England vs India 2nd T20I: भारत और इंग्लैंड के बीच पहला टी20 मैच बिना किसी नतीजे के बारिश के कारण रद्द होने के बाद 'मेन इन ब्लू' अब से कुछ ही देर बाद मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड में मेजबानों के खिलाफ विजयी अभियान पर नजर गड़ाए मैदान पर उतरेगी. मैच पर बारिश का खतरा भी मंडरा रहा है, तो मुकाबले की पूरी हाइव वैभव सूर्यवंशी पर केंद्रित हो गई है कि उन्हें मौका मिलेगा या नहीं. इंग्लैंड से ताजा अलग-अलग रिपोर्ट यही आ रही है कि वैभव सूर्यवंशी को आज मौका मिलने की संभावना है. अब यह कितना सही साबित होगा, यह टॉस के समय ही पता चलेगा. बावजूद इसके कि एक दिन पहले ही प्रेस कॉन्फ्रेंस में बॉलिंग कोच मॉर्न मॉर्कल ने कहा था, 'यह आसान होने नहीं जा रहा.' दूसरा मैच भी शाम 7:00 होगा, तो टॉस 6:30 बजे होगा
लगातार चौथे मैच में भी क्रिकेट प्रशंसकों के मन में यही सवाल गूंज रहा है: क्या वैभव सूर्यवंशी अपना डेब्यू करेंगे, या भारतीय टीम स्थिरता को तरजीह देते हुए संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा की स्थापित सलामी जोड़ी के साथ ही मैदान पर उतरेगी? सैमसन अपनी पिछली तीन पारियों में दहाई का आंकड़ा पार करने में विफल रहे हैं, उन्होंने 5, 0 और 1 का स्कोर बनाया है. भारत उनकी जगह सूर्यवंशी को ला सकता है. कप्तान श्रेयस अय्यर, जो टीम की हार और अपने खराब फॉर्म दोनों मोर्चों पर बढ़ते दबाव का सामना कर रहे हैं, पहले टी20 में अपने अर्धशतक से आत्मविश्वास हासिल करेंगे.
वैसे ओल्ड ट्रैफर्ड की परिस्थितियों के आधार पर, भारत यह तय कर सकता है कि क्या प्रिंस यादव के रूप में एक अतिरिक्त तेज गेंदबाज के साथ उतरना है, या फिर रवि बिश्नोई के साथ ही खेलना है, जो पहले मैच की प्लेइंग इलेवन का हिस्सा थे. इस बीच, इंग्लैंड ने दूसरे टी20 के लिए दो बदलाव किए हैं, जिसमें तेज गेंदबाज जोश टंग को डेब्यू कैप सौंपी गई है. जोफ्रा आर्चर को भी प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया है, जबकि साकिब महमूद और ल्यूक वुड को टीम से बाहर कर दिया गया है. भारत की संभावित और इंग्लैंड की घोषित हो चुकी XI इस प्रकार है:-
भारत (संभावित): 1 संजू सैमसन/वैभव सूर्यवंशी 2 अभिषेक शर्मा, 3 ईशान किशन (विकेटकीपर), 4 श्रेयस अय्यर (कप्तान), 5 तिलक वर्मा, 6 शिवम दुबे, 7 अक्षर पटेल, 8 हर्षित राणा, 9 अर्शदीप सिंह, 10 रवि बिश्नोई, 11 वरुण चक्रवर्ती
इंग्लैंड: 1. फिलिप साल्ट 2. जोस बटलर (विकेटकीपर) 3. हैरी ब्रूक (कप्तान), 4. जैकब बेथेल 5. टॉम बैंटन 6. सैम करन 7. विल जैक्स 8. लियाम डॉसन 9. आदिल राशिद 10. जोफ्रा आर्चर 11. जोश टंग
India vs England 2nd T20I LIVE: वैभव मैदान पर विजुलाइजेशन करने पहुंचे, डेब्यू के संकेत
वैभव सूर्यवंशी ओल्डट्रैफर्ड में मैदान पर इस समय पिच पर विजुअलाइजेशन कर रहे हैं...संकेत साफ हैं कि वह करियर का आगाज करने जा रहे हैं
India vs England 2nd T20I LIVE: फैंस के कमेंट शरू
मैच भले ही अपने समय पर शुरू होगा, लेकिन फैंस सलाह देने और कमेंट में जरूर सक्रिय हो गए हैं
We should include Ashutosh Sharma in T20i plans, he can be the perfect middle order batter and can do better in place of tilak. We also need some Righties as the batting order is full of left handed Batters.#INDvsENG #ENGvsIND pic.twitter.com/xdyCMywvEj
— Rohit. (@imrky7) July 4, 2026
ndia vs England 2nd T20I LIVE: बॉलिंग कोच के विचार भी सुनें
कल प्रेस कॉन्फ्रेंस में मॉर्न मॉर्केल आए थे...और तब उन्होंने कहा था कि वैभव को मौका आसान बात नहीं है...
Morne Morkel shares his thoughts on Vaibhav Sooryavanshi's chances of making his debut.#VaibhavSooryavanshi #ENGvsINDpic.twitter.com/9pPPof4nPp
— CREX (@Crex_live) July 4, 2026
England vs India LIVE Updates: इंग्लैंड की XI देख लें
जहां भारत टॉस के बाद ही XI बताता है, तो वहीं इंग्लैंड ने काफी पहले ही अपनी XI की घोषणा कर दी...शायद टॉस के बाद XI का ऐलान की रणनीति अब पुरानी होती जा रही है:
इंग्लैंड (प्लेइंग इलेवन): फिलिप साल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम करन, विल जैक्स, लियाम डॉसन, आदिल राशिद, जोफ्रा आर्चर, जोश टंग
India vs England 2nd T20I LIVE: इंग्लैंड के कौन से 11?
मैच का माहौल बनने लगा है....अब से कुछ ही देर बाद दूसरे टी20 मैच में टॉस होगा...इंग्लैंड के आखिरी 11 इन नामों से चुने जाएंगे
England announce the squad for the ODI series against India#ENGvsIND #ENGvIND #INDvENG pic.twitter.com/xdXNBFUCSl
— Lalan 🇮🇳 (@LalanPaikaray) July 3, 2026