विज्ञापन
This Article is From Jan 16, 2021

Ind vs Aus 4th Test: रिकी पोंटिंग को भी नहीं भाया रोहित का शॉट, बोले कि ऐसे नहीं चलेगा

Aus vs Ind 4th Test: प्रेस कॉनफ्रेंस में रोहित ने शॉट की आलोचना पर कहा कि वह इसकी परवाह नहीं करते. ऑस्ट्रेलिया पर दबाव बनाना जरूरी था और मैंने  वही शॉट खेलना, जैसी जरूरत थी. टीम  मुझसे दिए रोल को भूमिका निभाने की उम्मीद करती है और जितना संभव हो सकते हैं, मैं ऐसा करूंगा. मैनेजमेंट को मुझमें भरोसा है. 

Ind vs Aus 4th Test: रिकी पोंटिंग को भी नहीं भाया रोहित का शॉट, बोले कि ऐसे नहीं चलेगा
Aus vs Ind: Rohit Sharma के शॉट की चौतरफा आलोचना हो रही है
ब्रिस्बेन:

ब्रिस्बेन टेस्ट के दूसरे दिन भारत की दूसरी पारी में रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के गैरजिम्मेदारना शॉट की आलोचना करने वालों में अब कंगारू पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग (Ricky Ponting) का नाम भी शामिल हो गया है. पोंटिंग ने कहा कि अगर रोहित को टेस्ट क्रिकेट में लगातार बेहतर प्रदर्शन करना है, तो उन्हें इस तरह तोहफे में विकेट देने से बचना होगा. दूसरे दिन रोहित शर्मा का शॉट पोंटिंग ही नहीं, बल्कि सुनील गावस्कर और संजय मांजरेकर सहित कई दिग्गजों के निशाने पर आ गया. और मांजरेकर ने तो उनके शॉट को अक्षम्य तक करार दिया. वास्तव में रोहित बहुत ही शानदार लय में दिखायी पड़ रहे थे. रोहित ने 74 गेंदों में 6 चौकों से 44 रन बनाकर मुश्किल समय पार कर लिया था, लेकिन जब सब उम्मीद कर रहे थे कि वह इसे बड़ी पारी में तब्दील करेंगे, तो वह एक गैरजरूरी स्ट्रोक खेलकर आउट हो गए. 

यह भी पढ़ें:  केरल के ओपनर अजहरुद्दीन ने किया भारतीय पूर्व कप्तान अजहर के साथ "खास रिश्ते" का खुलासा

पोंटिग ने कमेंट्री के दौरान कहा कि अगर यह रोहित की शैली भी है, तो भी उन्हें इसमें बदलाव करना होगा. आप इस तरह बेहतर शुरुआत करने के बाद इस तरह विकेट नहीं गंवा सकते. पूर्व कप्तान ने कहा कि यह कहना बहुत ही आसान है कि रोहित इसी तरह से खेलते हैं, लेकिन आपको बेहतर होने की जरूरत है. और वास्तव में अगर आप टेस्ट क्रिकेट में बेहतर और स्थायित्व भरा प्रदर्शन करना चाहते हैं, तो आप इस तरह विकेट नहीं फेंक सकते, जो कि विदेशी धरत पर एक बेहतरीन पारी हो सकती थी. 

यह भी पढ़ें:  यह गुणा-भाग इस आईपीएल में रहेगा आकर्षण, "इतना ही" बजट है खरीद के लिए टीमों के पास

पोंटिंग ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया ने रोहित को आउट करने के लिए जाल फैलाया था और रोहित इसमें फंस गए. रोहित ने अच्छे 44 रन बनाए. वह सहज दिखायी पड़ रहे थे और गेंद बल्ले के बीच में आ रही थी और उन्होंने अच्छे ड्राइव शॉट खेलना शुरू कर दिया था.  पोंटिंग ने कहा कि रोहित को आउट करने के लिए जाल बुना गया. मिडऑन के फील्डर को पीछे लिया गया. साथ ही, डीप फॉरवर्ड स्कवॉयर लेग भी तैनात किया गया, लेकिन यह समझ से परे रहा कि उनके दिमाग में क्या चल रहा था.  बहरहाल, प्रेस कॉनफ्रेंस में रोहित ने शॉट की आलोचना पर कहा कि वह इसकी परवाह नहीं करते. ऑस्ट्रेलिया पर दबाव बनाना जरूरी था और मैंने  वही शॉट खेलना, जैसी जरूरत थी. टीम  मुझसे दिए रोल को भूमिका निभाने की उम्मीद करती है और जितना संभव हो सकते हैं, मैं ऐसा करूंगा. मैनेजमेंट को मुझमें भरोसा है. 

VIDEO: कुछ दिन पहले विराट ने करियर को लेकर बड़ी बात कही थी. 


 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rohit Gurunath Sharma, Board Of Control For Cricket In India, Australia Vs India 01/15/2021 Auin01152021195485, Australia Vs India 2020-21, India Vs Australia 2019/20, Ricky Ponting, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com