
14.5 ओवर (2 रन) ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को पॉइंट की दिशा में कट करते हुए 2 रन लिया|
14.4 ओवर (1 रन) मिड विकेट की दिशा में फ्लिक करते हुए जॉनी बेयरस्टो ने सिंगल लिया|
14.3 ओवर (0 रन) एक और रिवर्स स्वीप देखने को मिला| लेकिन इस बार बटलर ने नही जॉनी बेयरस्टो ने लगाने का प्रयास किया| लेकिन गेंद बल्ले को आई नही सीधे कीपर के हाथ में गई|
14.2 ओवर (1 रन) ऑफ स्टंप के काफी बाहर डाली हुई लेग स्पिन गेंद को बटलर ने रिवर्स स्वीप किया| पॉइंट की ओर गई गेंद फील्डर सुंदर ने गेंद को पकड़ा| लेकिन बल्लेबाजों ने तेज़ी से 1 रन पूरा कर लिया|
14.1 ओवर (1 रन) पैड्स लाइन पर डाली हुई गेंद को स्वीप किया मिड विकेट की ओर| फील्डर पीछे मौजूद 1 रन मिला|
13.6 ओवर (6 रन) छक्का!!! गगनचुम्भी छक्का!!! ओहोहोहो! बड़े शॉट की दरकार और आया| ओवरपिच गेंद, बल्लेबाज़ के रडार में बिलकुल, गेंद के नीचे आकर उठा दिया उसे लॉन्ग ऑन बाउंड्री के पार| गेंद जाती रही सीमा को पार दर्शक दीर्घा में, अम्पायर ने बाहें उठाते हुए छह रन का इशारा किया| 120/2 इंग्लैंड| 36 गेंद 37 रनों की दरकार| मुकाबला रोमांचक होता हुआ|
13.5 ओवर (0 रन) मिड ऑन की दिशा में पंच तो किया गेंद सुंदर ने खुद ही गेंद को फील्ड कर लिया|
13.4 ओवर (1 रन) एक और बार गेंद को लेग साइड पर मोड़ा लेकिन गैप नहीं मिला|
13.3 ओवर (4 रन) बेहतरीन प्रयास शार्दुल द्वारा फाइन लेग बाउंड्री पर लेकिन चौका नहीं रोक पाए| विकेट लाइन की गेंद को जॉनी ने स्वीप किया| सीमा रेखा पर अपने बाएँ ओर भागते हुए ठाकुर ने गेंद को रोकना चाहा लेकिन स्लाइड करते समय सीमा रेखा से टकरा गए|
13.2 ओवर (1 रन) इस बार फाइन लेग की दिशा में खेला| फील्डर चहल वहां पर मौजूद थे लेकिन उनके हाथों से बल्लेबाजों ने रन चुरा लिया|
13.1 ओवर (1 रन) छोटी लेंथ की गेंद को पुल कर दिया स्क्वायर लेग की तरफ जहाँ से सिंगल मिला|
12.6 ओवर (0 रन) विकेट लाइन की गेंद को डिफेंड करने गए बल्लेबाज़| बल्ले का अंदरूनी किनारा लेकर गेंद मिड विकेट की ओर गई| बटलर रन लेना चाहते थे| लेकिन जॉनी बेयरस्टो ने सही समय पर माना किया| मिड विकेट के फील्डर ने इसी बीच गेंद उठाकर नॉनस्ट्राइकर एंड पर थ्रो किया| लेकिन गेंद स्टंप्स को नही सीधे बटलर को जा लगी|
12.5 ओवर (1 रन) फुल लेंथ की गेंद को मिड ऑन की तरफ फ्लिक करते हुए 1 रन निकाला|
12.4 ओवर (1 रन) लॉन्ग ऑफ की ओर खेलकर बटलर ने सिंगल लिया|
12.3 ओवर (2 रन) ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को बैकफूट ने बटलर ने पॉइंट की ओर पंच किया| गैप में गई गेंद जहाँ से बटलर ने 2 रन हासिल किया|
12.2 ओवर (1 रन) मिड ऑन की ओर पुश करते हुए सिंगल लिया|
12.1 ओवर (0 रन) मिडिल स्टंप पर डाली गई गेंद को फ्लिक करने गए बल्लेबाज़, लेकिन गति से बीट हुए और बॉल को पैड्स पर खा बैठे| एलबीडबल्यू की हुई बड़ी अपील अम्पायर ने नाकारा|
11.6 ओवर (2 रन) बेहतरीन रनिंग एक बार फिर से दोनों बल्लेबाजों द्वारा| घेरे के अंदर से दो रन चुराना कोई मामूली बात नहीं| मिड विकेट की दिशा में फ्लिक किया, जब तक सीमा रेखा से अय्यर गेंद तक आते बल्लेबाजों ने भागकर दो रन पूरे कर लिए|
11.5 ओवर (1 रन) इस बार स्वीप तो किया लेग साइड पर जहाँ से एक ही रन मिल पाया|
11.4 ओवर (2 रन) बेहतरीन रनिंग विकटों के बीच| खराब फील्डिंग ठाकुर द्वारा एक खराब थ्रो भी| अगर विकेट पर देते तो शायद रन आउट का मौका बन सकता था| कोहली काफी गुस्से में दिखे| पैड्स की गेंद को फ्लिक करते हुए दो रन पूरे किये|
11.3 ओवर (1 रन) लेग बाई के रूप में आया सिंगल| स्वीप मारने गए थे लेकिन आर्म्स पर लगकर पॉइंट की तरफ गई| गैप था जहाँ से एक रन का मौका बन गया|
11.2 ओवर (0 रन) इस बार गेंद की टर्न से पूरी तरह से बीट हुए|
11.1 ओवर (4 रन) चहल का स्वागत एक बार फिर से बाउंड्री के साथ| बटलर उन्हें रिवर्स मारने गए और सफल हुए| फील्डर डीप में तैनात थे लेकिन गेंद को रोक नहीं पाए|
10.6 ओवर (1 रन) ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को पॉइंट की ओर गाइड करते हुए सिंगल लिया|
10.5 ओवर (2 रन) फुलटॉस डाली हुई धीमी गति की गेंद को जॉनी बेयरस्टो ने मिड विकेट की ओर हलके हाथों से खेलकर 2 रन बटोरा|
10.4 ओवर (0 रन) पॉइंट की ओर जगह बनाकर खेला| फील्डर वहां मौजूद रन नही हुआ|
10.3 ओवर (1 रन) पैड्स लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की दिशा में फ्लिक करते हुए सिंगल लिया|
10.2 ओवर (4 रन) चौका!!! बाई के रूप में आता हुआ रन| बाउंसर डाली गई गेंद को जॉनी बेयरस्टो ने देखा और डक करना सही समझा| गेंद ने अतरिक्त उछाल लेकर कीपर के सर की ऊपर से गई गेंद सीधे थर्ड मैन सीमा रेखा के बाहर बाई के रूप में मिला चार रन|
10.1 ओवर (1 रन) फुल लेंथ की गेंद को कवर्स की ओर पंच करते हुए सिंगल लिया|
मैच रिपोर्ट
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
14.6 ओवर (2 रन) जोस बटलर को युज़वेंद्र चहल : 2 रन