विज्ञापन

IND vs SA: मास्क पहनकर मैदान पर दिखे हार्दिक पांड्या, लखनऊ में ‘फ़ॉग’ और ‘प्रदूषण’ पर सांसद शशि थरूर ने किया रिएक्ट

IND vs SA 4th T20I Hardik Pandya in Mask Viral: हार्दिक पांड्या मास्क पहनकर मैदान पर आए और ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं. 

IND vs SA: मास्क पहनकर मैदान पर दिखे हार्दिक पांड्या, लखनऊ में ‘फ़ॉग’ और ‘प्रदूषण’ पर सांसद शशि थरूर ने किया रिएक्ट
IND vs SA 4th T20I Hardik Pandya in Mask Viral

IND vs SA 4th T20I Hardik Pandya in Mask Viral: लखनऊ में क्रिकेट मैच के दौरान लगातार आधे दर्जन बार अंपायरों के इंस्पेक्शन से क्रिकेट फ़ैन्स भी अच्छे ख़ासे मायूस दिखे और सोशल मीडिया पर भी इसे लेकर पोस्ट करते रहे. हार्दिक पांड्या मास्क पहनकर मैदान पर आए और ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं. 

वरिष्ठ खेल पत्रकार और NDTV कंसल्टिंग एडिटर ने अपने @RevSportZGlobal के एक वीडियो को पोस्ट कर बताया कि लखनऊ में प्रदूषण का स्तर भी फ़िक्र की वजह बना हुआ है. 

कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने भी X पर ट्वीट कर फ़िक्र ज़ाहिर की. उन्होंने लिखा, "काश! लखनऊ में घने कोहरे और खराब वायु गुणवत्ता (AQI 411) के कारण भारत बनाम दक्षिण अफ़्रीका मैच शुरू नहीं हो पा रहा है। सचमुच, अगर यह मैच तिरुवनंतपुरम में होता, जहां AQI सिर्फ 68 है, तो कितना अच्छा होता!  हार्दिक पंड्या समेत कई खिलाड़ियों ने मास्क पहन रखा है, क्योंकि वायु प्रदूषण का स्तर बहुत खराब है। यह स्थिति सचमुच चिंताजनक है, और दर्शकों को निराशा हाथ लगी है.

फ़िलहाल कोहरे और प्रदूषण ने मैच का मज़ा ज़रूर मार दिया और क्रिकेट फ़ैन्स की मायूसी बढ़ा दी है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com