विज्ञापन
This Article is From May 25, 2022

गुजरात टाइटन्स बनाम राजस्थान रॉयल्स लाइव स्कोर, ओवर 16 से 20 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

गुजरात टाइटन्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच ईडन गार्डन्स, कोलकाता में खेले जा रहे मैच की कमेंट्री और फुल स्कोरकार्ड देखें.

गुजरात टाइटन्स बनाम राजस्थान रॉयल्स लाइव स्कोर, ओवर 16 से 20 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट
गुजरात टाइटन्स बनाम राजस्थान रॉयल्स लेटेस्ट स्कोर

तो क्रिकेट फैन्स कैसा लगा आपको आज का ये मुकाबला जहाँ गुजरात ने राजस्थान को 7 विकटों से शिकस्त दी!! आज के लिए बस इतना ही अब आपसे फिर कल होगी मुलाकात बैंगलोर और लखनऊ बीच होने वाले एलिमिनेटर मुकाबले के साथ जो कि इसी मैदान पर खेला जाएगा| तबतक के लिए हमें दीजिये इजाज़त और रखिये अपना ख़याल, नमस्कार...

मैन ऑफ़ द मैच का पुरस्कार डेविड मिलर को उनकी शानदार बल्लेबाज़ी के लिए दिया गया| इस पुरस्कार को हासिल करने के बाद बात करने के दौरान किलर मिलर ने राहत की एक लम्बी सांस ली| आगे ये कहते हुए सुनाई दिए कि खुश हूँ कि मैं खुद को दी गई भूमिका को निभा पा रहा हूँ| मुझे अपना रोल बखूबी पता है| टीम को मुझसे जो चाहिए था मैं उसपर खरा उतर रहा हूँ इस बात का गर्व है मुझे| इस टीम के साथ जुड़ने पर कहा कि ये इस लीग की खासियत है| आप काफी जल्द लोगों के साथ घुल मिल जाते हैं| एक फिनिशर के रूप में मैं यही सोचता हूँ कि आपको क्या करना है वो आपको पता होना चाहिए| अगर गेंद आपके पाले में हो तो आपको उसपर जमकर प्रहार करना होता है| जाते- जाते कहा कि हाँ इस जीत का जश्न मनाया जाएगा|

मुकाबला जीतकर बात करने आए गुजरात के कप्तान हार्दिक पंड्या ने बताया कि मैं अपनी जीवन में चीजों को सही करने को देखा रहा हूँ| मेरे परिवार, मेरा बेटा, मेरी पत्नी, मेरे भाई ने मुझे बेहतर बनाने में अहम भूमिका निभाई है| मुझे ख़ुशी है कि हमारी टीम फाइनल में अपनी जगह बना पाई| ये जीत मेरे पूरे परिवार को जाती है| जाते-जाते हार्दिक ने डेविड मिलर के बारे में कहा कि वो एक बेहतरीन फिनिशर हैं और मुझे उनपर गर्व है|

मैच गंवाकर बात करने आए राजस्थान के कप्तान संजू सैमसन ने बताया कि हमने बोर्ड पर एक अच्छा टोटल तो लगाया था लेकिन उनकी बल्लेबाज़ी शानदार हुई| ये एक टू पेस विकेट था| आगे संजू ने कहा कि हमने उम्मीद थी कि बारिश के कारण पिच से स्पिनरों को मदद मिलेगी लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ| हमारे गेंदबाजों ने इस पूरे सीज़न बेहतरीन प्रदर्शन दिखाया है| इस छोटे फ़ॉरमेट में टॉस एक अहम भूमिका निभाता है, उम्मीद करता हूँ कि वो अगले मुकाबले में मेरे पक्ष में जाए| जाते-जाते संजू ने बोला कि हम अगले मुकाबले में अच्छा क्रिकेट खेलकर वापसी करने को देखेंगे|

पुरस्कार वितरण समारोह अबसे कुछ ही देर में होगा, बने रहिये हमारे साथ...

तब ऐसा कि मुकाबला आसानी से गुजरात के पक्ष में चला जाएगा लेकिन फिर गिल और वेड का विकेट गिरा और मुकाबला हल्का सा घूमा| उसके बाद कप्तान हार्दिक और किलर मिलर ने पारी को सम्भाला और समझदारी के साथ खेलते हुए स्कोर बोर्ड को आगे बढ़ाया| किलर मिलर अपनी टीम के लिए एक बार फिर से मैच फिनिशर की भूमिका निभाते हुए दिखाई दिए और कप्तान हार्दिक ने उनका बखूबी साथ दिया| आखिरी की 12 गेंदों पर 23 रनों की दरकार थी और फिर वहां से जो हुआ वो हम सबने देखा| ओबेड ने कमाल का 19वां ओवर डाला लेकिन वो भी व्यर्थ चला गया| इस ओवर में मिलर ने अपना हाथ खोला और आखिरी ओवर में 16 रन चाहिए थे जहाँ लगातार तीन छक्के लगाकर उन्होंने गुजरात को मुकाबला जिता दिया|

टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला हार्दिक पांड्या का बिलकुल सही साबित हुआ| राजस्थान जैसी खतरनाक बल्लेबाज़ी लाइन अप वाली टीम को बोर्ड पर 188 रन बनाने दिया और फिर उसके बाद जिस तरह से रन चेज़ को अंजाम दे रही थी वो काबिले तारीफ है| साहा, जो इस टीम के लिए शुरूआती ओवरों में तुरुप का इक्का रहे हैं आज फ्लॉप रहे| साहा के शून्य के स्कोर पर आउट होने के बाद गिल और वेड ने 72 रनों की साझेदारी निभाई और अपनी टीम को रन चेज़ में वापसी कराई|

दो महत्वपूर्ण अंकों की दरकार नहीं बल्कि जीत चाहिए थी और इस जीत के साथ गुजरात को फाइनल का टिकट मिल गया| काफी लम्बे अंतराल के बाद मेहनत करते हुए गुजरात और राजस्थान यहाँ तक पहुंची थी लेकिन अब इस जीत के बाद हार्दिक की सेना ने ली होगी चैन की सांस| कुछ दिनों का आराम और फिर अहमदाबाद में खेलेगी फाइनल, किसके साथ वो देखना अभी बाक़ी| अब अगर ज़रा एक नज़र इस मुकाबले पर डाल लें तो ये हम सब जानते हैं कि गुजरात की टीम एक रन चेज़ में कितनी खतरनाक हो जाती है| एक बार फिर से इस टीम के सामने आखिरी की 24 गेंदों पर 43 रनों का लक्ष्य था और फिर जो हुआ वो हम सबसे देखा|

तीन गेंदे तीन छक्के!! किलर मिलर यू ब्यूटी!!! मैच फिनिशर की भूमिका में एक बार फिर से किलर मिलर!! इस जीत के साथ हार्दिक की सेना ने फाइनल में धमाकेदार एंट्री मारी| अपने पहले ही सीज़न में फाइनल में टिकट बुक कर लिया| चेज़ करना इस टीम के बाएँ हाथ का खेल है| गुजरात बनी इंडियन टी20 लीग 2022 की पहली फाइनलिस्ट!!! राजस्थान की टीम को इस हार के बाद अब एक और मौका मिलेगा फाइनल तक पहुँचने के लिए| बैंगलोर और लखनऊ के बीच जो जीतेगा वो अब इस टीम से खेलकर फ़ाइनल तक जाएगा|

19.3 ओवर (6 रन) हैट्रिक छक्का!!! मैक्सिमम हिट लगाकर डेविड मिलर ने अपनी टीम को जीत के पार पहुँचाया!! गुजरात ने यहाँ पर राजस्थान को 7 विकटों से शिकस्त दी!! इसी के साथ हार्दिक की सेना ने फ़ाइनल में अपनी जगह बना ली!!! आगे डाली गई गेंद पर मिलर ने मिड विकेट की ओर पूरे पॉवर के साथ शॉट लगाया| बीच बल्ले को लगकर गेंद सीधा दर्शकों के बीच गई छह रनों के लिए| हार्दिक ने मिलर को अपने गले से लगकर जीत की बधाई दी| गुजरात vs राजस्थान: Qualifier 1: It's a SIX! David Miller hits Prasidh Krishna. GT 191/3 (19.3 Ov). Target: 189; CRR: 9.79

19.2 ओवर (6 रन) बैक टू बैक छक्का! ये लीजिये दोस्तों मुकाबला अब पूरी तरह से गुजरात के पक्ष में चला गया| अब 4 गेंदों पर 4 रनों की दरकार| इसी के साथ 100 रनों की साझेदारी भी पूरी हुई| मिलर ने इस लेंथ गेंद को मिड विकेट की दिशा में पुल कर दिया और छह रन हासिल किया| दबाव अब पूरी तरह से कृष्णा पर होगा| गुजरात vs राजस्थान: Qualifier 1: It's a SIX! David Miller hits Prasidh Krishna. GT 185/3 (19.2 Ov). Target: 189; RRR: 6

19.1 ओवर (6 रन) छक्का!!! अब गुजरात को जीत के लिए 5 गेंद पर 10 रन चाहिए| डेविड मिलर पॉवर दिखाते हुए यहाँ पर!!! ऑफ़ स्टंप के बाहर जाकर मिलर ने ओवरपिच गेंद को लॉन्ग ऑन बाउंड्री की ओर शॉट लगाया| बीच बल्ले को लगकर गेंद सीधा दर्शकों के बीच में गई छह रनों के लिए| गुजरात vs राजस्थान: Qualifier 1: It's a SIX! David Miller hits Prasidh Krishna. GT 179/3 (19.1 Ov). Target: 189; RRR: 12

6 गेंद 16 रनों की दरकार| प्रसिद्ध कृष्णा आखिरी ओवर लेकर आये हैं| कौन जीतेगा मुकाबला?

18.6 ओवर (0 रन) एक और डॉट गेंद!! अब गुजरात को जीत के लिए 6 गेंदों पर 16 रनों की दरकार| अब मुकाबले में रोमांच आ गया है| इस बार ऑफ़ स्टम्प के बाहर धीमी गति से डाली गई गेंद पर बड़ा शॉट लगाने गए हार्दिक और बीट हो गए|

18.5 ओवर (1 रन) सिंगल!! इसी के साथ डेविड मिलर ने अपना अर्धशतक पूरा किया!!! बेहतरीन बल्लेबाज़ी का नमूना इस पूरे सीज़न मिलर ने गुजरात टीम के लिए पेश किया!! अपनी टीम के लिए समय समय पर रन बना रहे हैं| स्क्वायर लेग की ओर खेला गया पुल शॉट, एक रन मिला| गुजरात vs राजस्थान: Qualifier 1: FIFTY! David Miller completes 50 (35b, 3x4, 2x6). GT 173/3 (18.5 Ovs). Target: 189; RRR: 13.71

18.4 ओवर (0 रन) डॉट गेंद!! धीमी गति की गेंद से बल्लेबाज़ को छकाया| मिलर उसे पुल लगाने गए और शरीर पर खा बैठे गेंद| कोई रन नहीं हुआ|

18.3 ओवर (4 रन) चौका!!! मिलर के बल्ले से आती हुई एक और बाउंड्री!! ऊपर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने एक्स्ट्रा कवर्स की ओर करारा शॉट लगाया| गैप में गई गेंद सीधा सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए| गुजरात को अब जीत के लिए 9 गेंद पर 18 रन चाहिए| गुजरात vs राजस्थान: Qualifier 1: David Miller hits Obed McCoy for a 4! GT 172/3 (18.3 Ov). Target: 189; RRR: 11.33

18.2 ओवर (1 रन) शॉर्टपिच गेंद पर हार्दिक ने मिड विकेट की ओर पुल शॉट लगाया| फील्डर पीछे मौजूद, एक रन ही मिल सका|

18.1 ओवर (1 रन) लेंथ में छोटी डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑफ की ओर खेला| एक रन आ गया|

17.6 ओवर (1 रन) सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति!!! ऑफ स्टंप की गेंद पर बल्लेबाज़ ने एक्स्ट्रा कवर्स की ओर खेला| एक रन ही मिल सका| गुजरात को अब जीत के लिए 12 गेंद पर 23 रन चाहिए|

17.5 ओवर (6 रन) छक्का!!! मिलर के बल्ले से आता हुआ मैक्सिमम!! हैमर्ड! पूरी ताक़त के साथ बल्लेबाज़ ने इस गेंद पर आक्रमण किया और उसे मिड ऑन के पार स्लॉग करते हुए छह रन हासिल किये| गुजरात को जीत के लिए 13 गेंद पर 24 रन चाहिए| गुजरात vs राजस्थान: Qualifier 1: It's a SIX! David Miller hits Yuzvendra Chahal. GT 165/3 (17.5 Ov). Target: 189; RRR: 11.08

17.4 ओवर (1 रन) बैक फुट से फ्लिक करते हुए एक रन लिया|

17.3 ओवर (1 रन) बल्लेबाज़ को ऑफ स्टंप के बाहर जाता हुआ देख चहल ने गेंद को ऑफ स्टंप के काफी बाहर डाला| बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑफ की ओर पुश किया| एक रन मिला|

17.2 ओवर (1 रन) विकेट लाइन की गेंद पर हार्दिक ने लॉन्ग ऑफ की ओर पुश किया| एक रन मिल गया|

17.1 ओवर (1 रन) ऑफ स्टंप के बाहर जाकर मिलर ने एक्स्ट्रा कवर्स की ओर खेला| एक रन मिल गया|

16.6 ओवर (1 रन) मिड विकेट की ओर खेला गया पुल शॉट, एक रन मिला| गुजरात को जीत के लिए अब 18 गेंद पर 34 रन चाहिए|

16.5 ओवर (1 रन) सिंगल मिलेगा यहाँ पर| इस गेंद को स्क्वायर लेग की ओर खेला गया पुल शॉट, एक रन हासिल किया|

16.4 ओवर (1 रन) हवा में गेंद लेकिन शॉर्ट कवर्स फील्डर के आगे गिर गई| बाल-बाल बचे मिलर| थोड़ा सा आगे गिर गई फील्डर से गेंद| धीमी गति की गेंद से यहाँ पर मैक्कॉय ने मिलर को चकमा दे दिया| ऑफ स्टंप पर डाली गई धीमी गति की गेंद को शॉर्ट कवर्स की ओर पुश किया| मिस टाइम हुई थी और हवा में गई गेंद लेकिन फील्डर के आगे जा गिरी| एक रन मिल गया|

16.3 ओवर (1 रन) पैड्स लाइन की गेंद पर हार्दिक ने मिड विकेट की ओर फ्लिक किया| एक रन आया|

16.2 ओवर (1 रन) बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रह कर मिड विकेट की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|

16.1 ओवर (4 रन) चौका!!! मिलर के बल्ले से आता हुआ महत्वपूर्ण रन यहाँ पर!! फुलटॉस डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने पॉइंट और शॉर्ट थर्ड मैन फील्डर के बीच से गेंद को खेला| गैप में गई बॉल थर्ड मैन बाउंड्री के बाहर चार रनों के लिए| गुजरात vs राजस्थान: Qualifier 1: David Miller hits Obed McCoy for a 4! GT 150/3 (16.1 Ov). Target: 189; RRR: 10.17

दूसरे टाइम आउट का हुआ समय!! ढाई मिनट का ब्रेक!! 16 के बाद 146/3 गुजरात| 24 गेंदों पर 43 रनों की दरकार| मुकाबला अब यहाँ से अपने आखिरी पड़ाव पर पहुँच गया है और ये हम सब जानते हैं कि आखिरी के इस ओवरों में गुजरात की टीम रन चेज़ में कितनी खतरनाक हो जाती है|

15.6 ओवर (1 रन) मिड विकेट की ओर खेला गया पुल शॉट, एक रन मिला| गुजरात को अब जीत के लिए 24 गेंद पर 43 रन चाहिए|

15.5 ओवर (2 रन) शानदार फील्डिंग एक्स्ट्रा कवर्स बाउंड्री की ओर हेटमायर के द्वारा देखने को मिली!! अपनी टीम के लिए हेटमायर ने दो रन बचाए| ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने एक्स्ट्रा कवर्स की ओर शॉट लगाया| फील्डर डीप पॉइंट से भागते हुए आए और अपने बाएँ ओर डाईव लगकर गेंद को सीमा रेखा के पार जाने से रोका| बल्लेबाजों ने इसी दौरान तेज़ी से दो रन ले लिया|

15.4 ओवर (2 रन) पैड्स लाइन की गेंद पर डाली हुई गेंद| बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर शॉट खेला| गैप में गई गेंद, लॉन्ग ऑन से भागकर रियान पराग ने गेंद को फील्ड किया| बल्लेबाजों ने तेज़ी से दो रन लिया|

15.3 ओवर (0 रन) प्ले एंड मिस!!! ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद पर डिफेंड करने गए| बल्ले को मिस करती हुई गेंद सीधा कीपर के हाथ में गई, रन नहीं आया|

15.2 ओवर (1 रन) पैड्स लाइन की गेंद पर डाली हुई गेंद| बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर फ्लिक करते हुए एक रन निकाला|

15.1 ओवर (1 रन) ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने कवर्स की ओर खेला| एक रन आया|

मैच रिपोर्ट

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Gujarat Titans, Rajasthan Royals, Eden Gardens, Indian Premier League 2022, Gujarat Titans Vs Rajasthan Royals 05/24/2022 Ahmrr05242022212381, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com