
14.5 ओवर (1 रन) कड़क पुल शॉट हार्दिक द्वारा!! तेज़ गति से आई गेंद को पुल कर दिया| डीप में फील्डर तैनात थे इस वजह से एक ही रन मिल सका|
14.4 ओवर (0 रन) क्विक बाउंसर से हार्दिक का स्वागत किया| बैकफुट से जाकर इस गेंद को ब्लॉक कर दिया| कोई रन नहीं हुआ|
14.3 ओवर (1 रन) सिंगल, बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रह कर स्क्वायर लेग की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
14.2 ओवर (6 रन) छक्का!!! शानदार शॉट यहाँ पर किंग कोहली के बल्ले से देखने को मिला!! ऊपर डाली गई गेंद पर कोहली ने लॉन्ग ऑफ बाउंड्री की ओर हवा में शॉट लगाया| बीच बल्ले को लगकर गेंद गई सीधा स्टैंड्स में छह रनों के लिए|
14.1 ओवर (0 रन) लेंथ में छोटी डाली गई गेंद पर कोहली ने पॉइंट की ओर गाइड किया| फील्डर वहां मौजूद, रन नहीं आया|
हार्दिक पंड्या बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आए...
13.6 ओवर (0 रन) आउट!! कैच आउट!! कॉट एरोन फिंच बोल्ड जोश हेज़लवुड| 104 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी का हुआ अंत| 69 रनों की स्काई की लाजवाब पारी का हुआ अंत| जोश ने दिलाया अपनी टीम को एक अहम ब्रेक थ्रू| हालाँकि स्लॉट में थी ये भी गेंद लेकिन इस बार स्काई इसे लॉन्ग ऑफ़ फील्डर के ऊपर से डिसपैच नहीं कर पाए| फुल लेंथ बॉल पर उन्हें एलिवेशन नहीं मिला और लॉन्ग ऑफ़ बाउंड्री पर कप्तान फिंच का एक बेहतरीन कैच दबाव के अंदर| 134/3, लक्ष्य से 53 रन दूर|
13.5 ओवर (1 रन) एक और सिंगल, फ्रंट फुट पर रहकर बल्लेबाज़ ने इस गेंद को कवर्स की ओर ड्राइव कर दिया एक रन के लिए|
13.4 ओवर (1 रन) इस बार सिंगल से ही काम चलाया| कवर्स की ओर गेंद को खेलकर एक रन निकाला|
13.3 ओवर (6 रन) छक्का!! शानदार पिक अप शॉट!!! मिड विकेट बाउंड्री की तरफ!!! काफी जल्दी गेंद की लेंथ को पिक कर लिया| पैरों पर डाली गई गेंद को बड़ी खूबसूरती से कलाईयों के सहारे फ्लिक किया बाउंड्री की तरफ, गैप में गई गेंद सीमा रेखा के पार छह रनों के लिए|
13.2 ओवर (0 रन) प्ले एंड मिस!! इस बार आउट स्विंग गेंद से बल्लेबाज़ को पूरी तरह से चकमा दे दिया| सेट बल्लेबाज़ भी कुछ नहीं कर पाए|
13.1 ओवर (4 रन) चौका! फील्ड से खेलते हुए स्काई| मिड ऑन फील्डर के ऊपर से हवा में गेंद को लॉफ्ट किया लॉन्ग ऑन की तरफ| बॉल दो टप्पों के बाद सीमा रेखा पार कर गई चार रनों के लिए|
12.6 ओवर (1 रन) सिंगल के साथ हुई ज़म्पा के 15 रन वाले ओवर की समाप्ति| स्काई ने बैक फुट से फ्लिक करते हुए एक रन लिया| 42 गेंदों पर 65 रनों की दरकार|
12.5 ओवर (6 रन) एक और सिक्स!!! ओहोहोहो!!! बेहतरीन कवर ड्राइव!! ये शॉट तो स्काई की ताक़त है!! हवा में थी लेकिन गैप में गई गेंद| करारा छह कह सकते हैं| किसी भी फील्डर के पास कोई मौका नहीं गेंद को रोकने का और बाउंड्री के ठीक बाहर जाकर गिरी गेंद|
12.4 ओवर (6 रन) छक्का! ओहोहो!!! ये कहाँ से आया? बल्लेबाज़ ने हेलीकॉप्टर शॉट का इस्तेमाल करते हुए पूरे छह रन हासिल किये| इसी के साथ स्काई ने अपना एक और अर्धशतक पूरा किया| वाह जी वाह!! क्या बेमिसाल बल्लेबाज़ी करते हुए टीम इंडिया के लिए| बोलर हताश निराश|
12.3 ओवर (0 रन) इस बार गुगली डाली गई गेंद| लेग साइड पर खेलने गए और पैड्स पर खा बैठे| कोई रन नहीं हुआ|
12.2 ओवर (1 रन) पुल मारने गए| मिस टाइम हुआ| शॉर्ट फाइन लेग की तरफ गेंद गई जहाँ से एक रन ही मिल पाया|
12.1 ओवर (1 रन) लेग स्पिन गेंद!! कवर्स की तरफ उसे खेला, एक ही रन मिल पाया|
11.6 ओवर (1 रन) सिंगल के साथ ग्रीन के एक किफायती ओवर की समाप्ति| चिप किया था इसे कवर्स की तरफ जहाँ से एक रन ही मिल पाया| 107/2 भारत, 48 गेंदों पर 80 रनों की दरकार|
11.5 ओवर (1 रन) पुल शॉट का इस्तेमाल!! मिस टाइम हुए| टॉप एज लेकर मिड विकेट की तरफ नो मेंस लैंड में जाकर गिरी गेंद| एक ही रन मिला| विराट को मिला यहाँ पर भाग्य का साथ|
11.4 ओवर (1 रन) सिंगल!! इस बार समझदारी के साथ पुश किया गेंद को ऑफ़ साइड पर और सिंगल हासिल किया|
11.3 ओवर (0 रन) एक और प्ले एंड मिस!! लेग स्टम्प पर डाली गई बाउंसर!! स्काई ने सोचा कि ये वाइड हो सकती थी लेकिन अम्पायर्स सहमत नहीं दिखे| कोई रन नहीं हुआ|
11.2 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, स्विंग एंड मिस! काफी ज़ोर से बल्लेबाज़ ने अपना बल्ला घुमाया लेकिन गेंद से कोई संपर्क नहीं हुआ|
11.1 ओवर (1 रन) सिंगल, बल्लेबाज़ द्वारा क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल| गाइड किया इसे कवर्स की तरफ, एक ही रन मिल पाया|
10.6 ओवर (6 रन) छक्का! ओहोहो!! नो लुक शोय स्काई द्वारा!! शॉट खेलने के बाद गेंद को देखा तकनाही, मानो उन्हें पता था कि ये तो सिक्स ही होगा| लेंथ गेंद पर पुल शॉट का इस्तेमाल और गेंद सीधा दर्शकों के बीच भेज दिया छह रनों के लिए| कमाल की बल्लेबाज़ी| दिल खुश हो गया| इसी के साथ भारत के 100 रन पूरे हुए|
10.5 ओवर (2 रन) इस बार छोटी पटकी हुई गेंद को कवर्स की दिशा में खेला| गैप में जाकर गिरी गेंद जहाँ से दो रन्स भाग लिया गया|
10.4 ओवर (0 रन) प्ले एंड मिस!! पुल लगाने गए थे इस बार लेकिन उछाल से चकमा खा गए|
10.3 ओवर (1 रन) क्विक सिंगल!!! ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद| टैप किया उसे मिड ऑफ़ की ओर, तेज़ी से भागे रन और सिंगल पूरा किया|
10.2 ओवर (1 रन) गुड लेंथ गेंद को कवर्स की दिशा में खेला| डीप में फील्डर तैनात, एक ही रन मिल पाया|
10.1 ओवर (2 रन) लेग साइड पर गैप में इस गेंद को खेला| दो मिल जायेंगे बड़ी आसानी से वहां पर|
मैच रिपोर्ट
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
14.6 ओवर (1 रन) सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ के अंदर जाकर गेंद को पंच किया और एक रन हासिल किया| 143/3 भारत| 30 गेंदों पर 44 रनों की दरकार|