
किंग कोहली के द्वारा एक और नाबाद अर्धशतकीय पारी| जिसके दम पर भारत ने इंग्लैंड के सामने 157 रनों का लक्ष्य रखा| टॉस गवांकर पहले बल्लेबाज़ी करने मैदान पर उतरी इंडिया की टीम ने एक बार फिर से शुरुआती 6 ओवर के भीतर अपने तीन टॉप ऑर्डर बल्लेबाजों को गँवा दिया| पहले राहुल शून्य तो रोहित शर्मा (15) और जिसके बाद ईशान किशन (4) ने टीम के लिए कुछ ज़्यादा अच्छा खेल नही दिखाया और अपना-अपना विकेट गंवाते हुए पवेलियन की ओर चलते बने| लेकिन एक बार फिर से इंडिया के कप्तान विराट कोहली (77) ने हार्दिक पंड्या (17) के साथ मिलकर 70 रनों की अहम साझेदारी करते हुए यहाँ दिखा दिया की कोहली है तो बोर्ड पर किसी भी तरह का रन लगाना मुमकिन है| जिस गेंदबाज़ के आगे सभी विकेट दे बैठ रहे थे उसके ओवर में कोहली ने 17 रन लगाकर पूरे मोमेंटम को ही बदल कर रख दिया और जो स्कोर 140 तक भी नही जा रहा था उसको 156 रनों तक पहुंचा दिया|
19.6 ओवर (0 रन) आउट!!! कैच आउट!! बेहतरीन रनिंग कैच उलटा भागते हुए आर्चर द्वारा| मिड ऑफ़ से लॉन्ग ऑफ़ की तरफ उल्टा भागते हुए एक बेहतरीन कैच पकड़ा| भारतीय पारी 156 रनों पर हुई समाप्त| पटकी हुई गेंद को स्लाइस कर दिया था हार्दिक ने लेकिन दूरी नहीं हासिल कर पाए| गेंद हवा में खिल गई जहाँ से फील्डर द्वारा एक शानदार कैच लपका गया|
19.5 ओवर (1 रन) रैम शॉट खेलने का प्रयास|बीट हुए और पैड्स पर जा लगी गेंद| लेग साइड पर गैप में गई जहाँ से एक रन का मौका मिल गया|
19.4 ओवर (2 रन) मिस्फील्ड पॉइंट पर मलान द्वारा| एक की जगह दो रन दे दिया| पॉइंट की तरफ फुल लेंथ गेंद को स्लाइस किया था| मलान के हाथों के अंदर से निकल गई गेंद| फील्डर ने गेंद को बैक अप किया जहाँ से एक की जगह दो रन आ गए|
19.3 ओवर (4 रन) ओहोहो!!! ये चौका चौंकाने वाला है| फील्डर बेयर्सटो भी इस बाउंड्री को रोक नहीं पाए| कोहली की क्लास के आगे सब फेल| ऑफ़ स्टम्प के बाहर की गेंद को दूर से ही पुश कर दिया| गैप मिला और गेंद सरसराती हुई सीमा रेखा के पार निकल गई|
19.2 ओवर (1 रन) इस बार मिड विकेट की दिशा में गेंद को खेला जहाँ से महज़ सिंगल ही मिला|
19.1 ओवर (6 रन) छक्का!!! बढ़िया संपर्क बल्ले और गेंद का| काफी देर से हार्दिक इस शॉट का प्रयास कर रहे थे लेकिन अब जाकर संपर्क हुआ| गेंद की उछाल को परखते हुए कट किया कवर्स बाउंड्री के पार छह रनों के लिए|
18.6 ओवर (4 रन) चौके के साथ हुई ओवर की समाप्ति| अपर कट किया कोहली ने गेंद को और थर्ड मैन फील्डर को बीट करते हुए अपने खाते में बाउंड्री डाल ली| 142/5 भारत|
18.5 ओवर (0 रन) एक और डॉट बॉल!! कमाल की गेंदबाजी आर्चर द्वारा की जा रही है एक अहम् मौके पर| शफल करते हुए लेग साइड पर खेलना चाहते थे लेकिन चूक गए| ये गेंद ऑफ़ स्टम्प के काफी पास से गई थी| बाल बाल बचे बोल्ड होने से यहाँ पर|
18.4 ओवर (1 रन) बाई के रूप में आया सिंगल!! एक और डॉट गेंद हार्दिक के खाते में गई| धीमी गति की गेंद पर बल्ला घुमाया था लेकिन बीट हुए| जबतक गेंद बटलर तक जाती कोहली ने भागकर रन पूरा किया|
18.3 ओवर (0 रन) शानदार वापसी आर्चर द्वारा| फिर से अपनी गति से हार्दिक को चकमा दे दिया| पुल लगाने गए लेकिन बीट हुए|
18.2 ओवर (6 रन) छक्का!! बढ़िया शॉट हार्दिक द्वारा| गति का इस्तेमाल करते हुए छोटे साइड गेंद को स्लिगे कर दिया| पॉइंट बाउंड्री पर फील्डर था लेकिन उसके ऊपर से निकल गई गेंद छह रनों के लिए|
18.1 ओवर (0 रन) छोटी लेंथ की गेंद को पुल लगाने गए हार्दिक और चूक गए|
17.6 ओवर (0 रन) डॉट बॉल के साथ हुई वुड के महंगे ओवर की समाप्ति| पटकी हुई गेंद को अपर कट लगाने गए थे लेकिन बीट हो गए| 17 रन इस ओवर से आये| 18 के बाद 131/5 भारत|
17.5 ओवर (4 रन) चौका!!! 3 गेंदों पर 16 रन आते हुए| ऑफ़ स्टम्प के बाहर की पटकी हुई गेंद को पॉइंट फील्डर के ऊपर से स्लाइस कर दिया जहाँ कोहली को गैप मिला और गेंद एक टप्पे के बाद सीमा रेखा के पार पहुँच गई| वुड अब परेशान होते हुए|
17.4 ओवर (6 रन) बैक टू बैक सिक्स!!! लॉफ्टेड ड्राइव छह रनों के लिए| विराट कोहली स्पेशल!!! ये खिलाड़ी एक अलग क्लास का है| ऊपर डाली गई थी गेंद जिसपर दिखा कोहली का क्लास|
17.3 ओवर (6 रन) छक्का!! ये तो डी विलियर्स वाला शॉट है| ऑफ़ स्टम्प पर इतना ज्यादा शफल करते हुए पटकी हुई गेंद वहां से पुल लगाया और फ्लैट सिक्स हासिल किया| क्या कमाल की बल्लेबाज़ी करते हुए कोहली वहां पर नज़र आ रहे हैं|
17.2 ओवर (1 रन) इस बार ऑफ़ स्टम्प के बाहर की गेंद पर बल्ला घुमाया और कवर्स से सिंगल हासिल किया|
17.1 ओवर (0 रन) गुड लेंथ गेंद को मिड ऑफ़ की दिशा में खेला लेकिन गैप नहीं हासिल कर पाए हार्दिक|
16.6 ओवर (4 रन) चौका!!! इसी के साथ भारत के कप्तान विराट कोहली ने अपने टी20 करियर का 27वां अर्धशतक पूरा कर लिया| विकेट लाइन पर डाली हुई गेंद को मिड विकेट की ओर पुश किया| दो फील्डर के बीच से गई गेंद सीधे सीमा रेखा के बाहर मिला चार रन|
16.5 ओवर (1 रन) ओहो!!! काफ़ी तेज़ गति की डाली हुई गेंद| पंड्या ने जिसको मिड विकेट की दिशा में खेलने का मन बनाया| बल्ले का टॉप एज लेती हुई गेंद थर्ड मैन फील्डर के पास एक टप्पा खाकर पहुंची| बल्लेबाजों ने तेज़ी से भागकर सिंगल पूरा किया|
16.4 ओवर (1 रन) फुल लेंथ की गेंद को कवर्स की ओर ड्राइव किया 1 रन मिला|
16.4 ओवर (1 रन) वाइड!!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद अम्पायर ने वाइड करार दिया|
16.3 ओवर (6 रन) छक्का!!! पैरों पर डाली गई गेंद को बड़ी खूबसूरती से कलाईयों के सहारे फ्लिक किया| बल्ले और गेंद का हुआ शानदार संपर्क गेंद गई सीधे स्टैंड में मिला सिक्स|
16.2 ओवर (0 रन) लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को सामने की ओर कोहली ने खेला| एक टप्पा खाकर गेंदबाज़ के हाथ में गई गेंद रन का मौका नही बन सका|
16.1 ओवर (1 रन) लॉन्ग ऑन की ओर पंड्या ने खेला और सिंगल लिया|
15.6 ओवर (1 रन) पॉइंट की दिशा में गेंद को गाइड किया जहाँ से एक रन पूरा किया|
15.5 ओवर (0 रन) छोटी लेंथ की गेंद को बैकफुट से कट करने गए थे लेकिन बीट हुए|
15.4 ओवर (1 रन) बैकफुट से जाकर गेंद को खेला जहाँ से एक रन मिल गया|
15.3 ओवर (6 रन) टॉप एज और छक्का!!! विकेट कीपर के ऊपर से निकल गई गेंद जहाँ से कोहली के खाते में मैस्किमम गया| लेग स्टम्प की गेंद को पुल लगाने गए थे और टॉप एज लग गया| किस्मत अच्छी थी कि गेंद सीमा रेखा के पार जाकर गिरी|
15.2 ओवर (0 रन) विकेट लाइन की गेंद को कोहली ने देखा और बैकफूट से डिफेंड कर दिया|
15.1 ओवर (4 रन) चौका!!! किंग कोहली कप्तानी पारी खेलते हुए| ऑफ स्टंप पर डाली हुई छोटी लेंथ की गेंद को लॉन्ग ऑफ की ओर खेला| बल्ले और गेंद का हुआ शानदार संपर्क गेंद एक टप्पा खाकर गई लॉन्ग ऑफ के बाउंड्री के बाहर मिला चार रन|
मैच रिपोर्ट
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
वहीँ इंग्लैंड के कप्तान इयोन मॉर्गन ने टॉस को अपने नाम करते हुए चेज़ को चुना| जिसके बाद उनके गेंदबाजों ने शुरुआत से ही उनके फ़ैसले को बेहतर बनाने का पूरा काम अंजाम देना शुरू कर दिया| मेहमान टीम के लिए सबसे बेहतर गेंदबाज़ रहे मार्क वुड जिसके हाथ 3 विकेट आई| वहीँ उनका साथ देते हुए क्रिस जॉर्डन ने भी 2 विकेट अपने नाम कर लिया| अब देखना होगा की क्या भारत 156 रनों को डिफेंड करते हुए जीत हासिल कर पाएगी| या फिर मेहमान टीम बाज़ी मारते हुए सीरीज़ में आगे की ओर चले जाएगे?