विज्ञापन

GT vs RR Qualifier 2: वैभव सूर्यवंशी के लिए मेगा मैच में गुजरात के पास क्या प्लान? बैटिंग कोच पार्थिव ने दिया जवाब

Parthiv Patel on Vaibhav Sooryavanshi: राजस्थान और गुजरात के बीच दूसरा क्वालीफायर खेला जाएगा, लेकिन मैच से ज्यादा चर्च वैभव के हो चले हैं

GT vs RR Qualifier 2: वैभव सूर्यवंशी के लिए मेगा मैच में गुजरात के पास क्या प्लान? बैटिंग कोच पार्थिव ने दिया जवाब
Parthiv Patel on Vaibhav Sooryavanshi:
Source: Social media

Parthiv Patel on Vaibhav Sooryavanshi: बुधवार को 'इलिमिनेटर' में हैदराबाद के होश उड़ाने के बाद बाद पूरा क्रिकेट जगत शुक्रवार को खेले जाने वाले क्वालीफायर-2 का बेसब्री से इंतजार कर रहा है. और इस बेसब्री की वजह गुजरात या राजस्थान नहीं, बल्कि विश्व क्रिकेट में चर्चा का विषय बन चुके  वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryvanshi) हैं. और नॉकआउट मुकाबले से पहले गुजरात के लिए भी वैभव एक बड़ी चिंता का विषय हो चले हैं. इस पर टाइटंस के बैटिंग कोच और भारत के पूर्व विकेटकीपर पार्थिव पटेल ने कहा कि उनके पास सूर्यवंशी के लिए कुछ योजनाएं हैं जो वे मैदान पर ही जाहिर करेंगे.

पार्थिव ने कहा, ‘जब तक हमें नतीजे मिल रहे हैं तब तक हमें इस बारे में सोचने की जरूरत नहीं है कि हमें एक्स फैक्टर चाहिए या निरंतरता। बात बस सभी चीजों को सही जगह पर लाने और नतीजा हासिल करने की है.' वैभव को लेकर पेटल ने कहा, 'मैं अभी कमेंटेटर नहीं हूं इसलिए मैं अपनी योजना जाहिर नहीं कर पाऊंगा. जिस तरह से वह बल्लेबाजी कर रहे हैं, उसे लेकर मैं बहुत उत्साहित हूं. उम्मीद है कि हम उन्हें मैच की शुरुआत में ही आउट कर पाएंगे और अपनी योजना प्लान को सही तरीके से लागू कर पाएंगे.' मैच से एक दिन पहले पार्थिव ने कहा कि उन्हें अपना रवैया बदलने की कोई जरूरत नहीं है क्योंकि उन्होंने लीग में शीर्ष दो में जगह बनाई है और वे क्वालीफायर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के हाथों मिली हार के बारे में अधिक सोचना नहीं चाहेंगे.

पार्थिव ने मैच की पूर्व संध्या पर कहा, ‘हम अंक तालिका टेबल में नंबर दो पर मजबूत स्थिति में थे. मुझे पता है कि दूसरी टीमें जो चाहें सोच सकती हैं. ऐसी छह टीम भी हैं जो क्वालीफाई नहीं कर पाईं और मुझे पता है कि आप जिन बातों का जिक्र कर रहे हैं वे टॉम मूडी ने गुजरात टाइटन्स के बारे में कही हैं. लेकिन देखिए हम दूसरे नंबर पर रहे हैं और हम जानते हैं कि हम किस तरह की क्रिकेट खेलना चाहते हैं. और हमें खुद पर भरोसा है कि हम अच्छे नतीजे देंगे.'

उन्होंने कहा, ‘गुजरात टाइटन्स की शुरुआत से अब तक पांच में से चार साल हमने क्वालीफाई किया है. नतीजे सबके सामने हैं. हर किसी का खेलने का अपना अलग तरीका होता है. हमारा खेलने की अपनी अलग शैली है. टूर्नामेंट के पहले हाफ में भी हम बहुत अच्छा नहीं कर रहे थे. हम बस ठीक-ठाक खेल रहे थे.' भारतीय पूर्व विकेटकीपर ने कहा,  'लेकिन फिर भी हम अपनी प्रक्रिया पर टिके रहे. हमें अपनी काबिलियत पर भरोसा है. हम जानते हैं कि हम क्या कर सकते हैं और यही वह चीज है जिसे हम कल भी करने की कोशिश करेंगे.'

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com