नई दिल्ली:
इंग्लैंड के युवा क्रिकेटर लियम लिविंगस्टोन ने ताबड़तोड़ बल्लेबाज़ी करते हुए किसी भी वनडे मुक़ाबले में सबसे बड़ी पारी का वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया है।
ईसीबी नेशनल क्लब चैंपियनशिप में नैंटविच टाउन की ओर से खेलते हुए ऑलराउंडर लिविंगस्टोन ने केल्डी क्लब के खिलाफ मुक़ाबले में महज 138 गेंदों पर 350 रन ठोक दिए। अपनी इस पारी में लिविंगस्टोन ने 34 चौके और 27 छक्के लगाए यानी लिविंगस्टोन ने अपने 350 रन में से 298 रन बाउंड्री के जरिए ही हासिल किए।
इस तूफानी पारी के बाद 21 साल के लिविंगस्टोन ने ट्विटर पर लिखा है, मैंने बहुत ख़राब दिन देखे हैं। बधाई संदेश देने वाले सभी का धन्यवाद।
लिविंगस्टोन की इस पारी ने वनडे फॉरमेट के किसी भी मुक़ाबले में सबसे बड़े स्कोर के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। इससे भारत के स्कूली क्रिकेटर निखिलेश सुरेंद्रन ने 2008 में हैदराबाद में खेले गए मुकाबले में 15 साल की उम्र में नॉटआउट 334 रन ठोके थे।
लिविंगस्टोन की इस पारी की बदौलत नैंटविच टाउन ने सात विकेट पर 579 रन बनाए, इसके जवाब में केल्डी की टीम महज 79 रनों पर सिमट गई। वैसे, लिविंगस्टोन ने अभी तक प्रथम श्रेणी का कोई मैच नहीं खेला है, लेकिन माना जा रहा है कि इस तूफानी बल्लेबाज़ी के जल्द ही उनके फर्स्ट क्लास क्रिकेट खेलने का मौका मिलेगा

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
लियम लिविंगस्टोन, सबसे तेज ट्रिपल सेंचुरी, सबसे तेज तीन शतक, Fastest Triple Hundred, Liam Livingstone