विज्ञापन

IPL में जीतने के लिए कितने रन हैं सेफ, 200 बनना अब आम बात- क्या मुंबई का खेल हो गया खत्म?

जारी सीजन में मुंबई ने 8 में से 3 बार 200 प्लस का स्कोर किया है, लेकिन फिर भी पांच बार की चैंपियन मुंबई को अबतक 6 में से 2 बार 200 प्लस का स्कोर होने के बावजूद शिकस्त का सामना करना पड़ा है.

IPL में जीतने के लिए कितने रन हैं सेफ, 200 बनना अब आम बात- क्या मुंबई का खेल हो गया खत्म?
RCB vs PBKS

मुंबई की टीम हैदराबाद के ख़िलाफ़ पिछले मैच में अपने ही मैदान पर 243 रन बनाकर भी हार गई. दरअसल इस सीज़न मुंबई ने 8 में से 3 बार 200 प्लस का स्कोर किया. लेकिन फिर भी पांच बार की चैंपियन मुंबई को अबतक हुई 6 में से 2 बार 200 प्लस के स्कोर के बावजूद पहले या बाद में बैटिंग करते हुए शिकस्त का सामना करना पड़ा. दरअसल इस बार सभी टीमें तेज़ रफ़्तार से 200 प्लस का स्कोर बना रही हैं. IPL 2026 के अबतक हुए 41 मैचों में सभी टीमों ने कुल 35 बार 200 का स्कोर किये. 200 प्लस का स्कोर करना आईपीएल में आम बात हो गई है. लेकिन 200 बनाने के बावजूद इस बात जीत की कोई गारंटी नहीं कही जा सकती. 

जब वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल की ताबड़तोड़ पारियों के सहारे राजस्थान ने पंजाब के 222 के लक्ष्य का पीछा 4 गेंद रहते तय कर दिया तब पूर्व क्रिकेटर और कॉमेन्टेटर सुनील गावस्कर ने STAR SPORTS पर कहा, “इस टूर्नामेंट में टीमें कई बार 200 प्लस के टारगेट का पीछा कर ले रही हैं. अब 220 के लक्ष्य का भी टीमें कुछ गेंद रहते ही हासिल कर ले रही हैं.” यानी आईपीएल में 200 का स्कोर अब एक ‘न्यू नॉर्मल' बन चुका है. 

कौन सी टीम है 200 प्लस की बेस्ट चेज़ मास्टर?

वैसे तो IPL की सभी 10 टीमें अब 200 प्लस बनाने का माद्दा रखती हैं. लेकिन ख़ासकर जो टीमें पावरप्ले में तेज़ रफ़्तार से टीम बना रही हैं उनके लिए 200 का स्कोर बनाना भी मुश्किल साबित नहीं हो रहा. यानी जिन टीमों के ओपनर्स शानदार हैं- जैसे राजस्थान, हैदाराबाद, पंजाब और बैंगलोर- इन टीमों ने एक से ज़्यादा बार 200 से बड़ा स्कोर खड़ा किया है. 

यही नहीं चेज़ मास्टर विराट कोहली- फिल साल्ट/ जैकब बेथेल, वैभव सूर्यवंशी-यशस्वी जायसवाल, प्रियांश आर्या-प्रभसिमरन सिंह और अभिषेक शर्मा-ट्रैलिस हेड जैसी सुपरहिट जोड़ियों ने ने अपनी टीमों को 200 से बड़े लक्ष्य का पीछा करने में भी अहम रोल अदा किये हैं.

IPL 2026 में 200 प्लस का स्कोर

28 अप्रैल तक हुए 41वें मैच तक
रैंक- टीमें-     कितनी बार 200+     कितनी बार 200+के टारगेट का पीछा 
1.    हैदराबाद -    7            3
2.    बैंगलोर-        5             2
3.    पंजाब-        5            3
4.    राजस्थान-    4            2
5.    चेन्नई-        4 
6.    गुजरात-        3
7.    मुंबई-        3 
8.    दिल्ली-        2
9.    कोलकाता-    1
10.    लखनऊ-        1 

NDTV पर बॉन्ड का गेंदबाज़ों के लिए नुस्ख़ा

NDTV से EXCLUISVE बात करते हुए पूर्व किवी गेंदबाज़ राजस्थान रॉयल्स के पेस बॉलिंग कोच कहते हैं, “मुझे लगता है कि गेंदबाज़ों ने ठीक से अबतक लय नहीं पकड़ी है. शायद गेंदाज़ों को अपने एंगल को ज़्यादा बदलने की ज़रूरत होगी- ओवर और राउंड विकेट जाकर रन-अप बदलना होगा और तरीके बदलने होंगे. ऑफ़ द फ़ील्ड तैयारी और प्लान में भी शायद सुधार करने की ज़रूरत है.

बॉन्ड ये भी कहते हैं, “गेंदबाज़ों को मेरा सीधा संदेश है- आपको बेहतर होना होगा. बैटिंग अलग लेवल पर पहुंच गई है. लेकिन आर्चर, बुमराह और हेज़लवुड जैसे गेंदबाज़ शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं.”

200 का स्कोर भी नहीं लगता है बड़ा टारगेट! 

इसमें कोई शतक नहीं कि 2008 से लेकर अबतक टीमें के टोटल स्कोर के ट्रेंड में बदलाव आये हैं. एक रिपोर्ट के मुताबिक वैसे तो आईपीएल का औसत इनिंग्स स्कोर 157 है. लेकिन ख़ासकर पिछले तीन-चार सीज़न में इन स्कोर्स में धमाकेदार बदलाव देखने को मिले हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 2008 से 2016 के बीच औसत स्कोर 150-160 के आसपास रहा, जब पिचें धीमी होती थीं और गेंदबाज़ों के लिए भी दमखम दिखाने के मौक़े होते थे. 

2017 से 2022 के बीच पिचें सपाट हो गईं और पावर हिटिंग बढ़ी तो ये औसत 160-170 तक पहुंच गया. 

लेकिन 2023 से 2026 के बीच Impact Player के नियम, छोटे ग्राउंड और बैटिंग-फ्रेंडली पिचों की वजह से टीमों की सोच भी बदल गई और औसत इनिंग्स स्कोर 180+ पहुंच गया. इस बार कई टीमों के शानदार प्लेयर्स पावरप्ले के 6 ओवरों का धमाकेदार इस्तेमाल कर रहे हैं. ऐसे में मुमकिन है कि ये टीमें पिछली बार से भी ज़्यादा बार 200+ का स्कोर बनाती दिखें. 

IPL में कितनी बार टीमों ने बनाये 200 से ज़्यादा स्कोर 

2008 – 11 बार 200 प्लस स्कोर बने
2009 – 1 बार 200 प्लस स्कोर बने
2010 - 9
2011- 5
2012 - 5
2013 -4
2014- 9
2015- 7
2016- 6
2017- 10
2018- 15
2019- 11
2020- 13
2021- 9
2022- 18
2023- 37
2024- 41
2025- 52
2026- 35* (41 मैचों में 29 अप्रैल, 2026 तक)

यह भी पढ़ें- रोहित, विराट, गंभीर, श्रेयस अय्यर नहीं तो कौन है IPL का ऑल टाइम बेस्ट कैप्टन? क्रिस गेल के बयान से मची खलबली

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com