India vs Netherlands, T20 World Cup 2022: भारत ने नीदरलैंड को 56 रनों से हराकर टूर्नामेंट में अपनी दूसरी जीत दर्ज की और अपने ग्रुप में टॉप पर पहुंच गया है. भारत द्वारा दिए गए 180 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए नीदरलैंड की टीम 20 ओवर में 9 विकेट पर 123 रन ही बना सकी. भारतीय गेंदबाजों ने कमाल की गेंदबाजी की औऱ शुरू से ही नीदरलैंड के बल्लेबाजों पर लगाम कसे रखा. भारत की ओर से भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, अश्विन और अक्षऱ पटेल के खाते में 2-2 विकेट आए. शमी को 1 विकेट मिला. (स्कोरकार्ड)
इससे पहले भारत ने पहले बल्लेबाजी की और 20 ओवर में 2 विकेट पर 179 रन बनाए थे. भारत की ओर से विराट कोहली ने सर्वाधिक 44 गेंद पर 62 रन बनाए तो वहीं सूर्यकुमार यादव और रोहित शर्मा ने भी पचासा ठोककर टीम के स्कोर को 179 रन पर ले जाने में सफल रहे. सूर्या ने 25 गेंद पर अर्धशतक ठोकने का कमाल किया. वहीं रोहित ने 39 गेंद पर 53 रन की पारी खेली. सूर्या ने अपनी पारी में 7 चौके और 1 छक्के लगाए तो वहीं कोहली ने 44 गेंद का सामना किया और 62 रन की नाबाद पारी खेली. अपनी पारी में किंग कोहली ने 3 चौके औऱ 2 छक्के लगाए. नीदरलैंड की ओर से फ्रेड क्लासेन और मीकेरेन को 1-1 विकेट मिला. वहीं, इससे पहले नीदरलैंड के खिलाफ भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था.
A comprehensive win for India at the SCG against Netherlands #NEDvIND | #T20WorldCup | : https://t.co/9FPx3tOBBe pic.twitter.com/1a9Nz0sOiM
— ICC (@ICC) October 27, 2022
नीदरलैंड (प्लेइंग इलेवन): विक्रमजीत सिंह, मैक्स ओडोड, बास डी लीड, कॉलिन एकरमैन, टॉम कूपर, स्कॉट एडवर्ड्स (w/c), टिम प्रिंगल, लोगान वैन बीक, शारिज अहमद, फ्रेड क्लासेन, पॉल वैन मीकेरेन
भारत (प्लेइंग इलेवन): केएल राहुल, रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह