Ravindra Jadeja: अब यह तो आप जानते ही हैं कि टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) के परिवार के बीच कैसा विवाद चल रहा है. इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज (Ind vs Eng) शुरू होने के आस-पास जैसे ही उनके पिता अनिरुद्ध सिंह जडेजा का एक अग्रणी अखबार को दिया इंटरव्यू सामने आया, तो सोशल मीडिया पर बवाल मच गया. तब उनके पिता ने यहां तक कह दिया था, "बेहत होता कि हम रवींद्र को क्रिकेटर नहीं बनाते". तमाम विवाद के लिए उनके पिता ने जडेजा की पत्नी रिवाबा को दोषी ठहराया. लेकिन इस सबके बीच सबसे अच्छी बात यह रही कि विवाद के बीच जडेजा ने इसका रत्ती भर भी असर अपने खेल पर नहीं पड़ने दिया. उन्होंने राजकोट में खत्म हुए तीसरे टेस्ट में इंग्लैंड के खिलाफ पहली पारी में बेहतरीन शतक बनाया, तो मैच में कुल सात विकेट बटोरकर वह प्लेयर ऑफ द मैच बने.
यह भी पढ़ें:
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
Presenting - 𝗩𝗶𝗰𝘁𝗼𝗿𝘆 𝗦𝘆𝗺𝗽𝗵𝗼𝗻𝘆
— BCCI (@BCCI) February 19, 2024
RAW emotions post #TeamIndia's emphatic win in Rajkot
WATCH #INDvENG | @IDFCFIRSTBankhttps://t.co/fSfLs8uMA3
बहरहाल, मैच खत्म होने के बाद जडेजा ने अपना प्लेयर ऑफ द मैच पुरस्कार पत्नी रिवाबा को समर्पित करते हुए कहा कि रिवाबा उन्हें मानसिक सहयोग प्रदान करते हुए उन्हें प्रोत्साहित करती रहती हैं. BCCI द्वारा सोशल मीडिया मंच X (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट किए वीडियो में जडेजा ने कहा, "दूसरी पारी में पांच विकेट लेना बहुत ही खास अहसास है. और वह भी शतक और पांच विकेट लेना तो मैच को स्पेशल बना देता है."
इस ऑलराउंडर ने अपनी बात आगे बढ़ाते हुए कहा, "यह मेरे घरेलू मैदान पर बहुत ही स्पेशल मैन ऑफ द मैच है. इस अवार्ड को मैं अपनी पत्नी को समर्पित करना पसंद करूंगा. वह पर्दे के पीछे से मानसिक रूप से बहुत ही कड़ा परिश्रण कर रही हैं. वह हमेशा ही मेरा आत्मविश्वास बढ़ाती हैं."
इससे पहले महीने की शुरुआत में जडेजा का पारिवारिक विवाद सामने आया था, जब एक अखबार को दिए इंटरव्यू में उनके पिता अनिरुद्ध सिंह ने कहा था कि वह अपने बेट और बहु के संपर्क में नहीं हैं. और एक ही शहर में होने के बावजूद अलग रहते हैं. इसके बाद जडेजा ने मामले पर सफाई देते हुए इस इंटरव्यू का खंडन किया था, तो वहीं एक कार्यक्रम में पत्रकार के सवाल पूछने पर रिवाबा भी खासी भड़क गई थीं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं