Gujarat Titans vs Mumbai Indians LIVE Score, IPL 2026: अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हो रहे आईपीएल 2026 के 30वें मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी कर रही मुंबई इंडियंस को सूर्यकुमार यादव के रूप में तीसरा झटका लगा है. इससे पहले मुंबई ने डेब्यू कर रहे सलामी बल्लेबाज दानिश मालेवार और फिर क्विंटन डी कॉक का विकेट गंवाया. बचा दें, गुजरात टाइटंस ने इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 30वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस के खिलाफ टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया है.
गुजरात टाइटंस इस मुकाबले में बगैर किसी बदलाव के उतरी है. टॉस जीतने के बाद कप्तान शुभमन गिल ने कहा,"हम पहले गेंदबाजी करेंगे. विकेट अच्छा लग रहा है. लक्ष्य का पीछा करना हमेशा अच्छा रहता है. राशिद ने मिडल ओवर्स में अच्छा प्रदर्शन किया है. मुंबई के खिलाफ खेलना हमेशा एक अच्छी चुनौती होती है. हम उसी टीम के साथ उतर रहे हैं."
दूसरी ओर, मुंबई इंडियंस की टीम में दानिश मालेवार और कृष भगत को डेब्यू का मौका मिला है. कप्तान हार्दिक पंड्या ने कहा,"हम भी पहले फील्डिंग ही चुनते. हमें फिर से एकजुट होना था और इस बारे में बात करनी थी कि एमआई का मतलब क्या है? इस बार हम यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि हम अच्छा क्रिकेट खेलें. बस एक-दूसरे का साथ देना है. मैदान पर उतरकर अच्छा क्रिकेट खेलना है. कुल मिलाकर हमें अच्छा क्रिकेट खेलने की जरूरत है. एक ग्रुप के तौर पर हमें बेहतर बनना होगा. दानिश (मालेवार) आज डेब्यू कर रहे हैं, और कृष (भगत) भी इस मैच में खेल रहे हैं."
गुजरात टाइटंस की प्लेइंग इलेवन: शुभमन गिल (कप्तान), बी साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, वाशिंगटन सुंदर, शाहरुख खान, राशिद खान, मोहम्मद सिराज, कगिसो रबाडा, प्रसिद्ध कृष्णा और अशोक शर्मा.
मुंबई इंडियंस की प्लेइंग इलेवन: दानिश मालेवार, क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), नमन धीर, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या (कप्तान), तिलक वर्मा, शेरफेन रदरफोर्ड, मिशेल सेंटनर, कृष भगत, जसप्रीत बुमराह और एएम गजनफर.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं