Mark Wood Big Statement for Pitch: हैदराबाद में भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टेस्ट मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में टीम इंडिया को 28 रनों से हार का सामना करना पड़ा है. टीम इंडिया ने पहली पारी के आधार पर इंग्लैंड पर 190 रनों की बढ़त हासिल की थी. लेकिन इसके बाद इंग्लैंड के बल्लेबाज ओली पोप ने दूसरी पारी में 196 रन बनाए और उसके बाद टेस्ट डेब्यू कर रहे बाएं हाथ के स्पिनर टॉम हार्टले के सात विकेट झटके, जिससे टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा. इस हार के बाद टीम इंडिया की निगाहें अब सीरीज के दूसरे मैच पर हैं. सीरीज का दूसरा मुकाबला 2 फरवरी से खेला जाना है. हैदराबाद में स्पिन ट्रैक था, ऐसे में सभी यह जानना चाहते हैं कि सीरीज के दूसरे मैच के लिए पिच कैसी होगी. वहीं इससे पहले इंग्लैंड के तेज गेंदबाज मार्क वुड ने बड़ा बयान दिया है और कहा है कि स्पिन की अनुकूल पिच पर इंग्लैंड का परेशान होना पहले से तय निष्कर्ष नहीं है और पहले टेस्ट में हार ने भारतीय टीम को दूसरे टेस्ट से पहले सोच-विचार करने पर मजबूर कर दिया है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
मार्क वुड ने 'ईएसपीएनक्रिकइंफो' से कहा,"मुझे नहीं पता कि वे (दूसरे टेस्ट के लिए) कैसी (पिच) तैयार करेंगे. भारत के पास यहां कोई भी विकेट बनाने की क्षमता है. मैंने विश्व कप के मुकाबले और आईपीएल के मैच खेले हैं जहां तेज गेंदबाजी की अनुकूल, सपाट पिच, स्पिन के अनुकूल विकेट होते हैं. उनमें अपनी इच्छानुसार किसी भी तरह का विकेट तैयार करने की क्षमता है." उन्होंने कहा, "लेकिन अब हमने उन्हें सोचने के लिए कुछ दिया है. यह कोई पहले से तय निष्कर्ष नहीं है कि हम यहां आने वाले हैं और वे हमें स्पिन से पछाड़ देंगे."
ओली पोप ने इंग्लैंड की दूसरी पारी में 196 रन बनाए. इस दौरान ओली पोप ने अपने शॉट्स से रविचंद्रन अश्विन, रविंद्र जडेजा और अक्षर पटेल की भारतीय स्पिन तिकड़ी के खिलाफ दबदबा बनाया. वुड ने कहा,"ओली पोप ने शानदार पारी खेली है, उन्हें अब विश्लेषण करना होगा, जैसे हम तब करते हैं जब चीजें अच्छी नहीं होतीं और विश्लेषण करना होगा कि वे कैसे मुकाबला करेंगे." उन्होंने कहा,"हमने एक मैच जीता है. यह एक बड़ी उपलब्धि है लेकिन मुझे नहीं लगता कि हमें काफी आगे के बारे में सोचने की जरूरत है."
चौंतीस साल के वुड पहले टेस्ट की इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन में एकमात्र तेज गेंदबाज थे और उन्होंने कहा कि जब कप्तान बेन स्टोक्स ने उन्हें सूचित किया कि वह संक्षिप्त स्पैल डालेंगे तो उन्हें अजीब लगा. उन्होंने कहा,"जब हम मैदान पर थे तो उन्होंने (स्टोक्स) शायद एक या दो कहा. मेरा मतलब है, मैंने सोचा था कि मैं दूसरी पारी में गेंदबाजी की शुरुआत भी नहीं कर पाऊंगा. लेकिन यह 'एक ओवर, बस इतना ही' जैसा था."
वुड ने अंततः मैच में 25 ओवर फेंके लेकिन उन्हें कोई विकेट नहीं मिला. इसके विपरीत भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने छह विकेट लिए जिसमें दूसरी पारी में 41 रन देकर चार विकेट भी शामिल थे. वुड ने कहा, "बुमराह ने जीनियस की तरह गेंदबाजी करके मेरी राह आसान नहीं की." उन्होंने कहा,"यह कठिन था. यह थोड़ा अजीब था, कभी-कभी थोड़ा अजीब. मैच के दौरान मैं सोचता था कि 'मैं यहां गेंदबाजी कर सकता हूं' लेकिन स्पिन नुकसान पहुंचा रही थी."
यह भी पढ़ें: IND vs ENG: जानिए कौन हैं सौरभ कुमार, जिन्हें इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए टीम में मिला मौका
यह भी पढ़ें: IND vs ENG: सरफराज खान को आखिरकार टीम इंडिया में मिला मौका, ये दिग्गज हुए बाहर तो चमकी किस्मत
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं