34.5 ओवर (4 रन) चौका!!! इसी के साथ दोनों बल्लेबाजों के बीच 50 रनों की साझेदारी पूरी होती हुई!!! लेंथ में छोटी डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने पुल शॉट लगाया| फाइन लेग बाउंड्री के बाहर एक टप्पा खाकर गई गेंद चार रनों के लिए|
34.4 ओवर (2 रन) दुग्गी!!! शमी ने मिसफील्ड कर दिया जिसका फ़ायदा बल्लेबाजों ने उठाया!! ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने पॉइंट की ओर पुश किया| फील्डर शमी हुई मिसफील्ड| इसी बीच बल्लेबाजों ने 2 रन भाकर ले लिया|
34.3 ओवर (1 रन) आगे डाली गई धीमी गति की गेंद पर बल्लेबाज़ ने सामने की ओर पुश करते हुए एक रन लिया|
34.2 ओवर (0 रन) फ्रंट फुट पर आकर गेंद को सॉलिड तरीके से डिफेंड किया|
34.1 ओवर (4 रन) चौका!!! बैक फुट से गेंद को बल्लेबाज़ ने डीप पॉइंट की ओर शॉट लगाया| गैप में गई गेंद सीधा सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए|
33.6 ओवर (0 रन) पुश तो किया गेंद को लेकिन गैप में नहीं मार सके|
33.5 ओवर (1 रन) बैक फुट से गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑफ की ओर खेलकर एक रन हासिल किया|
33.4 ओवर (0 रन) ऊपर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने सामने की ओर खेला| गेंदबाज़ ने उसे ख़ुद ही पकड़ा|
33.3 ओवर (1 रन) आगे डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑन की ओर खेलकर एक रन निकाला|
33.2 ओवर (1 रन) इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल करते हुए पंच किया एक रन के लिए|
33.1 ओवर (6 रन) छक्का!!! इस बार सैंटनर ने आगे निकलकर गेंद की लाइन में आए और सीधे बल्ले से सामने की ओर शॉट लगाया| बीच बल्ले को लगकर गेंद सीधा स्टैंड्स में गई छह रनों के लिए|
32.6 ओवर (1 रन) इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ के अंदर जाकर गेंद को पंच किया और एक रन हासिल किया|
32.5 ओवर (0 रन) बेहतरीन टाइमिंग के साथ गेंद को पंच किया लेकिन गैप नहीं मिला|
32.4 ओवर (4 रन) चौका!!! बैक टू बैक बाउंड्री यहाँ पर सैंटनर के बल्ले से आती हुई!!! बेहतरीन शॉट यहाँ पर सैंटनर के बल्ले से देखने को मिला!! ऊपर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑफ की ओर शॉट लगाया| गैप में गई गेंद सीधा सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए|
32.3 ओवर (4 रन) चौका!!! सैंटनर ने लगाया बाउंड्री!!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने कवर की ओर शॉट लगाया| गैप में गई गेंद चार रनों के लिए|
32.2 ओवर (0 रन) बैक फुट से पंच शॉट खेला गया लेकिन सीधा फील्डर की तरफ|
32.1 ओवर (0 रन) पुश तो किया गेंद को लेकिन गैप में नहीं मार सके|
31.6 ओवर (4 रन) चौका!!! इसी के साथ न्यूजीलैंड टीम का 150 रन पूरा हो गया!!! पैड्स लाइन पर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर स्वीप शॉट लगाया| गैप में गई बॉल चार रनों के लिए|
31.5 ओवर (1 रन) बल्लेबाज़ ने इस गेंद को लॉफ्ट किया और टीम के खाते में एक रन जोड़ा|
31.4 ओवर (1 रन) पुश किया गेंद को और सिंगल हासिल किया|
31.3 ओवर (4 रन) चौका!!! ब्रेसवेल के बल्ले से आती हुई बाउंड्री!!! लेंथ में छोटी डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑफ की ओर शॉट लगाया| फील्डर से वहां पर हुई मिसफील्ड गेंद गई सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए|
31.2 ओवर (1 रन) ऊपर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑफ की ओर खेलकर एक रन लिया|
31.1 ओवर (1 रन) क्रीज़ में रह कर स्क्वायर लेग की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
ड्रिंक्स का इशारा अम्पायर द्वारा किया गया!!! 31 ओवर के बाद 141/6 न्यूज़ीलैंड, जीत से 209 रन दूर| फ़िलहाल क्रीज़ पर माईकल ब्रेसवेल और मिचेल सैंटनर संभलकर बल्लेबाज़ी कर रहे हैं| ऐसे में भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा चाहेंगे कि बचे हुए बाकि विकटों को जल्द से जल्द हासिक किया जाए...
30.6 ओवर (1 रन) ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने बैक फुट से कवर की ओर पंच करते हुए एक रन लिया|
30.5 ओवर (4 रन) चौका!!! माईकल ब्रेसवेल के बल्ले से आती हुई बाउंड्री यहाँ पर!! लेंथ में छोटी डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने सीधा लॉन्ग ऑन की ओर शॉट लगाया| सिराज के ऊपर से गई गेंद चार रनों के लिए|
30.4 ओवर (1 रन) इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ के अंदर जाकर गेंद को पंच किया और एक रन हासिल किया|
30.3 ओवर (0 रन) इस गेंद को खेलने में बल्लेबाज़ ने ज़रा भी दिलचस्पी नहीं दिखाई|
30.2 ओवर (1 रन) लेंथ में छोटी डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने बड़ा शॉट लगाने का प्रयास किया| बल्ले का बाहरी किनारा लेकर गेंद थर्ड मैन की ओर गई जहाँ से एक रन मिल गया|
30.1 ओवर (0 रन) ऑफ़ स्टंप की लाइन के बाहर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने देखा और लीव करना सही समझा|
मैच रिपोर्ट
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
34.6 ओवर (1 रन) बैक फुट से फ्लिक करते हुए एक रन लिया|