पाकिस्तान में करीब 29 साल बाद आईसीसी इवेंट की वापसी हो रही है, ऐसे में मोहम्मद रिजवान एंड कंपनी इस मौके को पूरी तरह से भुनाने की कोशिश करेंगी कि वह अपने खिताब को डिफेंड करें. पाकिस्तान ने 2017 में यह खिताब जीता था. पाकिस्तान को घरेलू परिस्थितियों का लाभ तो मिलेगा, लेकिन उसके ऊपर दर्शकों की उम्मीदों पर खरा उतरने का दवाब भी होगा.
पाकिस्तान ने आईसीसी टूर्नामेंट की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड के खिलाफ ट्राई सीरीज खेली थी, लेकिन उसे फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था. आज जब कराची के नेशनल स्टेडियम में दोनों टीमें आमने-सामने होंगी तब पाकिस्तान की कोशिश होगी कि वह जीत के साथ अपने टूर्नामेंट का आगाज करें.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
दूसरी तरफ न्यूजीलैंड है, जो मिचेल सेंटनर की अगुवाई में अपनी किस्मत बदलने की कोशिश करेगी. भारत, बांग्लादेश और मेजबान पाकिस्तान के साथ ग्रुप ए में शामिल न्यूजीलैंड की टीम 2000 के बाद अपना दूसरा चैंपियंस ट्रॉफी खिताब जीतने की कोशिश करेगी. हालांकि, हाल के आईसीसी टूर्नामेंटों में टीम ने खिताब की जंग में खुद को एक मजबूत टीम के रूप में स्थापित किया है.
कैसे हैं दोनों के आंकड़े
पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के वनडे मुकाबले की बात करें तो अब तक दोनों कुल 118 बार भिड़े हैं. इसमें पाकिस्तान का पलड़ा भारी रहा है. पाक टीम ने 61 बार जीत हासिल की तो न्यूजीलैंड 53 मैचों में अपना परचम लहराने में कामयाब रही. वहीं चार मैच बेनतीजा रहे. वहीं, अगर चैंपियंस ट्रॉफी की बात करें तो यहां पाकिस्तान के मुकाबले न्यूजीलैंड बीस साबित हुआ है. दोनों तीन बार यानी 2000, 2006 और 2009 में भिड़े और तीनों ही मुकाबले न्यूजीलैंड ने अपने नाम किए.
पिच से क्या होगी उम्मीद
कराची के नेशनल क्रिकेट स्टेडियम की पिच अपने हाई स्कोरिंग मुकाबले के लिए जानी जाती है. इस मैदान पर पहली पारी का औसत 289 है. जनवरी 2023 के बाद से, कुल 19 वेन्यू हैं जिन पर कम से कम 6 वनडे मैचों का आयोजन हुआ है, यह मैदान दूसरा सबसे बड़ा स्कोरिंग स्थल है. हालांकि, टॉस का अधिक असर नहीं पड़ेगा. इस मैदान पर खेले गए पिछले आठ मैचों में, पहले बल्लेबाजी करने वाली और पहले गेंदबाजी करने वाली टीमों ने चार-चार बार जीत हासिल की है.
कितने बजे शुरू होगा मुकाबला
न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच यह मुकाबला कराची के नेशनल क्रिकेट स्टेडियम में दोपहर 2:30 बजे से शुरू होगा.
ऐसी हो सकती है दोनों की प्लेइंग इलेवन
पाकिस्तान संभावित प्लेइंग इलेवन: फखर जमां, बाबर आजम, कामरान गुलाम/सऊद शकील, मोहम्मद रिजवान, सलमान आगा, तैय्यब ताहिर, खुशदिल शाह, शाहीन अफरीदी, नसीम शाह, अबरार अहमद, हारिस रऊफ.
न्यूजीलैंड संभावित प्लेइंग इलेवन: विल यंग/रचिन रवींद्र, डेवोन कॉनवे, केन विलियमसन, डेरिल मिशेल, टॉम लैथम, ग्लेन फिलिप्स, माइकल ब्रेसवेल, मिशेल सेंटनर, मैट हेनरी, नाथन स्मिथ/जैकब डफी, विल ओ'रूर्के.
यह भी पढ़ें: Champions Trophy: विराट कोहली या बाबर आजम, चैंपियंस ट्रॉफी में किसके आंकड़े हैं दमदार? कौन कितना आगे
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं