विज्ञापन
This Article is From Dec 24, 2018

IND vs AUS: धोनी की टी20 टीम में वापसी, ऋषभ पंत को वनडे टीम में जगह नहीं

महेंद्र सिंह को टी-20 से ड्रॉप करना कितना ज्यादा चर्चाओं में रहा था. कहीं चर्चा थी कि आराम दिया गया है, तो कहीं लिखा गया कि ड्रॉप किया गया है. बहरहाल, टी-20 में अब धोनी की वापसी हो गई है

IND vs AUS: धोनी की टी20 टीम में वापसी, ऋषभ पंत को वनडे टीम में जगह नहीं
धोनी की वापसी उनके चहाने वालों के लिए खुशखबरी है
  • टेस्ट सीरीज के बाद ऑस्ट्रेलिया में तीन वनडे
  • न्यूजीलैंड दौरे में पांच वनडे व तीन टी-20 मुकाबले
  • किसी नए चेहरे को नहीं मिल सकी टीम में जगह
मुंबई:

राष्ट्रीय चयन समिति ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले जाने वाली वनडे सीरीज के लिए टीम का ऐलान कर दिया गया है, तो न्यूजीलैंड दौरे के लिए भी वनडे (India's ODI Team ) और टी-20 टीम का ऐलान कर दिया गया है. पिछले दिनों टी20 टीम से बाहर होने के बाद मीडिया में बड़ा मुद्दा बन गए महेंद्र सिंह धोनी  (Mahendra Singh Dhoni) की टी-20 टीम (India's T20I Team) में वापसी हुई है. लेकिन चौंकाने वाली बात यह है कि टेस्ट सीरीज के बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले जाने वाले तीन वनडे और इसके बाद न्यूजीलैंड की धरती पर विश्व कप के लिहाज से महत्वूपर्ण पांच वनडे मैचों के लिए घोषित टीम युवा विकेटकीपर ऋषभ पंत (Rishabh Pant) को जगह नहीं दी गई है.

आप जानते ही हैं कि भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह को टी-20 से ड्रॉप करना कितना ज्यादा चर्चाओं में रहा था. कहीं चर्चा थी कि आराम दिया गया है, तो कहीं लिखा गया कि ड्रॉप किया गया है. बहरहाल, टी-20 में अब धोनी की वापसी हो गई है. वहीं ऑस्ट्रेलिया व न्यूजीलैंड दौरे के लिए काफी हद तक इकलौते विकेटकीपर के रूप में धोनी का चयन यह बताने के लिए काफी है कि टीम इंडिया की प्लानिंग में धोनी कितने ज्यादा अहम हैं. 

T20 टीम (न्यूजीलैंड दौरे के लिए): विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा (उप-कप्तान), केएल राहुल, शिखर धवन, ऋषभ पंत, दिनेश कार्तिक, केदार जाधव, एमएस धोनी (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, क्रुणाल पंड्या, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह और खलील अहमद

वनडे टीम (ऑस्ट्रेलिया व न्यूजीलैंड दौरे के लिए): विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा (उप-कप्तान), केएल राहुल, शिखर धवन, अंबाती रायुडु, दिनेश कार्तिक,  केदार जाधव, महेंद्र सिंह धोनी, हार्दिक पंड्या, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, रवींद्र जडेजा, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह, खलील अहमद और मोहम्मद शमी

VIDEO: ऑस्ट्रेलिया रवाना होने से पहले भारतीय कप्तान विराट कोहली

बता दें कि ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज के बाद भारतीय टीम तीन वनडे मैच खेलेगी, तो न्यूजीलैंड में टीम इंडिया पांच वनडे और तीन टी-20 मैच खेलेगी. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
BCCI, Mahendra Singh Dhoni, Rishabh Pant, Team India
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com