भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेला जा रहा है. इस मुकाबले के तीसरे दिन जसप्रीत बुमराह का कहर देखने को मिला. जसप्रीत बुमराह ने इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज बेन डकेट को इस तरह से जाल में फंसाया कि इंग्लिश बल्लेबाज देखते रह गए. बुमराह की घातक गेंद जब स्टंप से टकराई तो स्टंप कई मीटर दूर जाकर गिरा. बेन डकेट अच्छा खेल रहे थे और उन्होंने दूसरे विकेट के लिए ओली पोप के साथ मिलकर 68 रनों की साझेदारी कर ली थी. लेकिन बुमराह ने ना सिर्फ इस साझेदारी को तोड़ा बल्कि भारत को मैच में वापसी करवाई. बेन डकेट को बोल्ड करने के बाद जसप्रीत बुमराह ने एंग्री रिएक्शन दिया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वारयल हो रहा है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
दरअसल, तीसरे दिन लंच के तुरंत बाद बेन डकेट को बुमराह ने अपने जाल में फंसा ही लिया था. 17वें ओवर की आखिरी गेंद पर बुमराह ने डकेट को फंसाया था और डकेट के पैड पर गेंद लगी थी. इसके बाद गेंदबाज ने अपील की, लेकिन अंपायर ने यह अपील ठुकरा दी. इसके बाद बुमराह ने कप्तान रोहित शर्मा की तरफ देखा. रोहित शर्मा और विकेटकीपर केएस भरत ने बातचीत की और फिर रोहित ने DRS नहीं लिया. लेकिन टीवी पर रिप्ले दिखा कि अगर रोहित डीआरएस लेते तो डकेट आउट होते. ऐसे में जब बुमराह अपना अगला ओवर फेंकने आए तो उन्होंने डकेट को फंसाकर बोल्ड किया. बेन डकेट को बोल्ड करने के बाद बुमराह का रिएक्शन सब कुछ बयां कर रहा था.
B. O. O. M 🎯
— BCCI (@BCCI) January 25, 2024
Absolute Cracker ⚡️ ⚡️@Jaspritbumrah93 🤝 Timber Strike
Relive that wicket 🎥 🔽
Follow the match ▶️ https://t.co/HGTxXf8b1E#TeamIndia | #INDvENG | @IDFCFIRSTBank pic.twitter.com/sMHBIryZ5H
बता दें, भारतीय गेंदबाजों ने एकजुट होकर शानदार प्रदर्शन किया जिससे इंग्लैंड ने शनिवार को यहां पहले टेस्ट के तीसरे दिन चाय तक दूसरी पारी में 172 रन तक पांच विकेट खो दिये. चाय ब्रेक तक ओली पोप 67 और बेन फोक्स दो रन बनाकर खेल रहे थे. इंग्लैंड चाय तक भारत से 18 रन से पीछे थी. भारत ने इंग्लैंड के पहली पारी के 246 रन के जवाब में 436 रन बनाकर 190 रन की बढ़त हासिल की थी. पिच पर भारतीय स्पिनरों के लिए काफी टर्न और 'ग्रिप' मौजूद थी और साथ ही तेज गेंदबाजों के लिए 'रिवर्स स्विंग' का भी संकेत दिखा लेकिन उन्होंने अपने कौशल से मुफीद परिस्थितियों का पूरा फायदा उठाया. जसप्रीत बुमराह ने बेन डकेट (52 गेंद में 47 रन) को लेंथ गेंद से आउट करने में सफलता हासिल की और फिर नीची रहती गेंद से जो रूट को पवेलियन का रास्ता दिखाया.
इससे पहले सुबह भारत देर तक बल्लेबाजी नहीं कर सका और 54 मिनट में ही बचे हुए तीन विकेट गिर गये. जडेजा की निगाहें चौथा टेस्ट शतक लगाने पर लगी थीं लेकिन वह ऐसा नहीं कर सके और जो रूट की गेंद पर पगबाधा आउट हुए. ऑफ स्टंप गेंद को डिफेंड करने के प्रयास में जडेजा फ्रंटफुट पर आ गये लेकिन गेंद ने काफी टर्न लिया और उनके पैड पर लगी. अंपायर क्रिस गाफने ने ऊंगली उठा दी और जडेजा ने रिव्यू लिया जिससे भी स्पष्ट नहीं हुआ तो तीसरे अंपायर ने मैदानी अंपायर के फैसले को बरकरार रखा. अगली ही गेंद पर रूट ने जसप्रीत बुमराह को आउट कर दिया. जिसके बाद रेहान अहमद ने अक्षर को क्लीन बोल्ड कर दिया. इससे भारत ने एक भी रन जोड़े अंतिम तीन विकेट गंवा दिये.
यह भी पढ़ें: IND vs ENG: "उन्हें यह सीखना होगा..." पूर्व भारतीय दिग्गज ने शुभमन गिल की इस खामी की तरफ दिलाया ध्यान
यह भी पढ़ें: IND vs ENG: अश्विन ने 12वीं बार किया बेन स्टोक्स का शिकार, कपिल देव के खास रिकॉर्ड की बराबरी कर मचाई खलबली
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं