विज्ञापन
This Article is From Oct 12, 2018

IND vs WI 2nd Test: राजीव गांधी स्‍टेडियम के अंदर मंदिर बनते ही बदल गई टीम इंडिया की तकदीर!

IND vs WI 2nd Test: राजीव गांधी स्‍टेडियम के अंदर मंदिर बनते ही बदल गई टीम इंडिया की तकदीर!
भारत और इंडीज के बीच दूसरा टेस्‍ट हैदराबाद के राजीव गांधी स्‍टेडियम में खेला जा रहा है
  • राजीव गांधी स्‍टेडियम में घुसते ही नजर आता है मंदिर
  • वर्ष 2011 में किया गया था इस मंदिर का निर्माण
  • पुजारी का दावा, मंदिर बनने के बाद भारत यहां कभी नहीं हारा
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
हैदराबाद:

जीवन के किसी भी क्षेत्र में जब किसी तरह की परेशानी आती है तो सब कुछ सही करने के लिये भगवान की शरण में जाना आम बात है. क्रिकेट का खेल भी इससे अछूता नहीं है. इसके बावजूद, एक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के अंदर मंदिर होना थोड़ा अजीब लगता है. उप्पल के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में घुसते ही आपको ऐसा मंदिर दिखेगा. इस स्टेडियम में अभी भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा टेस्ट मैच चल रहा है. आम दिनों में भले ही किसी का ध्यान इस तरफ नहीं जाए लेकिन मैच के दिनों में यह मंदिर हर किसी का ध्‍यान आकर्षित करता है.

IND vs WI: सुरक्षा पर सवाल, फैन ने विराट कोहली के साथ सेल्‍फी लेने के लिए सुरक्षा घेरा तोड़ा

इस मंदिर के पीछे की कहानी के बारे पूछे जाने पर पुजारी हनुमंत शर्मा ने कहा, ‘इसका निर्माण 2011 में किया गया क्योंकि भारतीय टीम और आईपीएल की तत्कालीन स्थानीय फ्रेंचाइजी डेक्कन चार्जर्स इस मैदान पर मैच नहीं जीत रहे थे.’उन्होंने कहा, ‘यह घरेलू टीमों के लिये अशुभ मैदान साबित हो रहा था. तब पाया गया यहां वास्तुदोष है. भगवान गणेश वास्तुशास्त्र के देवता है. आप 2011 के बाद का रिकॉर्ड देख लो, भारतीय टीम यहां कभी नहीं हारी. ’

वीडियो: विराट कोहली को मैडम तुसाद म्‍यूजियम में मिली जगह

आंकड़ों के अनुसार भारत ने इस मैदान पर अपना पहला अंतरराष्ट्रीय मैच 2005 में खेला था. दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ इस वनडे मैच में भारत पांच विकेट से हार गया था. इसके बाद भारतीय टीम 2007 और 2009 में ऑस्ट्रेलिया से भी पराजित हो गयी थी. भारत ने 14 अक्टूबर 2011 को यहां इंग्लैंड को हराया और श्रीलंका को भी छह विकेट से पराजित किया. इसी तरह से 2010 में न्यूजीलैंड के खिलाफ इस मैदान पर खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रा रहा था. इसके बाद भारत ने यहां पर जो तीन टेस्ट मैच खेले, उनमें बड़े अंतर से जीत दर्ज की. हनुमंत से पूछा गया कि क्या भारत का कोई दिग्गज खिलाड़ी यहां पूजा करने के लिये आता है, उन्होंने कहा, ‘महेंद्र सिंह धोनी अभ्यास सत्र के बाद यहां आकर भगवान गणेश का आशीर्वाद लेते हैं. जो अन्य नाम मेरे ध्यान में आ रहा है वह कर्ण शर्मा का है.’ (इनपुट: एजेंसी)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com