विज्ञापन
This Article is From Nov 02, 2022

बांग्लादेश बनाम भारत लाइव स्कोर, ओवर 16 से 20 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

भारत और बांग्लादेश के बीच एडिलेड ओवल, एडिलेड में खेले जा रहे मैच की कमेंट्री और फुल स्कोरकार्ड देखें.

बांग्लादेश बनाम भारत लाइव स्कोर, ओवर 16 से 20 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट
बांग्लादेश बनाम भारत लेटेस्ट स्कोर

तो क्रिकेट फैन्स आज के इस मुकाबले से महज़ इतना ही| अब हमें दीजिये इजाज़त, एक बार फिर से एक नए मुकाबले के साथ होगी आपसे मुलाकात जो दक्षिण अफ्रीका और पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा| तब तक के लिए रखिये अपना ख़याल, नमस्कार...

मैच जीतकर बात करने आए भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने बताया कि मैं काफी नर्वस महसूस कर रहा था| आगे रोहित ने कहा कि ब्रेक के बाद हमने मुकाबले में वापसी की| रोहित ने ये भी कहा कि हमारे गेंदबाजों ने बेहतर प्रदर्शन किया जिसकी वजह से हमने मैच को अपने नाम किया| जाते-जाते रोहित शर्मा ने बताया कि टी20 वर्ल्ड कप में अपनी टीम के लिए अच्छा खेलना गर्व की बात है| हमारी टीम हर मुकाबले में बेहतर होती जा रही है खासकर फील्डिंग के मामले में हम और भी निखर रहे हैं|  

बांग्लादेश के कप्तान शाकिब अल हसन ने बात करते हुए कहा कि हमेशा भारत के खिलाफ ऐसा ही होता है| हम नज़दीक आते हैं लेकिन उसे पूरा नहीं कर पा रहे हैं| लेकिन क्रिकेट के हिसाब से ये एक शानदार मुकाबला रहा है| लिटन दास पर कहा कि वो एक शानदार बल्लेबाज़ हैं और आज जिस तरह से उन्होंने शुरुआत की हमें लगने लगा था कि हम इस लक्ष्य को हासिल कर सकते हैं| आगे कहा कि हमने अच्छा क्रिकेट खेला है और ड्रेसिंग रूम का माहौल काफी खुशनुमा है|

मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार विराट कोहली को उनकी बेहतरीन बल्लेबाज़ी के लिए दिया गया जिसके बाद उन्होंने बताया कि मैं खुश हूँ कि हमारी टीम ने मैच को अपने नाम कर लिया| आगे कोहली ने कहा कि मैंने बस बेहतर शॉट खेलने की कोशिश की है और उसमे कामयाब रहा हूँ| जाते-जाते विराट ने बताया कि ये मैदान मुझे अपने घर के जैसा लगता है और मैं यहाँ पर बल्लेबाज़ी करना काफी पसंद करता हूँ|

पुरस्कार वितरण समारोह अबसे कुछ ही देर में होगा, बने रहिये हमारे साथ...

लिटन के आउट होने के बाद भी इस रन चेज़ में शाकिब एंड आर्मी पूरी तरह से बनी हुई थी लेकिन जैसे ही एक दो विकेट्स गिरे दबाव पूरी तरह से उनके बल्लेबाजों पर आ गया और फिर शाकिब के विकेट ने उन्हें पूरी तरह से बैकफुट पर ढकेल दिया| हाँ अंत में नुरुल और तस्कीन के बल्ले से कुछ महत्वपूर्ण रन्स निकले लेकिन आखिरी के ओवरों में जब 20 रन्स चाहिए थे तब कुछ बड़े शॉट्स भी दिखे लेकिन अर्शदीप ने उसे 5 रनों से डिफेंड कर लिया| टॉस जीता था बांग्लादेश ने लेकिन मैच जीता है भारत ने यहाँ पर| बल्ले के साथ राहुल, विराट और स्काई थे लेकिन फिर गेंद के साथ युवा अर्शदीप ने मैच विनिंग प्रदर्शन किया|

वहीँ इस हार के बाद बांग्लादेश के लिए आगे का सफ़र अब काफी मुश्किल हो गया है| इस रन चेज़ में बांग्लादेश के लिए सब कुछ अच्छा चल रहा था लेकिन तब आई बारिश और शानदार बल्लेबाज़ी मोमेंटम पर पूरी तरह रोक लगा दी| उसके बाद जब खेल शुरू हुआ तो बांग्लादेश को 54 गेंदों पर 85 रनों की दरकार थी और फिर लिटन दास का वो रन आउट पूरी बंगलादेशी टीम को तकलीफ दे गया|

बचा कुचा काम हार्दिक ने कर दिया और एक ही ओवर में दो सफलताएं हासिल करते हुए गेम को अपनी ओर खींच लिया| इन सबके बीच बारिश बनी बांग्लादेश के लिए विलन और टीम इंडिया के लिए हीरो| दो अंक टीम इंडिया के खाते में चले गए और पॉइंट्स टेबल में कुल 6 अंकों की बदौलत भारत अब पहले पायदान पर चला गया है| वहीँ इस हार के बाद बांग्लादेश के लिए आगे का सफ़र अब काफी मुश्किल हो गया है|

थ्रिलर मुकाबले में टीम इंडिया विजई!! 5 रनों से जीता ये मैच!! केएल राहुल यु ब्यूटी!! क्या शानदार डायरेक्ट हिट लगाई थी और खतरनाक बल्लेबाज़ लिटन दास को पवेलियन की तरफ लौटाते हुए भारत को मुकाबले में वापसी कराई| पहले बल्ले से रन्स लगाए और फिर रन आउट करते हुए टीम को राहत की एक बड़ी सांस दिलाई| फिर आगे का काम अर्शदीप सिंह, दीपक हूडा और स्काई ने कर दिया| अर्शदीप ने विकेट्स हासिल किये तो स्काई और दीपक ने दबाव में बेहतरीन कैच लपके|

15.6 ओवर (1 रन) सिंगल!!! इसी के साथ भारत ने बांग्लादेश को 5 रनों से शिकस्त दे दी है!!! काफी रोमांचक रहा ये मुकाबला!! आगे डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑफ की ओर शॉट लगाया| फील्डर पीछे मौजूद केएल राहुल जिन्होंने गेंद को फील्ड किया| बल्लेबाजों ने इसी बीच एक रन ले लिया| लेकिन भारत ने जीत को अपने नाम कर लिया| सभी भारतीय खिलाड़ियों ने मनाया जीत का जश्न|

15.5 ओवर (4 रन) चौका! अब 1 गेंद पर 7 रनों की दरकार| कमाल का ये शॉट और कमाल का ये मैच भी| आखिरी गेंद तक रोमांच बना हुआ है| लेंथ तो अच्छी थी लेकिन बल्लेबाज़ ने गैप ढून्ढ लिया है| क्या सिक्स लगेगा? क्या सुपर ओवर होगा? भारत vs बांग्लादेश: Super 12 - Match 23: Nurul Hasan hits Arshdeep Singh for a 4! BAN 144/6 (15.5 Ov). Target: 151; RRR: 42

15.4 ओवर (2 रन) दुग्गी!!! मैच में अभी भी जान बाकी है!!! 2 गेंदों पर 11 रनों की दरकार| जड़ में डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑन की ओर खेलकर तेज़ी से 2 रन ले लिया|

15.3 ओवर (0 रन) डॉट गेंद!! अब 3 गेंदों पर 13 रनों की दरकार| शानदार यॉर्कर से बल्लेबाज़ को पूरी तरह से छका दिया| ऑफ़ साइड पर गई गेंद लेकिन नुरुल ने सिंगल लेने का फैसला नहीं किया|

15.2 ओवर (6 रन) छक्का!!! नूरुल हसन ने लगाया सिक्स!! यानि मुकाबले में अभी भी जान बाकी है!!! करारा पुल शॉर्ट| शॉटपिच डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने फ्रंटफुट से पुल किया| गेंद और बल्ले का शानदार संपर्क हुआ और बीच बल्ले से लगकर गेंद लेग साइड बाउंड्री की ओर गई छह रनों के लिए| बांग्लादेश को अब जीत के लिए 4 गेंदों पर 13 रनों की दरकार| भारत vs बांग्लादेश: Super 12 - Match 23: It's a SIX! Nurul Hasan hits Arshdeep Singh. BAN 138/6 (15.2 Ov). Target: 151; RRR: 19.50

15.1 ओवर (1 रन) भाग्यशाली रहे बल्लेबाज़| गेंद ने बल्ले का अंदरूनी किनारा लिया और लेग स्टंप्स को मिस करती हुई शॉर्ट फाइन लेग की ओर गई| इसी बीच बल्लेबाजों ने तेज़ी से एक रन ले लिया| बांग्लादेश की टीम को अब जीत के लिए 5 गेंदों पर 19 रनों की दरकार होगी|

मैच रिपोर्ट

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bangladesh, India, Adelaide Oval Adelaide, ICC T20 World Cup 2022, India Vs Bangladesh 11/02/2022 Inba11022022209291, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com