विज्ञापन

IND vs ENG: वानखेड़े की पिच को लेकर टेंशन में गंभीर, गेंदबाजी कोच को भी सता रहा डर, टीम इंडिया की रणनीति पर पड़ेगा असर?

Gautam Gambhir, India and England clash in T20 World Cup semi-final: मुंबई के वानखेड़े में सेमीफाइनल मैच खेला जाने वाला है. आजके मैच में पिच क्या असर दिखाएगी, उसको लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है.

IND vs ENG: वानखेड़े की पिच को लेकर टेंशन में गंभीर, गेंदबाजी कोच को भी सता रहा डर, टीम इंडिया की रणनीति पर पड़ेगा असर?
India vs England, T20 World cup Semi Final:

IND vs ENG Wankhede Pitch Report: भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा सेमीफाइनल आज मुंबई के वानखेड़े में खेला जाएगा. इस मैच से पहले पिच को लेकर कंफ्यूजन बना हुआ है. दरअसल, पिच की जो तस्वीरें सामने आई है उसमें पिच हरा-भरा दिख रहा है जिससे यह डर सता रहा है कि क्या मुंबई की पिच पर तेज गेंदबाजों को जलवा देखने को मिलेगा. बता दें कि वानखेड़े की पिच पारंपरिक रूप बल्लेबाजों को मदद करती है लेकिन पिच को देखने के बाद कोच गंभीर और गेंदबाजी कोच टेंशन में आ गए हैं. बता देंकि गंभीर की क्यूरेटर के साथ एक तस्वीर भी सामने आई थी जिसमें वो नाखुश नजर आ रहे थे. ऐसा लग रहा था कि पिच को देखकर गंभीर पिच क्यूरेटर से नाराज हैं. 

बॉलिंग कोच, मोर्ने मोर्कल  को सता रहा 'शबनम' का डर

भारत के बॉलिंग कोच, मोर्ने मोर्कल ने भी ओस के असर के बारे में चिंता जताई है, उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि ओस हमेशा एक बड़ी चिंता होती है. लेकिन यह फिर से कुछ ऐसा है जिसे आप कंट्रोल नहीं कर सकते, मुझे लगता है कि वानखेड़े में हमेशा थोड़ा ज़्यादा बाउंस होता है." मोर्कल ने आगे कहा, "खिलाड़ी बाउंस पर भरोसा कर सकते हैं जो एक बॉलर के तौर पर आपको गेम में भी ला सकता है. मुझे लगता है कि यहां मार्जिन बहुत कम हैं. बॉल ट्रैवल करती है, यह काफी छोटा ग्राउंड है." बॉलिंग कोच, मोर्ने मोर्कल ने आगे कहा, " आपको बस हर ओवर में लड़ते रहना है, मोमेंट में रहना है और हर बॉल के लिए मुकाबला करना है. जैसा कि मैंने कहा, इस सरफेस पर बैटर की ताकत उसकी कमजोरी भी हो सकती है.कभी-कभी ज़्यादा डिफेंसिव न होकर अटैकिंग रहना बेहतर होता है."

Latest and Breaking News on NDTV

वानखेड़े की पिच क्या असर दिखाएगी

वानखेड़े की पिच में हरा रंग है, जिसे सेमी-फ़ाइनल से पहले नमी बनाए रखने के लिए जानबूझकर मेंटेन किया गया है. ऐसा इसलिए है क्योंकि यह लाल मिट्टी की पिच है, और घास नमी बनाए रखने में मदद करती है, जिससे सतह जल्दी सूखने से बचती है. खेल की शुरुआत में, घास और लाल मिट्टी की नैचुरल खासियतों के कारण गेंद  लगातार बाउंस केरगी औ कुछ कैरी  भी करेगी जिससे तेज गेंदबाजों को सीम मूवमेंट और एक्स्ट्रा बाउंस का फ़ायदा मिलने की उम्मीद है, तेज़ गेंदबाज़ पावरप्ले में सीम से मूवमेंट के साथ ओपनर्स को परेशान कर सकते हैं. जैसे-जैसे मैच बीच के ओवरों में आगे बढ़ेगा, सतह बैठ सकती है, जिससे स्पिनर्स को टर्न मिलने की उम्मीद है, खासकर अगर घास घिस जाए या पिच थोड़ी खुरदरी हो जाए. कुल मिलाकर, यह अभी भी बैटिंग के लिए फ्रेंडली ट्रैक है, 200 से ज़्यादा का टोटल बन सकता है, लेकिन खेल में बाद में ओस का अहम रोल होने की संभावना है.

ये भी पढ़ें-  IND vs ENG, T20 World cup 2026: गौतम गंभीर का ये मास्टर प्लान, टीम इंडिया को सेमीफाइनल में दिलाएगा जीत, धुआं-धुआं हो जाएगा इंग्लैंड

क्या टीम इंडिया की रणनीति में होगा बदलाव

अब जब पिच को लेकर किचकिच शुरू हो गई है तो क्या भारतीय इलेवन में एक अतिरिक्त तेज गेंदबाज को मौका मिलेगा. क्या सिराज को टीम में जगह मिलेगी. हालांकि टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में बदलाव के संकेत काफी कम है लेकिन जो बातें पिच को लेकर आ रही है उससे अटकलों का बाजार गर्म है. अगर मैच वाले दिन भी पिच हरी नजर आती है तो बल्लेबाजों को मुश्किल हो सकती है और तेज गेंदबाजों को फायदा होगा. ऐसे में टीम इंडिया मैच वाले दिन क्या फैसला करती है, यह देखना काफी दिलचस्प होगा. 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com