विज्ञापन

IND vs SA: भारत-साउथ अफ्रीका मुकाबले की 5 बड़ी टक्कर, जो पलट देगी मैच

T20 World Cup 2026: भारतीय टीम, साउथ अफ्रीका के खिलाफ अपना सर्वश्रेष्ठ परफॉर्मेंस करना चाहेगी. बता दें कि दोनों टीमों के बीच अबतक कुल 35 टी20 इंटरनेशनल मैच हुए हैं जिसमें 21 में भारत को जीत मिली है

IND vs SA: भारत-साउथ अफ्रीका मुकाबले की 5 बड़ी टक्कर, जो पलट देगी मैच
IND vs SA, T20 World Cup 2026: इन खिलाड़ियों के बीच होगी जंग

 India-South Africa, T20 Word Cup 2026:  भारत और साउथ अफ्रीका के बीच सुपर 8 में सुपरहिट मुकाबला होने वाला है. इस मैच को जीतने वाली टीम शायद टी-20 वर्ल्ड कप का खिताब भी जीत सकती है. भारतीय टीम, साउथ अफ्रीका के खिलाफ अपना सर्वश्रेष्ठ परफॉर्मेंस करना चाहेगी. बता दें कि दोनों टीमों के बीच अबतक कुल 35 टी20 इंटरनेशनल मैच हुए हैं जिसमें 21 में भारत को जीत मिली है और 13 में साउथ अफ्रीका जीत हासिल करने में सफल रहा है. टी20 वर्ल्ड कप में दोनों टीमों के बीच 7 मैच हुए हैं जिसमें 5 में भारत को और दो में साउथ अफ्रीकी टीम जीत हासिल करने में सफल रही है. ऐसे में आज हाई-वोल्टेज मुकाबले में दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर हो सकती है. 

ये भी पढ़ें- तीन 0 के बाद भी कॉन्फिडेंस में Abhishek Sharma, ड्रेसिंग रूम में दिया जोशीला भाषण, देख कर गंभीर भी आ गए जोश में

इन खिलाड़ियों के बीच होगी  कांटे की टक्कर

अर्शदीप सिंह बनाम क्विंटन डी कॉक

आजके मैच में अर्शदीप सिंह बनाम क्विंटन डी कॉक पर नजर रहेगी. क्विंटन डी कॉक साउथ अफ्रीका के ट्रंप कार्ड है. यदि अर्शदीप आज क्विंटन डी कॉक को आउट करने में सफल रहते हैं तो मैच का पासा पलट सकता है.  डी कॉक ने अर्शदीप के खिलाफ 48 गेंदों में 79 रन बनाए  हैं लेकिन भारतीय गेंदबाज ने उन्हें 4 बार पवेलियन की राह दिखाई है. दोनों के बीच आज ‘स्ट्राइक रेट बनाम विकेट' की जंग होगी. 

ईशान किशन बनाम मार्को यानसन

मार्को यानसन इस टूर्नामेंट में जबरदस्त गेंदबाजी कर रहे हैं. मार्को यानसन ने अबतक 3 पारियों में 16.00 की औसत से 7 विकेट लिए हैं. उनकी उछाल भरी गेंदें ईशान किशन के लिए चुनौती बन सकती हैं.दूसरी ओर ईशान किशन शानदार फॉर्म में हैं और 176 रन कूट दिए हैं. यानी आज ईशान किशन और मार्को यानसन के बीच सर्वश्रेष्ठ बनने की जंग दिखेगी. 

वरुण चक्रवर्ती बनाम एडेन मार्करम

भारत के मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती और एडेन मार्करम के बीच महाजंग देखने को मिलेगी. मार्करम ने वरुण के खिलाफ अब तक 45 गेंदों में केवल 35 बनाए हैं लेकिन भारत के इस स्पिनर ने उन्हें 4 बार आउट किया है. वरुण की फिरकी और एडेन मार्करम की बल्लेबाजी में किसकी जीत होगी, यह देखना दिलचस्प होगा. 

Latest and Breaking News on NDTV

हार्दिक पंड्या बनाम डेविड मिलर

2024 टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में डेविड मिलर को हार्दिक पंड्या ने आउट किया था. ऐसे में आज हार्दिक और मिलर के बीच जबरदस्त जंग देखने को मिलेगी. हार्दिक ने T20I में मिलर को 49 गेंदों में 57 रन दिए हैं, डेथ ओवर्स में ‘फिनिशर' मिलर और ‘क्लच प्लेयर' हार्दिक की भिड़ंत देखने लायक होगी. 

अभिषेक शर्मा बनाम  मार्को यानसन

वर्ल्ड नंबर वन टी20 बल्लेबाज अभिषेक शर्मा भले ही तीन 0 पर आउट हुए हैं लेकिन उनके टैलेंट को सभी जानते हैं, आजके मैच में भी अभिषेक भारतीय टीम के X फैक्टर हैं. यदि आज अभिषेक का बल्ला चला तो क्या होगा, यह सभी को पता है लेकिन अभिषेक को मार्को यानसन से बचकर रहना होगा. मार्को यानसन ऊंची कद-काठी वाले गेंदबाज हैं और अभिषेक के सामने शॉट गेंद की बरसात करेंगे. ऐसे में आज अभिषेक को गुरु युवराज सिंह की ओर से दिए गए मंत्र को बैक करना होगा और खुले दिल से खेलना होगा. 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com