विज्ञापन

'मुझे टिकट नहीं मिला क्योंकि मैंने इतना पैसा देने से मना कर दिया', मनोज तिवारी का टीएमसी पर बड़ा आरोप

Manoj Tiwary's allegation on TMC: भारत के लिए खेल चुके मनोज तिवारी टीएमसी सरकार में खेल मंत्री रहे हैं, लेकिन खत्म हुए चुनाव में तिवारी को पार्टी ने टिकट नहीं दिया था

'मुझे टिकट नहीं मिला क्योंकि मैंने इतना पैसा देने से मना कर दिया',  मनोज तिवारी का टीएमसी पर बड़ा आरोप
Manoj Tiwary's allegation on TMC: पूर्व बल्लेबाज और विधायक मनोज तिवारी

Manoj Tiwary makes big allegation: भारत के पूर्व बल्लेबाज और ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस से  पूर्व विधायक मनोज तिवारी ने पार्टी पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि उनके लिए टीएमसी का अध्याय खत् हो गया है. तिवारी ने आरोप लगाया कि उन्हें उन्हें हावड़ा की शिवपुरी सीट से टिकट देने से मना कर दिया क्योंकि उन्होंने 5 करोड़ रुपये देने से इनकार कर दिया था. 40 वर्षीय पूर्व भारतीय बल्लेबाज बंगाल क्रिकेट के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं. वह ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली सरकार में खेल राज्य मंत्री थे.  तिवारी ने कहा, 'देखिए मैं इस हार से बिल्कुल भी हैरान नहीं हूं. जब पूरी पार्टी भ्रष्टाचार में लिप्त हो और किसी भी क्षेत्र में कोई विकास न हो, तो ऐसा होना ही था.'

उन्होंने आगे कहा, 'केवल वे लोग ही टिकट खरीद सकते थे जो भारी रकम चुका सकते थे. इस बार कम से कम 70-72 उम्मीदवारों ने टिकट पाने के लिए लगभग 5 करोड़ रुपये दिए. मुझसे भी मांगे गए थे, लेकिन मैंने मना कर दिया. बस यह जांच लें कि पैसे देने वालों में से कितने लोग जीत पाए हैं.'तिवारी ने आरोप लगाया कि TMC में आंतरिक लोकतंत्र की कमी है.'

'विकास कार्यों के लिए अपनी जेब से भुगतान किया'

उन्होंने कहा, 'मुझे खेल राज्य मंत्री (MoS) का पद एक लॉलीपॉप की तरह दिया गया था, जिसका कोई मतलब नहीं था. जब भी मैं किसी समस्या की ओर दीदी (ममता) का ध्यान खींचना चाहता था, तो वह हमें बीच में ही रोक देती थीं.' उन्होंने यह भी दावा किया कि उनके क्षेत्र के विकास कार्यों के लिए उन्होंने अपने विधायक कोष के अलावा निजी धन का भी उपयोग किया क्योंकि नगरपालिका प्रशासन सहयोग नहीं कर रहा था.

कोचिंग में नई पारी

BCCI लेवल 2 की कोचिंग परीक्षा पास करने वाले तिवारी अब बंगाल रणजी टीम के मुख्य कोच बनना चाहते हैं. उन्होंने कहा, 'CAB ने मुख्य कोच पद के लिए आवेदन मांगे हैं. मैंने अपनी परीक्षा विशिष्टता के साथ पास की है और भविष्य में गंभीरता से कोचिंग करना चाहता हूं.'
 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com