विज्ञापन
This Article is From Jan 18, 2020

Ind vs Aus 2nd ODI: कुछ ऐसी प्रतिक्रिया रही केएल राहुल की द्रविड़ के साथ तुलना पर

Ind vs Aus 2nd ODI: आमतौर पर पारी की शुरुआत करने वाले राहुल ने शुक्रवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे वनडे में पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए 52 गेंदों पर 80 रनों की शानदार पारी खेली.

Ind vs Aus 2nd ODI: कुछ ऐसी प्रतिक्रिया रही केएल राहुल की द्रविड़ के साथ तुलना पर
केएल राहुल की फाइल फोटो
राजकोट:

टीम की जरूरत के हिसाब से विभिन्न भूमिकाओं में खरा उतरने की सीख ले रहे केएल राहुल (KL Rahul) की दिग्गज राहुल द्रविड़ से तुलना की जाने लगी है और इस युवा बल्लेबाज ने कहा कि यह एक सम्मान है, राहुल द्रविड़ की तरह केएल राहुल (KL Rahul) भी मध्यक्रम में खेल रहे हैं और साथ में विकेटकीपिंग भी कर रहे हैं. राहुल सलामी बल्लेबाज हैं, लेकिन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वह मध्यक्रम में खेल रहे हैं. 

यह भी पढ़ें:  ...तो हार्दिक पंड्या की जगह मिलेगी इस खिलाड़ी को, न्यूजीलैंड दौरे के लिए टीम का ऐलान रविवार को

आमतौर पर पारी की शुरुआत करने वाले राहुल ने शुक्रवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे वनडे में पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए 52 गेंदों पर 80 रनों की शानदार पारी खेली. उनकी इस पारी के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला. राहुल ने मैच के बाद कहा, "मैं नहीं कहता हूं कि मुझे पारी की शुरुआत करने के लिए ही भेजा जाए. प्रत्येक दिन मुझे अलग-अलग तरह की भूमिकाएं या जिम्मेदारियां सौंपी जाती हैं और अब मैं इसका आनंद ले रहा हूं,

यह भी पढ़ें:  भारत ने कंगारुओं को दूसरे वनडे में दी बड़े अंतर से मात

राजकोट में दूसरे वनडे में उन्होंने पांचवें नंबर पर उतरकर 80 रन बनाये और ऋषभ पंत की अनुपस्थिति में विकेटकीपिंग भी की. द्रविड़ से तुलना के बारे में राहुल ने कहा, ‘उनके जैसे बल्लेबाज के साथ तुलना सम्मान है. बहुत पहले से ऐसी तुलना की जाती रही है. वह राहुल द्रविड़ हैं और मैं राहुल इसलिए इस तरह की तुलना होती रही और वह उन लोगों में शामिल हैं जिनके साथ मैंने क्रिकेट और बल्लेबाजी पर काफी बात की है और वह भी उसी राज्य (कर्नाटक) के रहने वाले हैं.' 

VIDEO: पिंक बॉल बनने की पूरी कहानी, स्पेशल स्टोरी. 

द्रविड़ ने दक्षिण अफ्रीका में 2003 में खेले विश्व कप में विकेटकीपर की भूमिका निभायी थी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kannaur Lokesh Rahul, India Vs Australia 01/17/2020 Inau01172020190941, India Vs Australia 2019/20, Saurashtra Cricket Association Stadium Rajkot, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com