- सेमीफाइनल मुकाबले में यश धुल ने जड़ा शतक
- ड्रेसिंग रूम में बैठा पूरा भारतीय खेमा झुमा
- वीवीएस लक्ष्मण भी नजर आए गदगद
भारतीय अंडर-19 क्रिकेट टीम (India National Under‑19 Cricket Team) के 19 वर्षीय कप्तान यश धुल (Yash Dhull) बीते कल ऑस्ट्रेलियाई अंडर-19 टीम (Australia National Under‑19 Cricket Team) के खिलाफ सेमी फाइनल मुकाबले में जबरदस्त लय में नजर आए. उन्होंने कंगारू टीम के खिलाफ अहम मुकाबले में शुरूआती पतन के बाद मध्यक्रम में सूझबूझ के साथ बल्लेबाजी करते हुए अबतक की सर्वश्रेष्ठ पारी खेली. इससे पहले उन्होंने अफ्रीकी टीम के खिलाफ 82 रन की बेहतरीन अर्धशतकीय पारी खेली थी. हालांकि वह इस मुकाबले में शतक जड़ने में नाकामयाब रहे थे. इसके पश्चात् वह कोरोना महामारी के चपेट में आ गए. कोरोना से उबरने के पश्चात् उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ मुकाबले से मैदान में वापसी की, हालांकि उन्हें इस मुकाबले में कुछ खास करिश्मा दिखाने का अवसर प्राप्त नहीं हुआ.
मुकाबले से पहले उनके कोच ने उन्हें बड़े मैच का खिलाड़ी बताया था. इस दौरान उन्होंने कोहली का उदहारण देते हुए कहा था कि धुल भी उनकी तरह प्रेशर वाले मुकाबले में निखरकर सामने आते हैं. भारतीय कप्तान ने अपने कोच के इस बयान को सही भी साबित कर दिया है. धुल ने बीते कल दोनों सलामी बल्लेबाज अंगक्रिश रघुवंशी (Angkrish Raghuvanshi) और हरनूर सिंह (Harnoor Singh) के जल्द पवेलियन लौटने के बाद नाजुक स्थिति को संभालते हुए ना सिर्फ पारी को संवारा बल्कि उन्होंने इस टूर्नामेंट का अपना पहला शतक भी पूरा किया.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
यश धुल ने एंटिगुआ स्थित कूलीज क्रिकेट ग्राउंड (Coolidge Cricket Ground) में उम्दा बल्लेबाजी करते हुए 110 गेंद में 110 रनों की बेहतरीन शतकीय पारी खेली. इस दौरान भारतीय बल्लेबाज ने 10 चौके और एक बेहतरीन छक्का भी लगाया.
धुल के सेंचुरी जड़ते ही ड्रेसिंग रूम में बैठा पूरा भारतीय खेमा खुशी से झूम उठा. इस दौरान एनसीए प्रमुख वीवीएस लक्ष्मण (VVS Laxman) भी उनकी इस बेहतरीन पारी से काफी प्रभावित नजर आए. इस दौरान की एक वीडियो आईसीसी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है. इस वीडियो में लक्ष्मण धुल के सेंचुरी जड़ने के बाद ताली बजाते हुए नजर आ रहे हैं.
इस बार IPL की नीलामी में एक मंत्री भी बिकाऊ...
.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं