Raksha Bandhan 2021: रक्षाबंधन को कई लोग राखी का त्योहार भी कहते हैं. यह भाई-बहन का त्योहार होता है. प्रेम और नोंकझोंक, तोहफे, मिठाई और ना जाने क्या-क्या, इस त्योहार की खासियत है. राखी का त्योहार मनानें में भारतीय क्रिकेटरों की बहन पीछे नहीं रहती है. दीपक चाहर (Deepak Chahar) की बहन मालती चाहर (Malti Chahar) ने सोशल मीडिया पर राखी के त्योहार के अवसर पर तस्वीर शेयर की है जिसमें मालती अपने भाई को राखी बांधते हुए दिखाई दे रही है. दरअसल दीपक इस समय आईपीएल खेलने यूएई गए हुए हैं. ऐसे में मालती ने भाई की तस्वीर शेयर कर उन्हें राखी की बधाई दी है. मालती ने इस तस्वीर को अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की है.
-
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज -
NDTV World Summit : क्या AI छीन लेगा नौकरियां? माइक वॉल्श ने दिया चौंकाने वाला जवाब
हाल के समय में दीपक ने इंटरनेशनल क्रिकेट में शानदार परफॉर्मेंस किया है. श्रीलंका के खिलाफ हाल ही में हुए सीरीज में दीपक ने बल्ले और गेंदबाजी से कमाल का परफॉ़र्मेंस कर खुद को ब़ड़े मैच का खिलाड़ी साबित कर दिया था.
इस बार आईपीएल के दूसरे दौर में दीपक से खासा उम्मीद है. धोनी की कप्तानी में दीपक का खेल दिन प्रतिदिन बेहहत होता जा रहा है. टी-20 वर्ल्ड कप के लिए सितंबर में टीम का चयन होना है. उम्मीद की जा रही है कि दीपक भी उस टीम का हिस्सा बनेंगे.
आईपीएल के दूसरे दौर का आगाज 19 सितंबर से होने वाला है, दीपक सीएसके की ओर से खेलने वाले हैं. आईपीएल के लिए पूरी सीएसके की टीम यूएई पहुंच गई हैं और खिलाड़ियों ने होटल रूम से बाहर निकलकर अभ्यास करना भी शुरू कर दिया है. इस सीजन में अबतक चेन्नई की टीम का परफॉर्मेंस अच्छा रहा है और प्वाइंट्स टेबल में दूसरे पायदान पर रही है.
VIDEO: कुछ दिन पहले मोहम्मद कैफ ने श्रीलंका सीरीज को लेकर खास बात की थी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं