विज्ञापन
2 years ago

India vs Australia, 1st T20I: भारत ने ऑस्ट्रेलिया को पांच टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में 2 विकेट से हरा दिया. विशाखापत्तनम के डॉ. वाई.एस. राजशेखर रेड्डी एसीए वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में सूर्यकुमार यादव की 80 रनों की पारी के दम पर भारत ने एक रोमांचक मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है. भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया था. बल्लेबाजी के मुफीद पिच पर ऑस्ट्रेलिया ने जोश इंग्लिश के तूफानी शतक और स्टीव स्मिथ के अर्द्धशतक के दम पर पहले बल्लेबाजी करते हुए 3 विकेट के नुकसान पर 208 रन बनाए और भारत को जीत के लिए 209 रनों का लक्ष्य दिया था. भारत ने इसके जवाब में सूर्यकुमार यादव की 80 और ईशान किशन की अर्द्धशतकीय पारी के दम पर आसानी से मैच अपने नाम किया. (SCORECARD)

India Vs Australia 1st T20 | IND vs AUS, Straight from (Dr. Y.S. Rajasekhara Reddy ACA-VDCA Cricket Stadium, Visakhapatnam)

India vs Australia Live Score, 1st T20I:
रिंकू सिंह के बल्ले से आया छक्का...भारत ने मैच अपने नाम किया....लेकिन यह नॉल-बॉल है...भारत को जीत मिली...2 विकेट से टीम इंडिया ने मैच अपने नाम किया...
IND VS AUS Live Score:
स्कोर टाई हुआ...अर्शदीप सिंह रन आउट हुए...आखिरी गेंद पर भारत को एक रन की जरुरत...स्ट्राइक पर रिंकू सिंह...रिंकू सिंह ने शॉट खेलकर दो रन लेने की कोशिश की...लेकिन दूसरा रन लेने के दौरान अर्शदीप सिंह रन आउट हुए...
India vs Australia Live:
भारत को लगा सातवां झटका....रवि बिश्नोई रन आउट..भारत के लिए अच्छी बात यह है कि स्ट्राइक अब रिंकू सिंह से पास है...भारत को जीत के लिए 2 गेंदों पर 2 रन चाहिए...


India vs Australia Live:
19.3 ओवर: आउट...अक्षर पटेल आउट हुए...भारत के छह विकेट गिरे..रिंकू सिंह क्रीज पर हैं...लेकिन वो नॉन स्ट्राइक पर खड़े हैं...भारत को जीत के लिए 2 रन चाहिए गेंदें तीन बची हैं...

India vs Australia Live:
पहली ही गेंद पर चौका...कमाल रिंकू सिंह...बड़ी ही आसानी से उन्होंने शॉट खेला...अब जीत के लिए चाहिए 3 रन...
India vs Australia Live Updates:
भारत को आखिरी ओवर में जीत के लिए चाहिए 7 रन..

19.0 ओवर: भारत 202/5
India vs Australia Live Score:
17.4 ओवर: आउट!!! सूर्यकुमार यादव आउट हुए...उन्होंने 80 रनों की पारी खेली...हालांकि, आउट होने से पहले उन्होंने अपना काम कर दिया है...भारत को जीत के लिए 14 गेंदों में 15 रनों की जरुरत है और क्रीज पर अभी रिंकू सिंह मौजूद है...सूर्यकुमार यादव ने 9 चौके और चार छक्कों के दम पर 42 गेंदों पर 80 रनों की पारी खेली है...

भारत 194/5.
India vs Australia Live Updates:
17.0 ओवर: भारत जीत की ओर..आखिरी के पांच ओवरों में 65 रन आए हैं..टीम इंडिया को आखिरी की 18 गेंदों पर 20 रनों की जरुरत है...

भारत 189/4. Rinku Singh 11(6) Suryakumar Yadav 76(39)
India vs Australia Live:
भारत को आखिरी पांच ओवरों में जीत के लिए चाहिए 54 रन और क्रीज पर अभी सूर्यकुमार यादव और रिंकू सिंह मौजूद है...भारत की नजर अब बिना विकेट गंवाए इस लक्ष्य को हासिल करने की होगी...जरुरी रन रेट अभी भी 10 का है और भारत 10 के रन रेट से रन बना रहा है..यानि हर ओवर में एक बाउंड्री से काम चल सकता है...

भारत 155/4
India vs Australia Live:
भारत को चौथा झटका...तिलक वर्मा आउट हुए...बड़ा शॉट लगाने के चक्कर में तिलक आउट हुए...गेंद और बल्ले का सही कनेक्शन नहीं हुआ...तिलक वर्मा ने 12 रन बनाए...तनवीर संघा का दूसरा विकेट...

भारत 154/4
IND VS AUS Live Score:
14.0 ओवर: भारत को आखिरी 36 गेंदों में 65 रनों की जरुरत है...अगर कप्तान इसी तरह से बल्लेबाजी करते रहे तो टीम इंडिया आसानी से यह मैच अपने नाम कर लेगी...दोनों ही बल्लेबाज आसानी से बड़ा शॉट खेल रहे हैं...

भारत 144/3. Suryakumar Yadav 55(31) Tilak Varma 3(6)
IND VS AUS Live Score:
13.2 ओवर: छक्का...और अर्द्धशतक...कप्तान सूर्यकुमार यादव ने सिर्फ 29 गेंदों पर अर्द्धशतक जड़ा है...
India vs Australia Live:
12.3 ओवर: भारत को लगा तीसरा झटका...अहम मौके पर टीम इंडिया ने विकेट गंवाया है...ईशान किशन अर्द्धशतक लगाने के बाद आउट हुए...
 ईशान किशन ने 39 गेंदों पर 58 रनों की पारी खेली..इस पारी के दौरान उन्होंने 2 चौके और पांच छक्के लगाए...

भारत 134/3.

India vs Australia Live Updates:
12.1 ओवर: ईशान किशन का अर्द्धशतक..सिर्फ 37 गेंदों पर आया यह अर्द्धशतक...भारत मजबूत स्थिति में है...
India vs Australia Live:
ईशान किशन के बल्ले से बैक टु बैक दो छक्के....भारत का स्कोर 100 के करीब...ईशान ने तनवीर संघा को निशाना बनाया है...भारत को मैच में बने रहने के लिए ऐसी है शॉट की जरुरत है...

भारत 95/2.
IND VS AUS live:
8.0 ओवर: भारत को दो झटके लगने के बाद सूर्या और ईशान की जोड़ी ने शानदार वापसी करवाई है...हालांकि, सूर्या के बल्ले से कुछ लूज शॉट भी आए हैं...लेकिन उन्हें अभी तक भाग्य का साथ मिला है...भारत का रन रेट 10 के करीब है...

ऑस्ट्रेलिया 79/2. Ishan Kishan 19(21) Suryakumar Yadav 37(19)
IND VS AUS Live Score:
5.0 ओवर: भारत ने पार किया 50 रनों का आंकड़ा...सूर्यकुमार यादव और ईशान किशन अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं और इन दोनों ही बल्लेबाजों ने बीते कुछ ओवरों में बड़े शॉट खेले हैं...

सूर्यकुमार यादव 18(7) ईशान किशन 13(15)
India vs Australia Live Score:
3.0 ओवर: भारत को ऐसी शुरुआत की उम्मीद नहीं होगी...अब टीम को सूर्यकुमार यादव और ईशान किशन से उम्मीद होगी...

भारत 25/2. Ishan Kishan 2(9) Suryakumar Yadav 1(1)


India vs Australia Live Updates:
2.3 ओवर: यशस्वी जयसवाल आउट..उन्होंने मैथ्यू शर्ट का स्वागत चौके से किया था और इसकी अगली गेंद पर उन्होंने छक्का जड़ा, लेकिन इसके बाद तीसरी गेंद पर शॉर्ट ने उन्हें स्मिथ के हाथों कैच करवाया...जायसवाल ने 8 गेंदों पर 2 चौके और दो छक्कों के दम पर बनाए 21 रन...

भारत 22/2
IND VS AUS live:
भारत को पहला झटका...ऋतुराज गायकवाड़ रन आउट हुए...गायकवाड़ बिना गेंद का सामना किए रन आउट हुए.. दोनों बल्लेबाजों के बीच तालमेल की कमी हुई..ऐसा लगता है कि जयसवाल ने दूसरे रन के लिए कॉल दी..लेकिन जब गायकवाड़ आधी पिच तक पहुंच गए तो उन्होंने "नहीं" कहा...भारत को पहला झटका..

भारत 11/1.
India vs Australia Live Score, 1st T20I:
यशस्वी जयसवाल की धमाकेदार शुरुआत..पहली ही गेंद पर स्टोइनिस को जड़ा चौका और अब छक्का...
India vs Australia Live:
भारत ने शुरू किया लक्ष्य का पीछा, ऋतुराज - यशस्वी जयसवाल की जोड़ी क्रीज पर

India vs Australia Live Updates:
ऑस्ट्रेलिया ने भारत को जीत के लिए दिया 209 रनों का लक्ष्य..जोश इंग्लिश के शतक के दम पर ऑस्ट्रेलिया ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बनाए 208 रन...भारत के गेंदबाज आज कोई खास कमाल नहीं दिखा पाए हैं...अब उम्मीदें बल्लेबाजों से हैं...


IND VS AUS T20 Live:
18.5 ओवर: टिम डेविड के बल्ले से अर्शदीप सिंह की गेंद पर आया शानदार छक्का और इसी के साथ ही ऑस्ट्रेलिया ने 200 रनों का आंकड़ा पार किया..ऑस्ट्रेलिया बड़े लक्ष्य की ओर बढ़ रही है...

ऑस्ट्रेलिया 202/3
IND VS AUS Live Score:
18.0 ओवर: आज का दिन ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज जोश इंग्लिश ने नाम रहा है...उन्होंने 47 गेंदों पर शतक लगाकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया है...ऑस्ट्रेलिया 190 के करीब है..आखिरी की 12 गेंदें बची हैं, क्यां ऑस्ट्रेलिया 225 का स्कोर खड़ा कर पाएगी...देखना मजेदार होगा...

ऑस्ट्रेलिया 187/3. Marcus Stoinis 4(3) Tim David 5(3)
IND VS AUS Live Score:
17.2 ओवर: जोश इंग्लिश आउट हुए..भारत को तीसरी सफलता...प्रसिद्ध कृष्णा के खाते में सफलता आई..भारत को उनकी विकेट की लंबे समय से तलाश थी... जोश इंग्लिश ने 50 गेंदों पर 110 रनों की पारी खेली...अपनी पारी के दौरान उन्होंने 11 चौके और 8 छ्क्के जड़े...

ऑस्ट्रेलिया 180/3..
India vs Australia Live:
16.4 ओवर: जोश इंग्लिश का शतक...यह उनका पहला अंतरराष्ट्रीय शतक है...जोश इंग्लिश ने सिर्फ 47 गेंदों पर यह धुआंधार शतक जड़ा है...उनकी विस्फोटक पारी के भारत मुश्किल स्थिति में जबकि ऑस्ट्रेलिया मजबूत स्थिति में है...
India vs Australia Live Score, 1st T20I: दूसरा विकेट गिर गया
15.5 ओवर: ऑस्ट्रेलिया का दूसरा विकेट गिरा, स्टीव स्मिथ 52 रन बनाकर रन आउट...भारत इस साझेदारी को तोड़ने की तलाश में था..पुल शॉट खेलने के बाद वो गिर पड़े और इंग्लिश इस दौरान सिंगल लेने के लिए काफी दूर तक निकल आए थे..इंग्लिश ने किसी तरह से दूसरे छोर पर पहुंचने की कोशिश की...प्रसिद्ध ने सीधे मुकेश कुमार को थ्रो दिया...स्मिथ रन आउट हुए...

ऑस्ट्रेलिया 161/2.
India vs Australia Live Score:
13.0 ओवर: ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज पिच का पूरी तरह से फायदा उठा रहे हैं...जोश इंग्लिश लगातार बाउंड्री में डील कर रहे हैं...दूसरी छोर पर स्टीव स्मिथ हल्का संघर्ष करते नजर आए हैं...जोश इंग्लिश तेजी से अपने शतक की ओर बढ़ रहे हैं...भारत को दूसरे विकेट की तलाश है...ऑस्ट्रेलिया 100 रनों का आंकड़ा पार कर चुकी है...

ऑस्ट्रेलिया 120/1. Steven Smith 39(33) Josh Inglis 66(34)

India vs Australia Live Score, 1st T20I:
जोश इंग्लिश का अर्द्धशतक, मजबूत स्थिति में ऑस्ट्रेलिया, भारत को विकेट की तलाश

India vs Australia Live Score:
10.0 ओवर: ऑस्ट्रेलिया की तेज शुरुआत..ऑस्ट्रेलिया ने पहले 10 ओवरों में 83 रन बटोरे हैं..जोश इंग्लिश अपने अर्द्धशतक की ओर बढ़ रहे हैं...ऑस्ट्रेलिया का रन रेट 8 से अधिक का है...भारत को दूसरे विकेट की तलाश है...

ऑस्ट्रेलिया 83/1. Josh Inglis 44(25) Steven Smith 24(24)
India vs Australia Live Score:
8.0 ओवर: ऑस्ट्रेलिया ने 50 रनों का आंकड़ा पार कर लिया है...पिछला ओवर मुकेश कुमार फेंकने आए थे...और उनके ओवर में सिर्फ एक छक्का आया था..लेकिन एक बार फिर ऑस्ट्रेलिया ने...प्रसिद्ध कृष्णा को टारगेट किया है...उनके इस ओवर से 19 रन आए हैं...

ऑस्ट्रेलिया 65/1. Josh Inglis 28(16) Steven Smith 22(21)


India vs Australia Live Score:
6.0 ओवर: पहला पावरप्ले खत्म हुआ...ऑस्ट्रेलिया ने 40 रन बनाए और एक विकेट गंवाया है...ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों को चौका बटोरने में कोई परेशानी नहीं हो रही है...

ऑस्ट्रेलिया 40/1.
India vs Australia Live Score:
4.4 ओवर:रवि बिश्नोई ने भारत को दिलाई पहली सफलता...ऑस्ट्रेलिया को दिया पहला झटका, मैथ्यू शॉर्ट बोल्ड...कप्तान सूर्यकुमार यादव ने जिस चीज का सोचकर गेंदबाजी में बदलाव किया था..वो हुई...

ऑस्ट्रेलिया 31/1.
India vs Australia Live:
अर्शदीप ने दूसरे ओवर में शानदार वापसी की है..उन्होंने इस ओवर में केवल दो रन दिए हैं...

ऑस्ट्रेलिया 22/0.
India vs Australia Live Updates:
प्रसीद्ध कृष्णा को उनके पहले ओवर में मार पड़ी है...पहले स्मिथ ने दो शानदार चौके जड़े तो आखिरी गेंद पर मैथ्यू शॉर्ट ने चौका जड़ा...यह पिच बल्लेबाजी के लिए शानदार है...

ऑस्ट्रेलिया 20/2. Matthew Short 4(2) Steven Smith 14(10)
India vs Australia Live Updates:

अर्शदीप सिंह ने डाला पहला ओवर...उनके ओवर से आए सात रन...तीसरी गेंद पर स्टीव स्मिथ ने चौका जड़ा...इस मैच के साथ ही स्टीव स्मिथ अब टी20 अंतरराष्ट्रीय में पारी की शुरुआत कर रहे हैं...अगले साल होने वाले विश्व कप को ध्यान में रखते हुए..उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी हैं...

ऑस्ट्रेलिया 7/0 Steven Smith 5(5) Matthew Short 0(1)
India vs Australia Live Score:
ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाजी शुरू..क्रीज पर स्टीव स्मिथ और मैथ्यू शॉर्ट हैं...गेंदबाजी की शुरुआत अर्शदीप सिंह ने की है..
India vs Australia Live Score:

ऐसी है दोनों टीमें:

भारत प्लेइंग इलेवन (India Playing XI): रुतुराज गायकवाड़, यशस्वी जयसवाल, ईशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, मुकेश कुमार, प्रसिद्ध कृष्णा

ऑस्ट्रेलिया प्लेइंग इलेवन (Australia Playing XI): मैथ्यू शॉर्ट, स्टीवन स्मिथ, जोश इंग्लिस, आरोन हार्डी, मार्कस स्टोइनिस, टिम डेविड, मैथ्यू वेड (विकेटकीपर/कप्तान), सीन एबॉट, नाथन एलिस, जेसन बेहरेनडॉर्फ, तनवीर सांघा

India vs Australia Live Score:
सिक्का उछला..और कप्तान सूर्यकुमार यादव के पक्ष में गया...भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया है..
India vs Australia Live Score:
दूसरी तरफ ऑस्ट्रेलिया है, जिसने इस सीरीज के लिए मैथ्यू वेड को कप्तान बनाया है. इस सीरीज के लिए कई बड़े ऑस्ट्रेलियाई चेहरे सीरीज का हिस्सा नहीं है. डेविड वॉर्नर ने भी सीरीज से अपना नाम वापस ले लिया है.
India vs Australia Live Score:
अगले साल टी20 विश्व कप का आयोजन होना है इसके लिए सभी टीमों ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है. भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच हो रही पांच मैचों की टी20 सीरीज उसी तैयारी का नतीजा है. भारत के लिए इस सीरीज के दौरान सूर्यकुमार यादव कप्तानी कर रहे हैं. टीम इंडिया जीत के साथ सीरीज का आगाज करना चाहेगी. हालांकि, उसके लिए यह इतना आसान नहीं होगा कि क्योंकि यह टीम युवा है और सीनियर खिलाड़ियों को इस सीरीज के लिए आराम दिया गया है.
India vs Australia Live Score:
नमस्कार स्वागत है आपका एनडीटीवी स्पोर्ट्स पर. भारत और ऑस्ट्रेलिया आईसीसी वनडे विश्व कप 2023 के फाइनल के तीन दिन बाद एक बार फिर एक दूसरे के आमने-सामने हैं. हालांकि, इस बार टीम अलग है, फॉर्मेट अलग है और दोनों टीमों के कप्तान भी अलग है.

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com