दुनिया के लाखों करोड़ों क्रिकेटप्रेमियों के नायक सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulakr) के प्रेरणास्रोत भारत के ‘लिटिल मास्टर' सुनील गावस्कर (Sunil Gavasakr) रहे हैं और वह हमेशा से उनकी तरह बनना चाहते थे वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में गावस्कर के पदार्पण के 50 साल पूरे होने पर तेंदुलकर ने ट्विटर पर यह बात लिखी.
उन्होंने लिखा,‘50 साल पहले आज के दिन क्रिकेट की दुनिया में एक तूफान आया था. उन्होंने अपनी पहली ही श्रृंखला में 774 रन बनाये और हम सभी को एक हीरो मिल गया. भारत ने वेस्टइंडीज में वह श्रृंखला जीती और फिर इंग्लैंड में जीत दर्ज की. अचानक से भारत में क्रिकेट को नये मायने मिल गए. मैं बचपन से यह जानता था कि मुझे किसके जैसा बनना है. आज भी कुछ नहीं बदला है. वह मेरे हीरो आज भी हैं. अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 50 वीं सालगिरह मुबारक हो गावस्कर.'
-
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ का बड़ा खुलासा -
इस साल के अंत तक भारत आ सकते हैं नेपाली पीएम बालेन शाह, नेपाल के वित्तमंत्री डॉ स्वर्णिम वाग्ले ने दी जानकारी -
"डर है कहीं इंसान मशीनों की तरह न सोचने लगें", NDTV World Summit में BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
नोबेल विजेताओं जैसी दिमागी ताकत और पलक झपकते ही मौत! CIA के पूर्व प्रमुख ने AI युद्ध पर दी सबसे खौफनाक चेतावनी -
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit में PM मोदी का राहुल गांधी पर वार, बोले- "कांग्रेस अपने फेल प्रोडक्ट की..." -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026
A tribute to My Idol! pic.twitter.com/l6nP89pUQi
— Sachin Tendulkar (@sachin_rt) March 6, 2021
अजित वाडेकर की कप्तानी में भारत ने वेस्टइंडीज को 1-0 से और फिर इंग्लैंड को हराया था. तेंदुलकर ने कहा ,‘1971 टीम के सभी सदस्यों को सालगिरह मुबारक । आप सभी ने हमें रास्ता दिखाया और गौरवान्वित किया.' इस मौके को बीसीसीआई ने भी इंग्लैंड के खिलाफ जारी चौथे टेस्ट के तीसरे दिन यादगार बना दिया. लंच के दौरान बीसीसीआई ने गावस्कर का सम्मान करते हुए उन्हें करियर के आगाज के 50वें साल पर नयी बैगी कैप और ट्रॉफी भेंटकर सम्मानित किया. इसके अलावा दर्शकों ने भी गावस्कर के नाम का एक बड़ा बैनर लगाया हुआ था. गावस्कर ने इस दीर्घा के सामने जाकर दर्शकों का अभिवादन स्वीकार किया.
VIDEO: कुछ दिन पहले विराट ने करियर को लेकर बड़ी बात कही थी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं