- भारत और दक्षिण अफ्रीका के टी20 वर्ल्ड कप सुपर-8 मुकाबले में भारत 111 रन पर आउट होकर 76 रनों से हार गया.
- भारतीय बल्लेबाजों ने जिम्मेदारी से नहीं खेला और खराब शॉट खेलने के कारण टीम का स्कोर बेहद कम रहा.
- टीम मैनेजमेंट ने उपकप्तान अक्षर पटेल को मौका नहीं दिया जबकि वाशिंगटन सुंदर को पहली बार टीम में शामिल किया.
T20 World Cup 2026: भारत और दक्षिण अफ्रीका का मुकाबला ऐसा था जो लग रहा था कि भारत जीत जाएगा. मगर दक्षिण अफ्रीका टी 20 फाइनल के हार का बदला लेने उतरा था. भारत का प्रदर्शन ऐसा रहा कि पूरी टीम 111 रनों पर सिमट गई और 76 रनों से हार गई. यह टी20 वर्ल्ड कप में भारत की रनों से लिहाज से सबसे बड़ी हार है. सुपर-8 में भारत को तीन मैच खेलने थे. पहले ही मैच में करारी हार मिली. अभिषेक केवल 15 रन ही बनाए. मैच मैनेजमेंट को सोचना पड़ेगा कि तीन बाएं हाथ के बल्लेबाजों को खिलाना कितना सही है. भारतीय टीम के साथ दिक्कत ये है कि ढेर सारे बाएं हाथ के बल्लेबाज टीम में हैं. टॉप ऑर्डर में ही तीन हैं- अभिषेक, ईशान और तिलक वर्मा.
क्या संजू सैमसन, जो दांए हाथ के बल्लेबाज हैं, उनको मौका नहीं मिलना चाहिए? भारतीय बल्लेबाजों ज़िम्मेदारी से खेले नहीं. सभी ने खराब शॉट खेले. सभी भारतीय बल्लेबाजों ने निराश किया. भारत 200 रन बनाने वाली क्रिकेट खेल रहा है, जहां जिस दिन चले तो ठीक है वरना गए काम से. दोनों टीम की हालत देखिए दक्षिण अफ्रीका के भी 3 विकेट 26 रन पर गिर गए थे. मगर उन्होंने फिर एक साझेदारी बनाई. मगर भारत के बल्लेबाजों ने साझेदारी बनाने की ही कोशिश नहीं की.
भारत ने अपने उपकप्तान अक्षर पटेल को ही नहीं खिलाया. टीम मैनेजमेंट का यह फैसला समझ से परे रहा. सुपर 8 में वांशिगटन सुंदर को पहली बार मौका दिया गया. नरेंद्र मोदी स्टेडियम में इस अहम मुकाबले में भारतीय बल्लेबाजों ने विकेट पर टिकने की कोशिश ही नहीं की. दक्षिण अफ्रीका ने एक कदम तो सेमीफाइनल में रख दिया है. दूसरी तरफ भारत का रन रेट इतना खराब हो गया है कि अगला दो मैच बहुत अच्छे रन रेट से जीतना पड़ेगा.
भारत के अगले दो मैच- ज़िंबाब्वे और वेस्ट इंडीज से है. दोनों टीमें बहुत अच्छा खेल रही है और वो दुनिया को दिखाना चाहती है कि वे भी कुछ करना चाहती है. भारत जो मौजूदा चैंपियन है, थोड़ा बेपरवाह लग रहा है. आज तक कोई भी टीम टी20 वर्ल्ड कप के खिताब का बचाव नहीं कर पाई है और ना ही तीन बार जीता है. भारत के पास ये दो वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने का मौका है. मगर टीम इंडिया जिस ढंग से खेल रही है, टीम को बाकी मैचों में बहुत अच्छा प्रदर्शन करना होगा.
भारतीय टीम में प्रतिभा भी है. इन्होंने पहले भी कर के दिखाया है. इस बार भी कर सकते हैं. मगर टीम को एकजुट होना पड़ेगा और सही रणनीति बनानी पड़ेगी. आज जैसे वाशिंगटन सुंदर को खिलाया को ये रणनीति किसी को समझ में नहीं आई. अब ज़िम्मेवारी टीम के कोच और कप्तान पर है कि वो अपनी टीम को आगे कैसे ले कर जा सकते हैं. दक्षिण अफ्रीका ने तो पिछले वर्ल्ड कप फाइनल के हार का बदला तो ले लिया है. मगर अभी भी मौका है यदि संभल जांए तो सेमीफाइनल में पहुंच सकते हैं.
यह भी पढ़ें: PAK vs NZ: बॉलिंग एक्शन पर हो रही चर्चा पर क्या बोले उस्मान तारिक, बताया कैसे डेवलप हुआ यूनिक एक्शन
यह भी पढ़ें: IND vs SA Super-8: अहमदाबाद में इन 5 वजहों से टीम इंडिया को मिली हार, गावस्कर ने बताया कहां हुई चूक
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं