विज्ञापन

अब Google और सरकार मिलकर बदलेंगे आपकी किस्मत! 15,000 युवाओं को मिलेगी फ्री AI ट्रेनिंग, जल्द करें अप्लाई

यह सिर्फ किताबी पढ़ाई नहीं होगी. छात्रों को AI-ड्रिवन टूल्स, क्रिएटिव ऑटोमेशन और डेटा-आधारित स्टोरीटेलिंग सिखाई जाएगी. सबसे अच्छी बात यह है कि इसमें हाथ से काम करने यानी 'हैंड्स-ऑन लर्निंग' पर जोर दिया जाएगा. चुने गए उम्मीदवारों को इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स से मेंटरशिप और अत्याधुनिक सॉफ्टवेयर इस्तेमाल करने का मौका मिलेगा.

अब Google और सरकार मिलकर बदलेंगे आपकी किस्मत! 15,000 युवाओं को मिलेगी फ्री AI ट्रेनिंग, जल्द करें अप्लाई
सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय (MIB) ने इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ क्रिएटिव टेक्नोलॉजीज (IICT) के साथ मिलकर एक जबरदस्त पहल की है.

AI Scholorship : आज के दौर में अगर आप टीवी, फिल्में या सोशल मीडिया देखते हैं, तो आपने महसूस किया होगा कि विजुअल्स पहले से कहीं ज्यादा प्रभावशाली हो गए हैं. इसका सबसे बड़ा कारण है AI यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की. इसकी उपयोगिता को देखते हुए भारत सरकार ने देश के युवाओं को भविष्य की इस तकनीक से लैस करने के लिए बड़ा कदम उठाया है. मीडिया, गेमिंग, एनिमेशन और एंटरटेनमेंट सेक्टर में करियर बनाने के इच्छुक युवाओं के लिए 15,000 स्कॉलरशिप की घोषणा की गई है. बता दें सरकार के इस मिशन को गूगल और यूट्यूब जैसी दिग्गज कंपनियों का भी साथ मिला है. आइए जानते हैं सरकार द्वारा चलाए जा रहे यह मिशन क्यों खास है, इससे छात्र क्या सीखेंगे और इस स्कॉलरशिप के लिए अप्लाई कैसे करें. 

यह भी पढ़ें- Study Abroad : JEE और NEET नहीं कर पाए क्रैक? ये 5 देश दे रहे हैं बिना किसी परीक्षा के डायरेक्ट एडमिशन!

क्यों खास है यह प्रोग्राम?

अक्सर नए स्किल्स सीखने के लिए भारी-भरकम फीस देनी पड़ती है, लेकिन सरकार की इस पहल का मकसद स्किल गैप को भरना है. इस प्रोग्राम में उन क्षेत्रों पर फोकस किया जाएगा जिनकी मांग ग्लोबल मार्केट में सबसे ज्यादा है:

  • फिल्मों और विज्ञापनों को जादुई बनाने वाली तकनीक एनिमेशन और VFX

  • ई-स्पोर्ट्स और गेम डिजाइनिंग के उभरते क्षेत्र.
  • सोशल मीडिया और यूट्यूब के लिए स्मार्ट कंटेंट बनाना डिजिटल कंटेंट क्रिएशन
क्या सीखेंगे छात्र?

यह सिर्फ किताबी पढ़ाई नहीं होगी. छात्रों को AI-ड्रिवन टूल्स, क्रिएटिव ऑटोमेशन और डेटा-आधारित स्टोरीटेलिंग सिखाई जाएगी. सबसे अच्छी बात यह है कि इसमें हाथ से काम करने यानी 'हैंड्स-ऑन लर्निंग' पर जोर दिया जाएगा. चुने गए उम्मीदवारों को इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स से मेंटरशिप और अत्याधुनिक सॉफ्टवेयर इस्तेमाल करने का मौका मिलेगा.

रोजगार के बढ़ेंगे मौके

जैसे-जैसे इंडस्ट्री बदल रही है, वैसे-वैसे काम करने के तरीके भी बदल रहे हैं. सरकार का लक्ष्य एक ऐसी वर्कफोर्स तैयार करना है जो सीधे इंडस्ट्री में जाकर बड़े प्रोजेक्ट्स संभाल सके. अगर आप भी क्रिएटिविटी के साथ तकनीक का तालमेल बिठाना चाहते हैं, तो यह आपके लिए सुनहरा मौका है.

अप्लाई कैसे करें?

इस स्कॉलरशिप से जुड़ी फुल डिटेल और आवेदन प्रक्रिया जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी. इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय और IICT की वेबसाइट पर नजर बनाए रखें.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com