हीव कर दिया| एक बड़ी बाउंड्री थी फिर भी छह रन हासिल कर लिया|
10.6 ओवर (2 रन) दो रनों के साथ हुई एक कसे हुए ओवर की समाप्ति| इस बार आगे आकर गेंद को मिड विकेट की तरफ फ्लिक कर दिया| गैप था इसलिए दो रन्स मिल गए|
10.5 ओवर (1 रन) एक और सिंगल!! इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ के अंदर जाकर गेंद को पंच किया और एक रन हासिल किया|
10.4 ओवर (1 रन) विराट का बैक फुट से गेंद को पंच किया गया, एक रन मिल गया|
10.3 ओवर (1 रन) इस बार कवर्स की दिशा में खेला गेंद को जहाँ से एक रन हासिल हुआ|
10.2 ओवर (4 रन) चौका! ओवर पिच गेंद पर सामने की तरफ शॉट लगाया| शानदार ड्राइव मिड ऑन की ओर, गैप मिला और गेंद सीमा रेखा के पार निकल गई चार रनों के लिए| कुछ ऐसे शॉट्स की दरकार टीम इंडिया को होगी|
10.1 ओवर (0 रन) पॉइंट की दिशा में गेंद को खेला लेकिन गैप हासिल नहीं हो सका|
मैच रिपोर्ट
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
14.6 ओवर (1 रन) सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| धीमी गति की छोटी गेंद पर स्क्वायर लेग की ओर खेला गया पुल शॉट, एक रन मिला| अब 30 गेंदों पर 60 रनों की दरकार|