विज्ञापन
This Article is From Nov 18, 2024

Rohit Sharma: भारतीय फैंस के लिए आई बड़ी खुशखबरी, कप्तान रोहित शर्मा पर्थ टेस्ट के दौरान बन जायेंगे टीम का हिस्सा!

Rohit Sharma IND vs AUS BGT 2024: पहले टेस्ट में रोहित की गैरमौजूदगी में टीम इंडिया के स्टार तेज़ गेंदबाज़ जसप्रीत बुमराह कप्तानी करते नज़र आएंगे.

Rohit Sharma: भारतीय फैंस के लिए आई बड़ी खुशखबरी, कप्तान रोहित शर्मा पर्थ टेस्ट के दौरान बन जायेंगे टीम का हिस्सा!
Rohit Sharma IND vs AUS Perth Test

Rohit Sharma on IND vs AUS BGT 2024: 22 नवंबर से शुरू होने जा रहे बॉर्डर-गावस्कर टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया और फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है, स्पोर्ट्स तक के रिपोर्ट के अनुसार टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा पर्थ टेस्ट के दौरान भारतीय टीम के साथ जुड़ सकते हैं. रोहित शर्मा हाल ही में पिता बने हैं और जिसकी वजह से वो थोड़ी डरे से टीम इंडिया का हिस्सा बनेंगे. रोहित टीम स्क्वाड के साथ जुड़ेंगे मगर वो पर्थ टेस्ट का हिस्सा नहीं बन पाएंगे. रोहित एडिलेड में 6 दिसंबर से शुरू होने वाले दूसरे टेस्ट के लिए उपलब्ध होंगे हालाँकि इन सब के बीच अभी आधिकारिक पुष्टि का इंतज़ार है, ऐसे में पहले टेस्ट में रोहित की गैरमौजूदगी में टीम इंडिया के स्टार तेज़ गेंदबाज़ जसप्रीत बुमराह कप्तानी करते नज़र आएंगे.

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का पहला मैच 22 नवंबर से पर्थ में शुरू होगा. इसमें रोहित शर्मा भारतीय टीम का हिस्सा नहीं होंगे. यह खबर काफी पहले से चर्चा में है. वहीं शुभमन गिल के चोटिल होने के बाद टीम इंडिया की मुश्किलें और बढ़ गई हैं.  बेंच स्ट्रेंथ मजबूत रखने के लिए और हर चुनौती का सामना करने के लिए टीम इंडिया ने देवदत्त पडिक्कल को फिलहाल ऑस्ट्रेलिया में रोक लिया है. वह सोमवार को भारत ए टीम के साथ स्वदेश नहीं लौटेंगे.

क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार, भारतीय टीम प्रबंधन ने राष्ट्रीय चयनकर्ताओं के साथ बातचीत के बाद कर्नाटक के बल्लेबाज को सीनियर टीम के लिए बैकअप के रूप में रोकने का फैसला किया है. हाल ही में ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ अनऑफिशियल टेस्ट में 36, 88, 26 और 1 रन बनाने वाले पडिक्कल को बैटिंग बैकअप के तौर पर टीम इंडिया के साथ शामिल किया गया है. हालांकि, सिर्फ इन प्रदर्शन के आधार पर उन्हें सीनियर राष्ट्रीय टीम में शामिल नहीं किया जा सकता, लेकिन प्रबंधन उनके अनुभव और ऑस्ट्रेलियाई परिस्थितियों से परिचित होने के महत्व को भी तवज्जो दे सकता है.

इस साल की शुरुआत में इंग्लैंड के खिलाफ अपना एकमात्र टेस्ट खेलने वाले और टी20 अंतर्राष्ट्रीय मैचों में खेलने वाले पडिक्कल को एक भरोसेमंद विकल्प के तौर पर देखा जा रहा है. बाएं हाथ का अंगूठा फ्रैक्चर होने के चलते शुभमन गिल का पर्थ टेस्ट से बाहर होना लगभग तय है. वहीं, कप्तान रोहित शर्मा, जो अपने दूसरे बच्चे के जन्म के बाद भारत में ही हैं, उनके पर्थ टेस्ट के लिए उपलब्ध होने की संभावना बहुत कम है. इसके अलावा, केएल राहुल कोहनी की चोट से उबर रहे हैं, हालांकि वे रविवार को वाका में बल्लेबाजी अभ्यास में शामिल हुए.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com