टीम इंडिया के खिलाड़ी का विकेट लेने के बाद वेस्ट इंडीज गेंदबाज अलजारी जोसेफ (फाइल फोटो)
- बोले - गारंटी नहीं देता रणनीति पर अमल करके हम जीत दर्ज करेंगे
- हमारी रणनीति शार्ट गेंदें फेंकने की नहीं, विविधतापूर्ण गेंदबाजी की थr
- अश्विन बैकफुट पर खेलता है, कुछ गेंद ऊपर और फिर शार्टपिच गेंद डालनी थी
ग्रोस आइलेट:
वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज मिगुल कमिंस ने कहा है कि उनकी टीम फिलहाल भारत के खिलाफ तीसरे टेस्ट में मौजूदा स्थिति से आगे नहीं सोच रही है और अगले दिन से आगे की रणनीति फिलहाल नहीं बनाएगी।
उन्होंने कहा, ‘‘हम हर रोज की रणनीति बनाएंगे और अपनी स्थिति मजबूत करने की कोशिश करेंगे। मैं कोई गारंटी नहीं देता पर अपनी रणनीति पर अमल करके हम जीत दर्ज करेंगे।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हमारी रणनीति शार्ट गेंदें फेंकने की नहीं बल्कि विविधतापूर्ण गेंदबाजी की थी। अश्विन आमतौर पर बैकफुट पर खेलता है लिहाजा हम उसे कुछ गेंद ऊपर और फिर कुछ शार्टपिच गेंद डालना चाहते थे।’’
कमिंस जमैका में कोई विकेट नहीं ले सके थे और 281 गेंद फेंककर पहला विकेट लिया। इसके बाद 10 गेंद के भीतर तीन विकेट चटकाये।
उन्होंने कहा, ‘‘मेरे लिए टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण काफी कठिन था। चूंकि मैं पहली बार खेल रहा था तो नर्वस था। मैंने काफी मेहनत की। मैंने विकेट लेने की कोशिश की लेकिन मेरा काम दबाव बनाना था।’’
(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
भारत बनाम वेस्टइंडीज, मिगुल कमिंस, India Versus West Indies, Migul Cummins