India vs Australia Warm-Up Match Live: भारत द्वारा 187 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम की टीम 20 ओवर में 180 रन ही बना सकी. आखिरी ओवर में ऑस्ट्रेलिया के 4 विकेट गिरे और भारत को 6 रन से शानदार जीत मिली, मोहम्मद शमी ने भारत के लिए आखिरी ओवर की गेंदबाजी की थी. शमी ने 4 में से 3 विकेट लेकर ऑस्ट्रेलिया को हार का स्वाद चखा दिया. एक विकेट आखिरी ओवर में रन आउट हुआ था. पैट कमिंस कोहली के शानदार थ्रो से रन आउट हुए थे. ऑस्ट्रेलिया की ओर से सबसे ज्यादा रन एरोन फिंच ने बनाया. फिंच 54 गेंद पर 76 रन बनाकर आउट हुए. भारत की ओर से शमी ने 1 ओवर में 4 रन देकर 3 विकेट लिए तो वहीं भुवी के खाते में 2 विकेट आए. अर्शदीप ने 1 विकेट लिया. हर्षल पटेल भी एक विकेट लेने में सफल रहे. चहल को भी एक विकेट मिला.
इससे पहले भारत ने पहले खेलते हुए 20 ओवर में 7 विकेट पर 186 रन बनाए. भारत की ओर से सूर्यकुमार यादव ने 33 गेंद पर 50 रन की पारी खेली तो वहीं दूसरी ओर केएल राहुल ने 32 गेंद पर 57 रन की पारी खेली, जिसके दम पर भारत ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 186 रन बनाए. इससे पहले भारत के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला किया था बता दें कि भारतीय टीम टी-20 वर्ल्ड कप में अपना पहला मैच 23 अक्टूबर को पाकिस्तान के साथ मेलबार्न में खेलने वाली है.
भारतीय प्लेइंग इलेवन: रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, हर्षल पटेल, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल , मोहम्मद शमी, ऋषभ पंत, दीपक हुड्डा
ऑस्ट्रेलिया (प्लेइंग इलेवन): एरोन फिंच (कप्तान), ग्लेन मैक्सवेल, मिशेल मार्श, स्टीवन स्मिथ, मार्कस स्टोइनिस, जोश इंगलिस (विकेटकीपर), टिम डेविड, एश्टन एगर, पैट कमिंस, मिशेल स्टार्क, केन रिचर्डसन