विज्ञापन

IND vs ENG: साउथेम्प्टन की पिच क्या असर दिखाएगी? कैसा रहेगा मौसम, प्लेइंग XI को लेकर बन रहा ऐसा समीकरण

पांचवें टी20 में वर्ल्ड चैंपियन भारत के सामने सिर्फ सम्मान बचाने की चुनौती भर नहीं है. बल्कि टीम इंडिया को टी20 में नंबर-1 का ताज भी बचाना होगा.

IND vs ENG: साउथेम्प्टन की पिच क्या असर दिखाएगी? कैसा रहेगा मौसम, प्लेइंग XI को लेकर बन रहा ऐसा समीकरण
India vs England 5th T20I Match Preview

भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की सीरीज का आखिरी मुकाबला साउथेम्प्टन के रोज बाउल स्टेडियम में होना है. वर्ल्ड चैंपियन भारत के सामने ना सिर्फ आखिरी मुकाबले को जीतकर अपना सम्मान बचाने की चुनौती होगी बल्कि उसे नंबर-1 का ताज भी बचाना होगा. अगर टीम इंडिया आखिरी मुकाबले में हारी तो चार साल से नंबर-1 पर चला आ रहा उसका कब्जा खत्म हो जाएगा. इतना ही नहीं भारतीय टी20 टीम की कमान मिलने के बाद से श्रेयस अय्यर को जीत नसीब नहीं हुआ है. ऐसे में वह बतौर कप्तान पहली जीत का स्वाद चखना चाहेंगे. 

साल 2006 के बाद सबसे बुरा हाल

भारतीय टीम के 2006 में पहली बार टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने के बाद से यह सबसे लंबा अंतराल है जबकि वह कोई मैच नहीं जीत पाई. ओल्ड ट्रैफर्ड में खेले गए दूसरे मैच को छोड़कर भारतीय टीम ने खेल के हर विभाग में लचर प्रदर्शन किया. दूसरे मैच में भारत अच्छी स्थिति में दिख रहा था लेकिन रवि बिश्नोई के 17वें ओवर ने भारत को जीत से दूर कर दिया.

नॉटिंघम में भारत ने अब तक का सबसे खराब बल्लेबाजी प्रदर्शन किया और टीम 76 रन पर आउट हो गई. ब्रिस्टल में खेले गए चौथे मैच में टीम प्रत्येक विभाग में नाकाम रही. जोफ्रा आर्चर और जोश टंग की तेज गति की गेंदों का सामना न कर पाने से भारतीय टीम प्रबंधन निश्चित रूप से चिंतित होगा. इन दोनों के अलावा बाएं हाथ के तेज गेंदबाज सैम कुरेन ने भी भारतीय बल्लेबाजों को परेशान किया है.

वैभव को मौके मिलने तय

वरुण चक्रवर्ती और हर्षित राणा के चोट के कारण बाहर होने और रवि बिश्नोई के एक ओवर में 29 रन देने के बाद उनकी वापसी की बहुत कम संभावना को देखते हुए भारत के पास गेंदबाजी विभाग में बहुत कम विकल्प रह गए हैं.  बल्लेबाजी विभाग में भारतीय टीम प्रबंधन वैभव सूर्यवंशी को लंबे समय तक मौका देना चाहेगा, भले ही शॉर्ट-पिच गेंदों के सामने उनका प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है.

इंग्लैंड के लिए न केवल तेज गेंदबाजों बल्कि उसके स्पिनर विल जैक्स, आदिल राशिद और लियाम डॉसन ने भी अच्छा प्रदर्शन किया है. इसके विपरीत भारतीय स्पिनर अभी तक जूझते हुए नजर आए हैं. इंग्लैंड के बल्लेबाजी विभाग में फिल साल्ट, जोस बटलर, कप्तान हैरी ब्रूक से लेकर युवा जैकब बेथेल ने परिस्थितियों का पूरा फायदा उठाकर भारतीय आक्रमण की धज्जियां उड़ाने में कसर नहीं छोड़ी है.

क्या असर दिखाएगी साउथेम्प्टन की पिच

यूटिलिटा बाउल इंग्लैंड के सबसे बड़े खेल मैदानों में से एक है और आम तौर पर यहां मैदान के चारों ओर बाउंड्री की दूरी एक जैसी होती है. भारत ने चार साल पहले वहां अपना एकमात्र टी20 मैच बड़ी आसानी से जीता था. इस सीज़न में हैम्पशायर के छह घरेलू 'ब्लास्ट' मैचों में पहली पारी का औसत स्कोर 174 रहा है, जिसमें 173, 190 और 200 के स्कोर को सफलतापूर्वक डिफेंड किया गया है. पिच से तेज गेंदबाजों को हार्थ लेंड गेंद से मदद मिलेगी. 

कैसा रहेगा मौसम

बारिश की कोई संभावना नहीं है. मौसम साफ़ और गर्म रहने वाला है. दिन के समय तापमान 31°C से 34°C के बीच रहने का अनुमान है. ऐसे में हमें बिना किसी रूकावट के 40 ओवरों का मैच देखने को मिल सकता है. 

क्या होगी प्लेइंग इलेवन

टॉप ऑर्डर में बाएं हाथ के बल्लेबाजों के क्रम को तोड़ने के लिए क्या टीम मैनेजमेंट उनकी जगह सूर्यांश शेडगे को मौका देगा, यह देखना दिलचस्प होगा. टीम को हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती की कमी खलेगी, क्योंकि नॉटिंघम में लगी चोटों के कारण वे दौरे से बाहर हो गए हैं.

भारत संभावित XI: अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे/सूर्यांश शेज, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह,  प्रिंस यादव, प्रसिद्ध कृष्णा

इंग्लैंड संभावित XI: फिल साल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम करन, विल जैक्स, रेहान अहमद, आदिल राशिद, जोफ्रा आर्चर, जोश टंग.

यह भी पढ़ें: स्पेन के लमीन यमाल ने तोड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड, 96 सालों के इतिहास में ऐसा करने वाले सबसे युवा फुटबॉलर

यह भी पढ़ें: IND vs ENG: पांचवें टी20 से पहले वैभव सूर्यवंशी को मिली 'अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट' वाली वॉर्निंग

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India, England, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com