IPL 2022: उमरान मलिक (Umran Malik) ने आईपीएल 2022 में अपनी गेंदबाजी से धमाल मचा रखा है. मलिक ने अबतक 9 मैच में 15 विकेट चटका लिए हैं. उमरान इस सीजन में सबसे तेज गेंद फेंकने वाले गेंदबाज भी हैं. 1 मई को सीएसके के खिलाफ मैच में उमरान ने 154 kmph की रफ्तार के साथ गेंद फेंकी जिसने पूरे क्रिकेट वर्ल्ड को हिलाकर रख दिया है. इतना ही नहीं अमूल ने उमरान को आईपीएल में सबसे तेज गेंद फेंकने के लिए अपनी ही अंदाज में बधाई दी है. अमूल ने कू ऐप पर उमरान के साथ तस्वीर शेयर की है और इसे 'अमूल मलिक इट क्लीन' नाम दिया है. डेयरी कंपनी अमूल के इस अंदाज को देखकर क्रिकेट फैन्स भी खासा गदगद हैं.
IPL 2022: यह खिलाड़ी तुरंत से पहले भारतीय टीम में शामिल हो, दिलीप वेंगसरकर ने कहा
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
बता दें कि जम्मू कश्मीर से ताल्लुक रखने वाले मलिक को हैदराबाद ने पिछले सीजन में नेट गेंदबाज के तौर पर टीम में शामिल किया था. लेकिन नेट पर मलिक ने अपनी गेंदबाजी से क्रिकेट के दिग्गजों को हैरान कर दिया था. उमरान के टैलेंट को देखने के बाद उस समय टीम के मेंटॉर और कोच टॉम मुडी ने उमरान को बतौर गेंदबाज नेटराजन के रिप्लेसमेंट के तौर पर टीम में शामिल कर लिया.
KKR के खिलाफ बटलर सस्ते में हुए आउट तो सोशल मीडिया पर हुई Memes की बरसात, बने ऐसे Jokes
हालांकि पिछले सीजन में उमरान को केवल 3 मैच ही खेलने का मौका मिला था और वो केवल 2 विकेट ही ले पाए थे. लेकिन जारी सीजन में उमरान ने अपनी तेज गेंदों से विरोधी बल्लेबाजों को खूब परेशान किया है. खासकर उनकी खतरनाक बाउंसर बल्लेबाजों को चौंकाने में सफल रही थी.
धोनी की कप्तानी में CSK कैसे पहुंच सकती है अभी भी प्लेऑफ में, जानिए पूरा समीकरण
इतना ही नहीं गावस्कर ने उमरान की गेंद को खेलने के लिए बल्लेबाजों को सलाह भी दी है और कहा है कि उनकी गेंद के खिलाफ बल्लेबाज अपने स्टंप को पूरी तरह से छेक कर रखे जिससे गेंदबाज को स्टंप नजर ना आए.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं