विज्ञापन
22 days ago

Asian Games 2026 India vs Bangladesh Semi-Final: एशियन गेम्स वूमेन क्रिकेट कंपटीशन 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला 20 सितंबर को भारत और बांग्लादेशी महिला टीम के बीच निशिन में खेला गया. जहां भारतीय महिला टीम 111 रनों से बाजी मारने में कामयाब रही. भारत की तरफ से जीत के लिए मिले 196 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए बांग्लादेशी महिला बल्लेबाजों का हाल हमेशा बेहाल रहा. टीम ने लगातार अंतराल पर विकेट गंवाए. नतीजन पूरी टीम 15.4 ओवरों में 81 रनों पर ही ऑलआउट हो गई. बांग्लादेश की तरफ से पारी का आगाज करते हुए दिलारा अख़्तर ने 23 गेंदों में 27 रनों की सर्वाधिक पारी खेली. उनके अलावा सुल्ताना ख़ातून ने आठ गेंद में नाबाद 12 रनों का योगदान दिया, जबकि शर्मीन अख़्तर 20 गेंद में 10 रन बनाने में कामयाब रहीं. बाकी की सभी बल्लेबाज सिंगल डिजिट में ही आउट हुईं.

नंदनी और दीप्ति ने चटकाए तीन-तीन विकेट

भारत की तरफ से बांग्लादेश के खिलाफ आज के मुकाबले में नंदनी शर्मा और दीप्ति शर्मा ने क्रमशः तीन-तीन सफलता प्राप्त की, जबकि श्री चरणी के खाते में दो विकेट आए. क्रांति गौड़ और श्रेयंका पाटिल एक-एक विकेट चटकाने में कामयाब रहीं. 

195 रन बनाने में कामयाब हुई थी भारतीय टीम

इससे पहले निशिन में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय महिला टीम 20 ओवरों में 195/4 रन बनाने में कामयाब रही थी. पारी का आगाज करते हुए शेफाली वर्मा सर्वाच्च स्कोरर रहीं. जिन्होंने 49 गेंदों में 100 रनों की सर्वाधिक नाबाद शतकीय पारी खेली. उनके अलावा कैप्टन हरमनप्रीत कौर ने 33 गेंदों में 40 रनों का योगदान दिया. स्मृति मांधना 19 गेंद में 37 रन बनाने में कामयाब रहीं. 

मारुफ़ा, संजीदा, राबेया और नाहिदा को मिली एक-एक सफलता

विपक्षी टीम की तरफ से मारुफ़ा अख्‍़तर, संजीदा अख्‍़तर मेघला, राबेया ख़ान और नाहिदा अख़्तर ने क्रमशः एक-एक सफलता प्राप्त की. 

इस प्रकार थी दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन 

भारत: शेफाली वर्मा, स्मृति मांधना, भारती फुलमाली, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), ऋचा घोष (विकेटकीपर), जी कमालिनी, दीप्ति शर्मा, श्रेयंका पाटिल, श्री चरणी, नंदिनी शर्मा और क्रांति गौड़. 

बांग्लादेश: दिलारा अख्तर, जुयैरिया फिरदौस, सोभाना मोस्टारी, निगार सुल्ताना ज्योति (कप्तान और विकेटकीपर), शोरना अख्तर, शारमिन अख्तर, संजिदा अख्तर सुप्ता, राबेया खान, नाहिदा अख्तर, मारुफा अख्तर और सुल्ताना खातून. 

यह भी पढ़ें- स्मृति मंधाना नहीं, दुनिया अब शेफाली वर्मा को रखेगी याद, लगाए इतने छक्के कि बना दिया रिकॉर्ड

IND W vs BAN W: भारत ने बांग्लादेश को 114 रनों से धोया, अब ट्रॉफी पर नजर, फाइनल में श्रीलंका से होगी भिड़ंत

एशियन गेम्स वूमेन क्रिकेट कंपटीशन 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला 20 सितंबर को भारत और बांग्लादेशी महिला टीम के बीच निशिन में खेला गया. जहां भारतीय महिला टीम 111 रनों से बाजी मारने में कामयाब रही. 

India vs Bangladesh LIVE Score: बांग्लादेश का हाल बेहाल, 56 रन के योग पर ही गंवा दिए 7 विकेट

बांग्लादेशी महिला टीम का हाल बेहाल है. टीम ने भारत की तरफ से जीत के लिए मिले 196 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 10.5 ओवरों में 56 रन के योग पर अपने सात विकेट गंवा दिए हैं. शर्मीन अख़्तर 15 गेंद में आठ और सुल्ताना ख़ातून चार गेंद में दो रन बनाकर खेल रही हैं. टीम को आखिरी के 46 गेंदों में जीत के लिए 137 रनों की जरूरत है, जो कि स्थिति को देखते हुए अंसभव नजर आ रहा है. 

India vs Bangladesh LIVE Score: शोरना ने भी छोड़ा साथ

शोरना अख़्तर भी आउट हो चुकी हैं. उन्हें श्रेयंका ने अपने जाल में फंसाया है. आउट होने से पूर्व शोरना आठ गेंद में पांच रन बनाने में कामयाब रहीं. टीम का स्कोर सात ओवरों में 4-43 रन है. 

India vs Bangladesh LIVE Score: पहले पॉवरप्ले में बांग्लादेश ने गंवाए 3 विकेट, जुयैरिया पर टिकी सबकी नजर

बांग्लादेशी महिला टीम ने भारत की तरफ से जीत के लिए मिले 196 रनों के लक्ष्य का पीछा शुरू कर दिया है. लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम को पहले ही पॉवरप्ले में तीन बड़े झटके लगे हैं. जुयैरिया फ़िरदौस (0), शोभना मोस्तारी (4) और कैप्टन निगार सुल्ताना (9) सस्ते में पवेलियन चलती बनी हैं. दिलारा अख़्तर 17 गेंद में 25 और शोरना अख़्तर  सात गेंद में पांच रन बनाकर क्रीज पर जमी हुई हैं. 

India vs Bangladesh LIVE Score: शेफाली का शतक, भारत ने बनाए 195 रन

निशिन में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय महिला टीम 20 ओवरों में 195/4 रन बनाने में कामयाब हुई है. पारी का आगाज करते हुए शेफाली वर्मा सर्वाच्च स्कोरर रहीं. जिन्होंने 49 गेंदों में 100 रनों की सर्वाधिक नाबाद शतकीय पारी खेली. उनके अलावा कैप्टन हरमनप्रीत कौर ने 33 गेंदों में 40 रनों का योगदान दिया. स्मृति मांधना 19 गेंद में 37 रन बनाने में कामयाब रहीं. विपक्षी टीम की तरफ से मारुफ़ा अख्‍़तर, संजीदा अख्‍़तर मेघला, राबेया ख़ान और नाहिदा अख़्तर ने क्रमशः एक-एक सफलता प्राप्त की. 
 

India vs Bangladesh LIVE Score: शेफाली वर्मा ने जड़ा शतक

शेफाली वर्मा ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अपने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट करियर का पहला शतक पूरा कर लिया है. उन्होंने 49 गेंदों में विशेष उपलब्धि हासिल की है. इस दौरान क्रिकेट प्रेमियों को उनके बल्ले से तीन चौके और नौ छक्के देखने को मिले. 

India vs Bangladesh LIVE Score: जी कमालिनी ने भी छोड़ा साथ

दूसरी बल्लेबाज के तौर पर जी कमालिनी आउट हुई हैं.  कमालिनी को अख्‍़तर मेघला ने अपना शिकार बनाया है. आउट होने से पूर्व वह 10 गेंद में तीन रन बनाने में कामयाब रहीं. 

India vs Bangladesh LIVE Score: स्मृति मांधना आउट

भारतीय महिला टीम को पहला झटका स्मृति मांधना के रूप में लगा है, जो पारी का आगाज करते हुए 19 गेंद में 37 रन बनाकर नाहिदा अख़्तर का शिकार बनी हैं. 

India vs Bangladesh LIVE Score: शेफाली ने टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 100 छक्कों का रिकॉर्ड पूरा किया

बांग्लादेश महिला क्रिकेट टीम के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी करते हुए शेफाली वर्मा ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है. वह महिला टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 100 छक्के लगाने वाली विशेष खिलाड़ियों की क्लब में शामिल हो गई हैं. 

India vs Bangladesh LIVE Score: महिला T20I में सर्वाधिक रन बनाने वाली पहली बल्लेबाज बनी स्मृति मंधाना

स्मृति मंधाना ने इतिहास रच दिया है. वह महिला टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने वाली पहली बल्लेबाज बन गई हैं. खबर लिखे जाने तक क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में उनके बल्ले से 4765 रन निकले हैं. 

महिला T20I में सर्वाधिक रन

4765 - स्मृति मंधाना
4758 - सुजी बेट्स
4287 - हरमनप्रीत कौर
4282 - चमारी अथापत्थु
3817 - सोफी डिवाइन
 

India vs Bangladesh LIVE Score: शेफाली-मांधना कर रही हैं पारी का आगाज

भारत की तरफ से पारी का आगाज शेफाली वर्मा और स्मृति मांधना कर रही हैं. टीम का स्कोर 3.4 ओवरों की समाप्ति के बाद 44/0 रन है. स्मृति मांधना 10 गेंद में 20 और शेफ़ाली वर्मा 12 गेंद में 23 रन बनाकर खेल रहे हैं. 
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India Women, Bangladesh Women, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com