Shreevats Goswami on Virat Kohli Test Retirement Decision: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के पूर्व विकेटकीपर बैट्समैन श्रीवत्स गोस्वामी का मानना है कि विराट कोहली को टेस्ट खेलना जारी रखना चाहिए था और ODI से रिटायर हो जाना चाहिए था. उन्होंने आगे कहा कि मौजूदा इंडियन क्रिकेट टीम में वह एनर्जी और विश्वास नहीं है जो उन्हें कोहली की कप्तानी में मिलता था. यह कमेंट्स गुवाहाटी में साउथ अफ्रीका के खिलाफ चल रहे टेस्ट मैच में इंडिया के खराब प्रदर्शन के बाद आए हैं. इंडिया को पिछले साल न्यूजीलैंड से टेस्ट सीरीज में शर्मनाक हार मिली थी और अगर ऋषभ पंत की लीडरशिप वाली टीम दूसरा टेस्ट हार जाती है, तो वे साउथ अफ्रीका के खिलाफ एक और होम सीरीज हारकर शुरुआत करेंगे.
उन्होंने X पर पोस्ट किया, “आइडियली, विराट को ODI खेलना छोड़ देना चाहिए था और तब तक टेस्ट क्रिकेट खेलना जारी रखना चाहिए था जब तक उनके पास देने के लिए कुछ न हो. टेस्ट क्रिकेट में उनकी कमी खल रही है. सिर्फ एक प्लेयर के तौर पर नहीं, बल्कि वह एनर्जी जो वह लेकर आए, इंडिया के लिए खेलते हुए वह प्यार और पैशन, जहां उन्होंने टीम को यकीन दिलाया कि वे किसी भी कंडीशन में जीत सकते हैं.”
Ideally Virat should have left playing ODIs & continued playing test cricket untill he had nothing to give. Test cricket misses him. Not just as a player but just the energy he brought, the love & passion playing for 🇮🇳 where he made the team believe that they can win in any…
— Shreevats goswami (@shreevats1) November 24, 2025
आइडियली विराट को ODI खेलना छोड़ देना चाहिए था और तब तक टेस्ट क्रिकेट खेलना जारी रखना चाहिए था जब तक उनके पास देने के लिए कुछ न हो. टेस्ट क्रिकेट में उनकी कमी खल रही है. सिर्फ़ एक खिलाड़ी के तौर पर नहीं, बल्कि वह जो एनर्जी लेकर आए, 🇮🇳 के लिए खेलने का प्यार और जुनून, जहां उन्होंने टीम को यकीन दिलाया कि वे किसी भी मैच में जीत सकते है.
साउथ अफ्रीका ने बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में जारी दूसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन तक 314 रन की बढ़त हासिल कर ली है. दिन की समाप्ति तक मेहमान टीम ने अपनी दूसरी पारी में बगैर कोई विकेट गंवाए 26 रन बना लिए हैं. इससे पहले टॉस जीतकर बल्लेबाजी के लिए उतरी साउथ अफ्रीकी टीम ने अपनी पहली पारी में 489 रन बनाए.
इस पारी में साउथ अफ्रीका की ओर से सेनुरन मुथुसामी ने सर्वाधिक 109 रन बनाए, जबकि मार्को जानसेन ने 93 रन की पारी खेली. इनके अलावा, ट्रिस्टन स्टब्स ने 49 रन टीम के खाते में जोड़े. भारत की तरफ से कुलदीप यादव ने 4 विकेट हासिल किए, जबकि जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा ने 2-2 विकेट निकाले.
इसके जवाब में भारतीय टीम अपनी पहली पारी में सिर्फ 201 रन पर सिमट गई. इस पारी में सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने सर्वाधिक 58 रन बनाए, जबकि वॉशिंगटन सुंदर ने 48 रन की पारी खेली.
टीम इंडिया को केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल की सलामी जोड़ी ने संभली हुई शुरुआत दिलाई. दोनों खिलाड़ियों ने पहले विकेट के लिए 65 रन जोड़े, लेकिन केएल राहुल (22) के आउट होते ही टीम लड़खड़ा गई. आलम ये रहा कि भारत ने 122 रन तक अपने 7 विकेट गंवा दिए.
यहां से कुलदीप यादव ने वॉशिंगटन सुंदर के साथ आठवें विकेट के लिए 72 रन जोड़े. वॉशिंगटन 48 रन बनाकर पवेलियन लौटे, जबकि कुलदीप ने 19 रन की पारी खेली. विपक्षी टीम की तरफ से मार्को जानसेन ने 6 विकेट निकाले. साइमन हार्मर ने 3 सफलताएं प्राप्त कीं. एक विकेट केशव महाराज के नाम रहा.
साउथ अफ्रीका ने पहली पारी के आधार पर 288 रन की बढ़त बना ली थी, लेकिन मेजबान टीम को फॉलोऑन नहीं दिया. साउथ अफ्रीका की ओर से दूसरी पारी में रयान रिकेल्टन (नाबाद 13) और एडेन मार्करम (नाबाद 12) बतौर सलामी बल्लेबाज मैदान में उतरे. दिन की समाप्ति तक दोनों बल्लेबाजों ने अटूट साझेदारी की.