
14.5 ओवर (1 रन) इस बार गेंद को गैप में खेला जहाँ से एक रन हासिल किया|
14.4 ओवर (6 रन) छक्का! स्पिन के खिलाफ हूडा का शानदार शॉट| बल्लेबाज़ ने महज़ इसे अपनी टाइमिंग के साथ हीव किया और गेंद सीमा रेखा के पार जा गिरी छह रनों के लिए| भारत को कुछ और ऐसे बड़े शॉट्स की दरकार होगी|
14.3 ओवर (1 रन) आगे डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑफ की ओर खेलकर एक रन लिया|
14.2 ओवर (1 रन) कैच ड्रॉप!! इस बार 2 रनों पर हूडा को मिला जीवनदान| मार्क से हुई चूक| ऑफ़ स्टम्प लाइन पर डाली गई गेंद जिसपर घुटना टिकाकर शॉट लगाना चाहा| मिस टाइम हुआ| लॉन्ग ऑफ़ की तरफ हवा में गई गेंद| फील्डर ने काफी लेट रियेक्ट किया और अंत में डाईव लगाते हुए कैच को टपका दिया|
14.1 ओवर (1 रन) सिंगल, पिटारे से स्वीप शॉट निकाला और एक रन बटोरा|
13.6 ओवर (1 रन) सिंगल!!! लेंथ में छोटी डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑन की ओर खेलकर एक रन लिया|
13.5 ओवर (2 रन) कैच ड्रॉप!! फाइन लेग फील्डर सोढ़ी से हो गई चूक| कीपर डेवोन भी उनके पास भागते हुए चले गए थे शायद इस वजह से दोनों फील्डरों के बीच सम्पर्क सही नहीं हो पाया| अंत में सोढ़ी कैच के लिए गए लेकिन उसे टपका बैठे| बाउंसर डाली गई गेंद पर पुल करने गए थे और टॉप एज दे बैठे थे|
13.4 ओवर (0 रन) प्ले एंड मिस!! ऑफ़ स्टम्प पर डाली गई धीमी गति की गेंद की वजह से चकमा खा गए बल्लेबाज़|
13.3 ओवर (4 रन) बाउंड्री!! शानदार फ्लिक शॉट!!! गेंदबाज़ की गति का इस्तेमाल करते हुए बाउंड्री हासिल की| पैरों पर डाली गई गेंद को बड़ी खूबसूरती से कलाईयों के सहारे फ्लिक किया बाउंड्री की तरफ, गैप में गई गेंद सीमा रेखा के पार चार रनों के लिए|
13.3 ओवर (1 रन) वाइड! ऑफ़ स्टम्प के काफी बाहर डाली गई गेंद| ये निश्चित ही एक वाइड होनी चाहिए| जी हाँ| ये वाइड ही है|
13.2 ओवर (0 रन) प्ले एंड मिस!! ऑफ़ स्टम्प पर उछाल के साथ डाली गई गेंद पर कट शॉट लगाने गए लेकिन चकमा खा गए| कोई रन नहीं हुआ|
13.1 ओवर (1 रन) पटकी हुई गेंद पर लेग साइड की तरफ शॉट खेला| फाइन लेग फील्डर ने उसे फील्ड कर लिया, एक ही रन मिला|
12.6 ओवर (0 रन) डॉट बॉल के साथ एक और सफल ओवर की हुई समाप्ति| इस बार फ्रंट फुट पर आकर गेंद को सॉलिड तरीके से डिफेंड किया|
12.5 ओवर (1 रन) लेग स्टंप पर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने लेग साइड की ओर खेलकर एक रन लिया|
12.4 ओवर (0 रन) टर्न एंड मिस!!! ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को कट करने गए| बल्ले को मिस करती हुई गेंद सीधे कीपर के हाथ में गई, रन नहीं आया|
12.3 ओवर (0 रन) ऊपर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने डिफेंड कर दिया|
दीपक हूडा बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आए...
12.2 ओवर (0 रन) आउट!! कैच आउट!! कॉट एंड बोल्ड माईकल ब्रेसवेल| अपनी ही गेंद पर एक खिला हुआ कैच पकड़कर हार्दिक की 21 रनों की पारी का अंत कर दिया| अब यहाँ से भारत की जीत की उम्मीदों को करारा झटका लगेगा| ऑफ़ स्पिन गेंद पर खड़े-खड़े लेग साइड पर शॉट लगाने गए| गेंद बल्ले के उपरी हिस्से पर जाकर लगी और हवा में खिल गई| गेंदबाज़ खुद उस कैच के लिए गए और उसे लपक लिया| 89/5 भारत|
12.1 ओवर (1 रन) सिंगल, बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रह कर मिड विकेट की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
11.6 ओवर (1 रन) सिंगल के साथ हुई एक सफल ओवर की समाप्ति| इस बार बैक फुट से फ्लिक करते हुए एक रन लिया|
11.5 ओवर (4 रन) चौका!!! वॉशिंगटन सुंदर ने आते ही पहली गेंद पर बाउंड्री लगाकर अपना खाता खोला!!! अच्छी गेंद लेकिन बेहतरीन शॉट| रॉंग वन थी जिसे बल्लेबाज़ ने जल्दी पिक कर लिया| रिवर्स स्वीप किया पॉइंट की ओर और बाउंड्री हासिल की|
वॉशिंगटन सुंदर बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आए...
11.4 ओवर (0 रन) आउट!! कैच आउट!!! कॉट फिन ऐलेन बोल्ड ईश सोढ़ी| सॉफ्ट डिसमिसल!! 68 रनों की साझेदारी का हुआ अंत| 47 रन बनाकर स्काई लौटे पवेलियन| जहाँ मारना चाहते थे वहां नहीं गई ये गेंद| लॉन्ग ऑन फील्डर काफी वाइड रखा हुआ था इस वजह से ये गेंद सीधा उनके हाथों में चली गई| पैड्स लाइन पर डाली गई गुगली गेंद को बल्लेबाज़ ने महज़ फ्लिक किया था| हवा में गेंद को मार दिया जहाँ से कैच का मौका बन गया| 83/4 भारत, लक्ष्य से 94 रन दूर|
11.3 ओवर (6 रन) छक्का! जैसे ही ऊपर फेंकी ये गेंद स्काई ने उसपर कवर्स के ऊपर से शॉट लगा दिया और छह रन हासिल किया| इन साइड आउट शॉट स्काई द्वारा| तालियों से इस शॉट का इस्तेकबाल हुआ|
11.2 ओवर (1 रन) छोटी गेंद| मिड विकेट की तरफ उसे पुलकर दिया| टप्पा खाकर फील्डर तक गई गेंद जहाँ से एक रन ही मिल पाया|
11.1 ओवर (1 रन) विकेट लाइन से गेंद को मिड विकेट की तरफ खेला| डीप से एक ही रन हासिल हुआ|
10.6 ओवर (0 रन) डॉट बॉल के साथ सैंटनर के एक और कंजूस ओवर की हुई समाप्ति| महज़ एक ही रन इस ओवर से आया| कवर ड्राइव किया गया लेकिन रन का मौका नही बन सका| इस गेंदबाज़ के खिलाफ दोनों बल्लेबाज़ रिस्क नहीं उठा रहे हैं|
10.5 ओवर (0 रन) इस बार शार्प टर्न हुई गेंद| हार्दिक ने उसे शॉर्ट थर्ड मैन की तरफ खेला| फील्डर वहां तैनात, रन नहीं हुआ|
10.4 ओवर (1 रन) क्विक सिंगल, ऑफ़ साइड पर पुश किया गेंद को और सिंगल हासिल किया|
10.3 ओवर (0 रन) खेलने गए लेकिन इन साइड एज लेकर पैड्स से जा टकराई गेंद| ऑफ़ साइड पर गई, रन नहीं हुआ|
10.2 ओवर (0 रन) इस बार मिडिल स्टम्प लाइन से गेंद को टर्न कराया और बल्लेबाज़ को डिफेंड करने पर मजबूर कर दिया|
10.1 ओवर (0 रन) आर्म बॉल!! पड़कर अंदर आई गेंद| सके ने उसे भली भाँती डिफेंड कर दिया|
मैच रिपोर्ट
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
14.6 ओवर (1 रन) सिंगल के साथ हुई एक महंगे ओवर की समाप्ति| बल्लेबाज़ ने बैक फुट से कट करते हुए एक रन लिया|