विज्ञापन

The Hundred: एक और IPL मालिक के निशाने पर थे पाकिस्तानी खिलाड़ी, फिर क्यों बदल लिया मन? हेड कोच ने बताया

सदर्न ब्रेव्स के हेड कोच हेमांग बदानी ने एक सनसनीखेज खुलासा किया है. उनका कहना है कि उनकी शॉर्टलिस्ट में पाकिस्तानी खिलाड़ी थे. मगर अंत में उन्होंने किसी को भी साइन नहीं किया. 

The Hundred: एक और IPL मालिक के निशाने पर थे पाकिस्तानी खिलाड़ी, फिर क्यों बदल लिया मन? हेड कोच ने बताया
Abrar Ahmed

हाल ही में संपन्न हुए द हंड्रेड 2026 (The Hundred 2026) की नीलामी में सनराइजर्स लीड्स (Sunrisers Leeds) की तरफ से अबरार अहमद (Abrar Ahmed) को खरीदे जाने की वजह से हो-हल्ला मचा हुआ है. अभी यह मामला शांत भी नहीं हुआ है कि सदर्न ब्रेव्स (Southern Brave) के हेड कोच हेमांग बदानी (Hemang Badani) ने एक सनसनीखेज खुलासा किया है. उनका कहना है कि उनकी शॉर्टलिस्ट में पाकिस्तानी खिलाड़ी थे. मगर अंत में उन्होंने किसी को भी साइन नहीं किया. 

पाकिस्तानी खिलाड़ियों को साइन करने की संभावनाओं के बारे में पूछे जाने पर पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने कहा, 'हमारी लिस्ट में कुछ खिलाड़ी शामिल थे. मूल बात यह थी कि टूर्नामेंट के लिए हम एक सर्वश्रेष्ठ टीम बनाने पर ध्यान केंद्रित कर रहे थे. सर्वश्रेष्ठ टीम वही है जो आगे बढ़ने के लिए हमें सही लगी. क्योंकि हमारे पास पहले से ही ट्रिस्टन (ट्रिस्टन स्टब्स) और मार्कस स्टोइनिस थे. हम या तो किसी विदेशी स्पिनर या स्थानीय स्पिनर को लेने के लिए विचार कर रहे थे और हमने आदिल राशिद को साइन किया.'

हेमांग बदानी ने कहा, 'हमने निखिल चौधरी का ऑलराउंडर के तौर पर चुनाव किया. इसलिए मुझे लगता है कि ज्यादातर मामलों में आप बस यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि आप सबसे अच्छे खिलाड़ी का चुनाव करें.'

बातचीत के दौरान बदानी ने इस बात को भी स्वीकार किया कि नीलामी के दौरान अनुशासन और धैर्य का होना बेहद जरूरी है. उन्होंने कहा, 'नीलामी की सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि आपको अनुशासित रहना पड़ता है और अपनी योजना पर मजबूती के साथ टिके रहना होता है. अगर नीलामी आपके मन मुताबिक नहीं गुजर रही है, तब भी आपको धैर्य रखना पड़ता है और तुरंत परिस्थितियों के मुताबिक ढलना पड़ता है.'

यह भी पढ़ें- कुलदीप यादव की शादी में क्या करने वाले हैं युजवेंद्र चहल? मन की बात आपको भी कर देगी खुश

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com