भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सिडनी में खेल जा रहे सीरीज के चौथे और आखिरी टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारत ने चेतेश्वर पुजारा (193), ऋषभ पंत (नाबाद 159) और रवींद्र जडेजा (81) की उम्दा पारियों की बदलौत मेजबानों पर पूरी तरह से अपना शिकंजा कस दिया है. भारत के विशाल स्कोर के जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने दिन का खेल खत्म होने पर अपनी पहली पारी में बिना किसी नुकसान के 24 रन बना लिए हैं. और कंगारू भारत के स्कोर से अभी भी 598 रन पीछे हैं. भारत ने भारत ने चायकाल के करीब एक घंटे बाद अपनी पहली पारी 7 विकेट पर 622 के विशाल स्कोर पर घोषित कर दी. नॉथन लॉयन ने चार विकेट चटकाए.रवींद्र जडेजा (81) के बोल्ड होते ही विराट ने पारी घोषणा का ऐलान कर दिया. चेतेश्वर पुजारा (193) दोहरे शतक से चूक गए, लेकिन ऋषभ पंत ने करियर का दूसरा शतक, तो जडेजा ने 10वां अर्धशतक जड़ा. इन दोनों ने सातवें विकेट के लिए 204 रन की साझेदारी निभाते हुए भारत का स्कोर उस ऊंचाई तक पहुंचा दिया, जहां से ऑस्ट्रेलिया दूसरे दिन ही पूरी तरह बैकफुट पर आ गय है. इससे पहले पहले दिन भारत ने मैच के पहले दिन वीरवार को 4 विकेट पर 303 रन बनाए थे. पहले दिन पुजारा 130 और विहारी 39 रन बनाकर नाबाद थे. पहले दिन चेतेश्वर पुजारा लगाया गया इस सीरीज में उनका तीसरा शतक है. खास बात यह है कि भारत इस टेस्ट मैच में दो स्पिनर के साथ उतरा, वहीं इस मैच रोहित शर्मा की जगह ओपनर के एल राहुल को एक और मौका दिया गया. हालांकि वह मिले इस मौके को भुना नहीं पाए और महज 09 रन बनाकर ही आउट हो गए.