विज्ञापन

IND vs NED: हार्दिक पांड्या ने T20 में पूरे किए 6 हजार रन, स्पेशल क्लब में हुए शामिल, कोई भारतीय नहीं कर पाया था ऐसा

Hardik Pandya Record: अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत और नीदरलैंड्स के बीच हुए आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 36वें मुकाबले में हार्दिक पांड्या ने 30 रन बनाए और एक खास क्लब में शामिल हुए.

IND vs NED: हार्दिक पांड्या ने T20 में पूरे किए 6 हजार रन, स्पेशल क्लब में हुए शामिल, कोई भारतीय नहीं कर पाया था ऐसा
Hardik Pandya 6000 T20 Runs 200+ Wickets
  • अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हार्दिक पांड्या ने नीदरलैंड्स के खिलाफ 21 गेंदों में 30 रन बनाए.
  • हार्दिक की दमदार बल्लेबाजी से टीम इंडिया ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 193 रन का स्कोर बनाया.
  • शिवम दुबे ने भारत के लिए सर्वाधिक 66 रन बनाए जिसमें चार चौके और छह छक्के शामिल थे.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

India vs Netherlands, Hardik Pandya Record: अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में नीदरलैंड्स के खिलाफ जारी टी20 वर्ल्ड कप में हार्दिक पांड्या ने 21 गेंदों में तीन छक्कों के दम पर 30 रन बनाए. हार्दिक ने आखिरी ओवरों में दमदार बल्लेबाजी की. उनकी बैटिंग के दम पर ही टीम इंडिया 190 का स्कोर कर पाई. हार्दिक भले ही 30 रन बना पाए, लेकिन इस पारी के दौरान उन्होंने एक खास क्लब में एंट्री ली. बता दें, पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम  इंडिया ने 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 193 रन बनाए. भारत के लिए शिवम दुबे सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे. उन्होंने 31 गेंदों में चार चौके और छह छक्कों के दम पर 66 रनों की पारी खेली.

ऐसा करने वाले पहले भारतीय

हार्दिक पांड्या ने आज जैसे ही 28 रन बनाए, वैसे ही उनके टी20 क्रिकेट में 6 हजार रन पूरे हो गए. इस मैच से पहले तक हार्दिक के नाम टी20 में 322 मैचों की 278 पारियों में 29.89 की औसत और 144.04 की स्ट्राइक रेट से 5978 रन थे. हार्दिक ने जैसे ही 28 रन बनाए, वैसे ही वो टी20 में 6 हजार रन और 200 से अधिक विकेट लेने वाले एकमात्र भारतीय ऑल-राउंडर बन गए. 

हार्दिक अब टी20 में 6 हजार से अधिक रन और 200 से अधिक विकेट लेने वाले ऑल-राउंडरों के क्लब में शामिल हो गए हैं. उनसे पहले, आंद्रे रसेल, मोइन अली, शेन वॉटसन, मोहम्मद हफीज, मार्कस स्टोइनिस, ड्वेन ब्रावो, शाकिब अल हसन, मोहम्मद नबी, समित पटेल, कीरोन पोलार्ड, रवि बोपारा यह कारनामा कर चुके हैं. 

डेथ ओवर में विरोधियों को डरा रहे हार्दिक

हार्दिक पांड्या साल 2025 के बाद से जिस तरह से डेथ ओवर में बल्लेबाजी कर रहे हैं, उससे विरोधी टीमों के गेंदबाजों को डर लग रहा है. 2025 के बाद से टी20 अंतरराष्ट्रीय में हार्दिक ने 16-20 ओवरों में 131 गेंदों का सामना किया है और 249 रन बनाए हैं. इस दौरान वह सिर्फ 9 बार आउट हुए हैं. हार्दिक का स्ट्राइक रेट 190 से अधिक का है. उन्होंने 16 चौके और 19 छक्के जड़े हैं.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com