Sarfaraz Khan long wait comes to end: भारत के ऑलराउंडर खिलाड़ी रवींद्र जड़ेजा और बल्लेबाज केएल राहुल 2 फरवरी से इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली सीरीज के दूसरे मुकाबले से पहले बाहर हो गए हैं. भारतीय टीम को हैदराबाद में सीरीज के पहले मुकाबले में 28 रन से हार का सामना सामना करना पड़ा था. विराट कोहली पहले ही सीरीज के शुरुआती दो मुकाबले से पहले बाहर हैं, ऐसे में इन दो दिग्गजों का बाहर होना, टीम इंडिया के लिए बड़ा झटका है. वहीं इन दोनों खिलाड़ियों की जगह टीम में तीन नए चेहरों को शामिल किया गया है. इन तीन नए चेहरों में दो चेहरे ऐसे हैं, जिन्हें अभी अपने डेब्यू का इंतजार है.
सोमवार को बीसीसीआई ने प्रेस रिलीज जारी कर बताया कि रवींद्र जड़ेजा और केएल राहुल दूसरे टेस्ट से बाहर हो गए हैं. उनकी जगह टीम में सरफराज खान, सौरभ कुमार और वाशिंगटन सुंदर को शामिल किया गया है. वाशिंगटन सुंदर भारतीय टीम के लिए टेस्ट मैच खेल चुके हैं, जबकि सरफराज खान और सौरभ कुमार को डेब्यू का इंतजार है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
केएल राहुल और जडेजा चोटिल
हैदराबाद टेस्ट मैच के चौथे दिन बल्लेबाजी करते समय जडेजा को हैमस्ट्रिंग चोट लगी थी. भारत की दूसरी पारी के दौरान, जडेजा ने तेजी से सिंगल लेने की कोशिश की, लेकिन बेन स्टोक्स के डायरेक्ट थ्रो से रन आउट हुए. रन के लिए दौड़ते समय उन्हें अपनी हैमस्ट्रिंग को पकड़कर दौड़ते हुए देखा गया था. वहीं केएल राहुल ने दाहिने क्वाड्रिसेप्स में दर्द की शिकायत की है. इन दोनों दिग्गजों के बाहर होने के बाद, चयन समिति ने सरफराज खान, सौरभ कुमार और वाशिंगटन सुंदर की तिकड़ी को दूसरे टेस्ट के लिए टीम में शामिल किया है. यह तीनों खिलाड़ी इंग्लैंड लायंस के खिलाफ चल रही सीरीज में भारत ए टीम का हिस्सा थे. सरफराज खान बीते कुछ समय से घरेलू सर्किट में लगातार शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं. लेकिन उन्हें लगातार इग्नोर किया जा रहा था.
लगातार दमदार प्रदर्शन कर रहे सरफराज खान
सरफराज खान ने 2019-2020 सीजन में मुंबई के लिए खेलते हुए छह मैचों में 154 से अधिक की औसत से 928 रन बनाए थे, जबकि 2021-2022 सीजन में उन्होंने 122 से अधिक की औसत से 982 रन बनाए थे. वहीं 2022-23 सीजन में सरफराज ने 92.66 की औसत से 556 रन बनाए हैं. साल 2020 के बाद से सरफराज खान फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 2 हजार से अधिक रन बना चुके हैं और सरफराज को छोड़कर कोई भी बल्लेबाज ऐसा नहीं कर पाया है. बात अगर सरफराज के फर्स्ट क्लास क्रिकेट के रिकॉर्ड की करें तो इस खिलाड़ी ने अभी तक 45 मैचों की 66 पारियों में 69.85 की औसत से 3912 रन बनाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 14 शतक और 11 अर्द्धशतक आए हैं. सरफराज खान का फर्स्ट क्लास क्रिकेट में सर्वोच्च स्कोर 301 रन है.
इसके अलावा सरफराज खान ने हाल ही में इंडिया ए और इंग्लैंड लायंस के खिलाफ दूसरे अनौपचारिक टेस्ट में 161 रन बनाए थे. सरफराज ने अपनी पारी के दौरान 160 गेंदों का सामना किया था और उन्होंने 18 चौके और 5 छक्के लगाए थे. इसके अलावा उन्होंने पहले अनौपचारिक टेस्ट में दूसरी पारी में 55 अहम रनों की पारी खेली थी. बात अगर बीते 10 मैचों की करें तो सरफराज ने पांच फर्स्ट क्लास, चार लिस्ट ए और एक अन्य मुकाबले में तीन अर्द्धशतक और एक शतक लगाया है. इसके अलावा दक्षिण अफ्रीका में भी सरफराज खान ने इंट्रा-स्क्वाड मैच में 61 गेंदों में शानदार शतक बनाकर अपनी क्लास दिखाई थी.
इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए भारतीय टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, यशस्वी जयसवाल, श्रेयस अय्यर, केएस भरत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, मुकेश कुमार, जसप्रीत बुमरा (उप-कप्तान), आवेश खान, रजत पाटीदार, सरफराज खान, वॉशिंगटन सुंदर और सौरभ कुमार.
यह भी पढ़ें: IND vs ENG: जानिए कौन हैं सौरभ कुमार, जिन्हें इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए टीम में मिला मौका
यह भी पढ़ें: IND vs ENG: टीम इंडिया को लगा एक और झटका, WTC प्वाइंट टेबल में उठाना पड़ा नुकसान, पहुंची बांग्लादेश से भी नीचे
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं