India V/S Namibia: खेले जा रहे टी20 विश्व कप (T20 World Cup 2026) में वीरवार को टीम इंडिया के धुरंधरों ने पाकिस्तान के खिलाफ (Ind vs Pak) मेगा मुकाबले से पहले टीम इंडिया द्वारा की गई नामीबिया (India vs Namibia) की 93 रनों की धुलाई में उसके बॉलरों के खिलाफ जमकर हाल खोले. कुछ बल्लेबाज चूके, तो ईशान किशन (Ishan Kishan) और हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) ने इतने धुआंधार अंदाज में हाथ खोले कि एक बार को पाकिस्तान बॉलरों की नींद उड़ गई होगी. बहरहाल, इस धुलाई के बीच नामीबियाई कप्तान गेरहार्ड इरास्मस (Gerhard Erasmus) ने वह बड़ा कारनामा कर डाला, जो टी20 विश्व कप के करीब 19 साल के इतिहास में दो बार चैंपियन बनने के बाद कोई भी भारतीय कप्तान नहीं कर सका.
नामीबियाई कप्तान 'वेरी-वेरी स्पेशल' ग्रुप में
भारतीय धुरंधरों की तूफानी बल्लेबाजी की बीच गेरार्ड इरास्मस ने चार ओवरों के स्पेल में सिर्फ 20 रन देकर चार विकेट चटकाए. और वह मेगा इवेंट के इतिहास में ऐसा करने वाले चुनिंदा पांच कप्तानों के ग्रुप में शामिल हो गए. शामिल ही नहीं हुए, बल्कि उन्होंने इतिहास में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वालों की सूची में अपना नाम चौथे नंबर पर लिखवा लिया. चलिए आप जान लीजिए कि टी20 विश्व कप में किस-किस गेंदबाज ने तूफानी प्रदर्शन किया है और इरास्मस कितने नंबर हैं.
-----------------------------------------------------------------------
प्रदर्शन बॉलर नाम साल
4/17 राशिद खान न्यूजीलैंड 2024
4/20 विटोरी भारत 2007
4/20 जीशान मकसूद पपुआ गिनी 2026
4/20 इरास्मस भारत 2026
4/23 राशिद बांग्लादेश 2024
इस वजह से नहीं आई भारत के पास उपलब्थि
इस उपलब्धि को अफगानिस्तनी कप्तान राशिद खान ने एक नहीं, बल्कि दो बार अंजाम दिया है. और अगर टी20 विश्व कप के इतिहास में अगर कोई भारतीय कप्तान यह रिकॉर्ड नहीं ही बना सका, तो इसकी इकलौती वजह यही रही कि मेगा इवेंट के इतिहास में कोई बॉलर भारतीय कप्तान रहा ही नहीं. अब जबकि कोई भारतीय कप्तान गेंदबाज नहीं ही था, तो फिर उसके इस वेरी-वेरी स्पेशल ग्रुप में शामिल होने का कोई सवाल ही पैदा नहीं होता. बहरहाल, आप ऐसे में भविष्य में उम्मीद ही कर सकते हैं कि जब कभी ऑलराउंडर अक्षर पटेल या कोई और और इस फॉर्मेट की कप्तानी करेगा, तो एक न एक दिन कोई भारतीय कप्तान भी इस ग्रुप में जगह जरूर बनाएगा.
यह भी पढ़ें:
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं